Koderma News: राजकीय पॉलिटेक्निक कोडरमा में एंटी-रैगिंग वीक के तहत तिरंगा यात्रा व प्रतियोगिताएं आयोजित

Koderma News: राजकीय पॉलिटेक्निक कोडरमा में एंटी-रैगिंग वीक के तहत तिरंगा यात्रा व प्रतियोगिताएं आयोजित
फाइल फोटो

इस अवसर पर वरिष्ठ व्याख्याता डॉ. मनोज कुमार, भूपेंद्र कुमार, मनोज यादव, अखिलेश कुमार, हीरालाल कुमार, मनोरंजन कुमार, शाहीन अथर सहित सभी शिक्षकों ने कार्यक्रम को सफल बनाने में सक्रिय योगदान दिया।

कोडरमा: झारखंड प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय के निर्देशानुसार 12 अगस्त से 18 अगस्त 2025 तक एंटी-रैगिंग वीक का आयोजन राजकीय पॉलिटेक्निक कोडरमा में किया जा रहा है। इसी क्रम में 14 अगस्त को सप्ताह के तीसरे दिन प्राचार्य डॉ. अयोध्या प्रसाद के कुशल नेतृत्व में तिरंगा यात्रा, क्विज़ प्रतियोगिता एवं फोटोग्राफी कार्यक्रम आयोजित किए गए।

कार्यक्रम में सभी शाखाओं के छात्र-छात्राओं ने उत्साह और देशभक्ति के जोश के साथ भाग लिया। प्राचार्य डॉ. अयोध्या प्रसाद ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा—"देश का भविष्य वही विद्यार्थी बनाते हैं, जिनमें अनुशासन और एकता का भाव होता है। रैगिंग जैसी नकारात्मक सोच से दूर रहकर आपसी सम्मान, भाईचारे और सहयोग की भावना के साथ आगे बढ़ें। यही सच्ची देशभक्ति है।"

इस अवसर पर वरिष्ठ व्याख्याता डॉ. मनोज कुमार, भूपेंद्र कुमार, मनोज यादव, अखिलेश कुमार, हीरालाल कुमार, मनोरंजन कुमार, शाहीन अथर सहित सभी शिक्षकों ने कार्यक्रम को सफल बनाने में सक्रिय योगदान दिया। तिरंगा यात्रा  राजकीय पॉलिटेक्निक कोडरमा के प्रांगण से गोहाल गांव तक निकाला गया छात्राओं का जोश देखने लायक था।

कार्यक्रम में कार्यालय सहायक आदित्य भगत एवं अन्य कर्मचारी चंदन पासवान, पंकज यादव, विक्की, रेणु देवी, रेखा देवी सहित संस्थान के सभी कर्मचारी उपस्थित थे।

Read More.. Koderma News: जनगणना 2027 के लिए स्व-गणना पोर्टल शुरू, उपायुक्त और एसपी ने खुद को किया रजिस्टर

Edited By: Hritik Sinha

Latest News

Pakur News: पूर्व मंत्री आलमगीर आलम को सुप्रीम कोर्ट से जमानत, कांग्रेस कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर Pakur News: पूर्व मंत्री आलमगीर आलम को सुप्रीम कोर्ट से जमानत, कांग्रेस कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर
EXCLUSIVE: ड्राइवर सुसाइड केस से जुड़ा नाम, फिर भी मिली VC की कुर्सी! रांची यूनिवर्सिटी नियुक्ति पर उठे सवाल
Pakur News: दो बाइकों की सीधी भिड़ंत, लिट्टीपाड़ा में दो युवक गंभीर रूप से घायल
Palamu News: विश्वशांति पदयात्रा एवं जन-जागरूकता अभियान को लेकर पर्वतारोहियों ने उपायुक्त से की मुलाकात
Palamu News: उपायुक्त ने राजस्व संग्रहण की समीक्षा बैठक की, सभी विभागों को राजस्व संग्रहण में तेज़ी लाने के निर्देश 
Dhanbad News: परीक्षा के दौरान शिक्षक के साथ बदसलूकी और मारपीट, थाने में शिकायत दर्ज
Dhanbad News: केंद्रीय कोयला राज्य मंत्री सतीश चंद्र दुबे का दौरा, उपायुक्त ने तैयारियों की समीक्षा की
Dhanbad News: मानवता शर्मसार, इलाज के नाम पर चाईबासा ले जाकर महिला से तीन दिनों तक दुष्कर्म
Deoghar News: स्व. बर्धन खवाड़े ट्रॉफी क्रिकेट टूर्नामेंट का आज से आगाज़, खिलाड़ियों में भारी उत्साह
Bokaro Newas: तेतुलिया में वन भूमि की अवैध बंदोबस्ती का मामला फिर गरमाया, तत्कालीन डीएफओ की कार्रवाई चर्चा में
Bokaro News: 25 साल पुराने जमीन विवाद का सुखद अंत, तेली कल्याण समिति ने सुलझाया मामला
तेनुघाट डैम का बढ़ रहा जलस्तर: मंगलवार को खोला जाएगा एक फाटक, प्रशासन ने जारी किया अलर्ट