Koderma news: आइसक्रीम खाने से डेढ़ दर्जन बच्चे सहित महिलाएं हुई बीमार, भेजा गया सदर अस्पताल

आइस क्रीम खाने के थोड़ी देर बाद ही बच्चों व महिलाओं के जीभ व तालु आपस में चिपक गए

Koderma news: आइसक्रीम खाने से डेढ़ दर्जन बच्चे सहित महिलाएं हुई बीमार, भेजा गया सदर अस्पताल
आइसक्रीम खाने से डेढ़ दर्जन बच्चे सहित महिलाएं हुई बीमार (तस्वीर)

कोडरमा: चंदवारा थाना क्षेत्र अंतर्गत आरागारो में आइसक्रीम खाने से तकरीबन डेढ़ दर्जन बच्चे व महिलाएं बीमार हो गईं। जिन्हें स्थानीय लोगों के द्वारा सदर अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उनका इलाज चल रहा है। बीमार बच्चों व महिलाओं ने बताया कि वे आरागरो में एक विवाह समारोह में सम्मिलित होने पहुंचे थे। इसी बीच दोपहर के करीब 12 बजे एक आइस क्रीम वाला वहां पहुंचा। जिससे हम सभी लोगों ने आइस क्रीम खाई। आइस क्रीम खाने के थोड़ी देर बाद ही बच्चों व महिलाओं के जीभ व तालु आपस में चिपक गए। जिसके बाद गांव के ही लोगों ने उन्हें सदर अस्पताल कोडरमा पहुंचाया। जहां चिकित्सकों द्वारा उनके इलाज के पश्चात उन्हें दवा देकर घर भेज दिया गया। 

ज्यादातर ऐसे मामले लंबे समय से रखे आइस क्रीम खाने से या फिर आइस क्रीम खाने के तुरंत बाद पानी पीने से इन्फेक्शन हो जाने के कारण होता है। सदर अस्पताल के उपाधीक्षक डॉ. रंजीत कुमार ने बताया कि मामले की सूचना मिलते ही अस्पातल के इमरजेंसी वार्ड में अतिरिक्त चिकित्सकों की तैनाती कर दी गई। सभी बच्चों व महिलाओं का उपचार कर उन्हें वापस भेज दिया गया है। फिलहाल सभी बच्चे व महिलाएं खतरे से बाहर हैं। वहीं उन्होंने कहा उक्त आइस क्रीम का सैम्पल ले लिया गया है, जिसे जांच के लिए खाद्य सुरक्षा पदाधिकारी को  सुपुर्द कर दिया जाए

Edited By: Sujit Sinha

Latest News

ईरान का बड़ा दावा: नेतन्याहू के दफ्तर पर हमला, खामेनेई मौत के बाद तनाव चरम पर ईरान का बड़ा दावा: नेतन्याहू के दफ्तर पर हमला, खामेनेई मौत के बाद तनाव चरम पर
चंद्र ग्रहण लाइव 2026: मोबाइल पर LIVE कैसे देखें ब्लड मून? जानिए समय और पूरा तरीका
सांसद के आवास पर होली मिलन समारोह का आयोजन, बतौर मुख्य अतिथि शामिल हुए भूलन दुबे
Israel-Iran Conflict GK: इजरायल और ईरान से जुड़े महत्वपूर्ण प्रश्न-उत्तर
Ranchi News : विवेकानंद यूथक्वेक फाउंडेशन द्वारा स्वदेशी विषय पर राज्य स्तरीय ऑनलाइन भाषण प्रतियोगिता संपन्न
Ranchi News : रातू में जंगली हाथी का हमला, एक ग्रामीण की मौत
Palamu News : 19 मार्च से शुरू होगा 59वां श्री रामचरितमानस यज्ञ
पांकी थाना क्षेत्र में अवैध अफीम/पोस्ता की खेती पर पुलिस की कार्रवाई, 4 कट्ठा फसल विनष्ट
Bokaro News : फाइलेरिया उन्मूलन के लिए एमडीए लक्ष्य शत-प्रतिशत पूरा करें: उपायुक्त
ईश्वर अपने भक्तों की सदैव रक्षा करते हैं: संत कुमार घोष
होलिका दहन अधर्म पर धर्म और असत्य पर सत्य की विजय का प्रतीक: बजरंगी महतो
कुवैत में कई अमेरिकी युद्धक विमान दुर्घटनाग्रस्त, सभी पायलट सुरक्षित; टकराव के बीच बढ़ा तनाव