Koderma News: हाथी द्वारा कुचलकर मार दिए जाने को लेकर ग्रामीण हुए एकजुट
20 लाख मुआवजा अन्य मांगों को लेकर कोडरमा कोवाड मुख्य मार्ग जाम किया
कोडरमा: जयनगर प्रखंड के तेतरौन चौक पर मरकच्चो प्रखंड के बेलाडीह निवासी सद्दाम अंसारी (29, पिता मंसूर अंसारी) को हाथी ने कुचल कर मार दिया जिसके आलोक में ग्रामीणों ने तेतरौन मुख्य मार्ग को गुरुवार जाम कर दिया. स्कूल बस सहित अन्य का परिचालन ठप रहा एवं लोगों को काफी मुसीबत का सामना करना पडा. परिजन सहित अन्य ग्रामीणों ने 20 लाख रुपए मुआवजा तथा अन्य मांगों को लेकर सड़क पर अड़े रहे. ज्ञात हो कि मरकच्चो थाना क्षेत्र के चोपनाडीह पंचायत स्थित सलैया पहरी में हाथी के कुचलने से एक युवक बुरी तरह घायल हो गया था एवं सदर अस्पताल में इलाज के दौरान मृत्यु हो गई. इधर इस घटना के पश्चात ग्रामीणों में दहशत का माहौल फैला हुआ है. प्रशासनिक महकमा पर लोग सवाल उठा रहे हैं.
हाथियों के आतंक से दहशत में हैं ग्रामीण
हाथियों के आतंक से डर के साए में ग्रामीण जी रहे हैं. बता दे कि जयनगर प्रखंड क्षेत्र में पिछले 6 महीने से हाथियों में आतंक मचा कर रखा है. कई लोगों की जान भी ले लिया है परंतु प्रशासनिक दृष्टिकोण से हाथियों को भगाने के लिए कोई सार्थक पहल नहीं किया जा सका है. जयनगर प्रखंड के पिसपिरो निवासी ननकू यादव की मौत भी हाथी के कुचले जाने से ही हो गई थी. मौके पर प्रखंड विकास पदाधिकारी सह अंचल अधिकारी गौतम कुमार, थाना प्रभारी बबलू कुमार दलबल के साथ पहुंचकर भीड़ को शांत करने की कोशिश कर रहे थे परंतु ग्रामीण अपनी मांग पर अड़े रहे. ग्रामीण शव के साथ सड़क पर जमे रहे. बीडीओ, थाना प्रभारी एवं वन विभाग के सहमति के पश्चात वन विभाग के द्वारा 25 हजार की राशि दिया गया एवं शेष राशि 3 लाख 75 हजार की राशि बाद में दिया जाएगा. सहमति के पश्चात रोड़ जाम हटाया गया. मौके पर माले नेता इब्राहिम, जिला परिषद सदस्य केदारनाथ यादव, मुखिया प्रतिनिधि राजेंद्र दास, सरफुद्दीन अंसारी, पूर्व मुखिया प्रतिनिधि महेश दास, मुस्ताक अंसारी, रामचंद्र यादव, महावीर यादव, बहादुर यादव सहित सैकड़ों महिला-पुरुष मौजूद थे.
Kumar Ramesham is associated with Samridh Jharkhand and actively covers local news, public issues, social developments, and important updates from Jharkhand and nearby regions. He focuses on delivering timely, factual, and community-centered reporting with an emphasis on accuracy and reliability.
