Lohardaga News: डकैती की योजना बना रहे तीन अपराधियों को पुलिस ने किया गिरफ्तार

2 लोडेड देसी कट्टा समेत लूटे हुए कई सामान बरामद

Lohardaga News: डकैती की योजना बना रहे तीन अपराधियों को पुलिस ने किया गिरफ्तार
मामले की जानकारी देते पुलिस अधिकारी एवं साथ में गिरफ्तार तीनों अपराधी.

तीनों आरोपी डकैती की योजना बना रहे थे और सभी का अपराधिक इतिहास रहा है. पूर्व में भी सभी जेल जा चुके हैं. जिले के हीरही और बदला में भी ये लूट की घटना को अंजाम दे चुके हैं.

लोहरदगा: डकैती की योजना बना रहे तीन अपराधियों को लोहरदगा पुलिस ने गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार तीनों अपराधियों के पास से 2 लोडेड देसी कट्टा समेत लूटे हुए कई सामान पुलिस ने बरामद किया. पुलिस ने तीनों को अग्रतर कानूनी कार्रवाई के लिए जेल भेज दिया है. लोहरदगा पुलिस अधीक्षक हारिस बिन जमां को मिली गुप्त सूचना के आधार पर यह करवाई की गई. पुलिस अधीक्षक को मिली गुप्त सूचना के बाद छापेमारी टीम का गठन किया गया. 

गठित टीम द्वारा तीनों लुटेरों को सदर थाना क्षेत्र के जुरीया रोड स्थित एक भाड़े के मकान से 2 लोडेड देसी कट्टा और लूटे हुए चोरी के 2 मोटरसाइकिल, 4 मोबाइल फोन, 1 लैपटॉप के साथ गिरफ्तार किया गया है. पुलिस अधीक्षक हारिस बिन जमां ने प्रेस वार्त्ता में बताया कि गिरफ्तार तीनों आरोपी डकैती की योजना बना रहे थे और सभी का अपराधिक इतिहास रहा है. पूर्व में भी सभी जेल जा चुके हैं. जिले के हीरही और बदला में भी ये लूट की घटना को अंजाम दे चुके हैं. इनके पास से लूट का सामान भी बरामद किया गया है, जिसके बाद इन्हें गिरफ्तार कर जेल भेजा जा रहा है.

 

Edited By: Subodh Kumar

Related Posts

Latest News

आज का राशिफल: किन राशियों को मिलेगा लाभ, किन्हें रहना होगा सावधान आज का राशिफल: किन राशियों को मिलेगा लाभ, किन्हें रहना होगा सावधान
Bokaro News : इफ्तार पार्टी में जुटे जनप्रतिनिधि, भाईचारे पर जोर
Bokaro News : अवैध गैस सिलेंडर भंडारण का खुलासा, दुकान में छापेमारी
Palamu News: एसडीओ की अध्यक्षता में S.I.R को लेकर बैठक
Palamu News: जनता दरबार में सुनी गईं लोगों की समस्याएं 
सरिया थाना में ईद-रामनवमी को लेकर शांति समिति की बैठक, प्रशासन अलर्ट
Palamu News: डिप्टी मेयर मनोज सिंह ने त्योहारों को लेकर सफाई व रोशनी पर दिया जोर
Lohardaga News : प्रशिक्षण से सशक्त होंगी आंगनबाड़ी सेविकाएं, बच्चों को मिलेगा बेहतर आधार
Lohardaga News : ओलावृष्टि से फसलों को भारी नुकसान, किसान परेशान
Dhanbad News: मिडिल ईस्ट युद्ध का साया हटा: फर्टिलाइजर प्लांट में फिर शुरू हुआ पूर्ण उत्पादन
गोमो स्टेशन की खड़ी सीढ़ियां बनीं जानलेवा, प्लेटफॉर्म पहुंचने से पहले यात्री की मौत
Dhanbad News: जमीन विवाद में बहूभोज बना रणक्षेत्र, 11 पर जानलेवा हमले की शिकायत