Koderma news: मॉडर्न पब्लिक स्कूल में श्रद्धा और उल्लास के साथ सरस्वती पूजा संपन्न, भजन संध्या का आयोजन

पूरे विद्यालय में भक्तिमय वातावरण बना रहा

Koderma news: मॉडर्न पब्लिक स्कूल में श्रद्धा और उल्लास के साथ सरस्वती पूजा संपन्न, भजन संध्या का आयोजन
मॉडर्न पब्लिक स्कूल में श्रद्धा और उल्लास के साथ मनाया गया सरस्वती पूजा (तस्वीर)

प्राचार्य शैलेन्द्र कुमार ने कहा की आज का दिन हम सभी के लिए अत्यंत शुभ और पावन है। माँ सरस्वती, जो विद्या, बुद्धि और कला की देवी हैं, उनकी कृपा से ही हमें ज्ञान प्राप्त होता है और हम उज्ज्वल भविष्य की ओर अग्रसर होते हैं।

कोडरमा: झुमरी तिलैया स्तिथ मॉडर्न पब्लिक स्कूल में वसंत पंचमी के पावन अवसर पर माँ सरस्वती की पूजा विधि-विधान से संपन्न हुई। विद्यालय के सभागार में माँ सरस्वती की प्रतिमा को स्थापित कर भव्य रूप से सजाया गया, जहाँ छात्र-छात्राओं, शिक्षकों और अभिभावकों ने प्राचार्य शैलेन्द्र कुमार एवं पुरोहित कमलाकांत पांडेय के द्वारा श्रद्धा भाव से माँ सरस्वती की पूजा एवं आराधना की।

पूजा के पश्चात प्रसाद वितरण किया गया और विद्यार्थियों ने माँ सरस्वती से विद्या, बुद्धि और ज्ञान की प्रार्थना की। पूरे विद्यालय में भक्तिमय वातावरण बना रहा। इस अवसर पर उपस्तिथ छात्रों को संबोधित करते हुए प्राचार्य शैलेन्द्र कुमार ने कहा की आज का दिन हम सभी के लिए अत्यंत शुभ और पावन है। माँ सरस्वती, जो विद्या, बुद्धि और कला की देवी हैं, उनकी कृपा से ही हमें ज्ञान प्राप्त होता है और हम उज्ज्वल भविष्य की ओर अग्रसर होते हैं।

वहीं शाम को भव्य भजन संध्या का आयोजन किया गया, जिसमें छात्रों, शिक्षकों और विशेष आमंत्रित कलाकारों ने सुमधुर भजनों की प्रस्तुति दी। भक्तिरस से सराबोर इस संध्या में उपस्थित सभी लोगों ने भजनों का आनंद लिया और माँ सरस्वती के चरणों में अपनी श्रद्धा अर्पित की। कार्यक्रम के सफल आयोजन में पुरे विद्यालय परिवार की भूमिका सराहनीय रही

Edited By: Sujit Sinha
Sujit Sinha Picture

सुजीत सिन्हा, 'समृद्ध झारखंड' की संपादकीय टीम के एक महत्वपूर्ण सदस्य हैं, जहाँ वे "सीनियर टेक्निकल एडिटर" और "न्यूज़ सब-एडिटर" के रूप में कार्यरत हैं। सुजीत झारखण्ड के गिरिडीह के रहने वालें हैं।

'समृद्ध झारखंड' के लिए वे मुख्य रूप से राजनीतिक और वैज्ञानिक हलचलों पर अपनी पैनी नजर रखते हैं और इन विषयों पर अपनी रिपोर्ट प्रस्तुत करते हैं।

Latest News

आज का राशिफल: किन राशियों को मिलेगा लाभ, किन्हें रहना होगा सावधान आज का राशिफल: किन राशियों को मिलेगा लाभ, किन्हें रहना होगा सावधान
Pakur News : धनुषपूजा विद्यालय में भव्य वार्षिक उत्सव, सांस्कृतिक कार्यक्रमों ने मोहा मन
Ramgarh News : फैक्ट्री की पोल खुली, जहरीले धुएँ और केमिकल पानी से बीमार हो रहे लोग
जैक की लापरवाही पर भड़के धर्मेंद्र तिवारी, छात्रों के भविष्य को बताया खतरे में
Dumka News: जनगणना 2027 की तैयारी शुरू, उपायुक्त ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए दिए सख्त निर्देश
Pakur News : किशोर स्वास्थ्य कार्यक्रम में आरोग्य दूतों का सम्मान, जागरूकता पर जोर
Bokaro News: 22 से 25 मार्च तक मजदूर मैदान में लगेगा बोकारो सखी महोत्सव 2026
Pakur News : आयुष विभाग का योग प्रशिक्षण अभियान, 34 स्थानों पर आयोजन
महेशपुर में मिला खतरनाक रसेल वाइपर सांप, वन विभाग ने किया सुरक्षित रेस्क्यू
Bokaro News: JLKM मनाएगी कौमी एकता का जश्न; ईद, रामनवमी और सरहुल का होगा संयुक्त मिलन समारोह
सरहुल: एक ऐसा पर्व जो सिखाता है जिंदगी जीने का सही तरीका
Bokaro News: लैप्रोस्कोपिक हर्निया कार्यशाला का सफलतापूर्वक आयोजन