Koderma News: श्रीमद भागवत कथा के समापन दिवस पर सुनाई गई श्रीकृष्ण-सुदामा की अलौकिक मित्रता

कृष्ण-भजन से गुंजा अग्रसेन भवन

Koderma News: श्रीमद भागवत कथा के समापन दिवस पर सुनाई गई श्रीकृष्ण-सुदामा की अलौकिक मित्रता
श्रीमद भागवत कथा में शामिल भक्तगण

कथा समापन पर भक्तों ने भजन-कीर्तन किया और प्रसाद ग्रहण कर पुण्य लाभ अर्जित किया।

कोडरमा: नगर में सात दिनों से चल रही श्रीमद भागवत कथा ज्ञान का समापन को भक्तिमय वातावरण में हुआ। अंतिम दिन भगवान श्रीकृष्ण और सुदामा की मित्रता का प्रसंग सुनकर श्रद्धालु भावविभोर हो उठे और पूरा पंडाल “कन्हैया-कन्हैया” के जयघोष से गूंज उठा।

समापन दिवस की कथा का शुभारंभ यजमान अनुप जोशी एवं उनकी धर्मपत्नी नीलम जोशी द्वारा विधि-विधान से पूजा-अर्चना कर किया गया। तत्पश्चात कथा व्यास आचार्य रामकरण सहल ने सातवें दिन के विशेष प्रसंगों का वर्णन किया। उन्होंने कहा कि मां देवकी की इच्छा पूरी करने हेतु श्रीकृष्ण द्वारा उनके छह पुत्रों को पुनः लौटाना, सुभद्रा हरण की कथा और अंत में सुदामा चरित्र का वर्णन, सात दिवसीय कथा का सार और संदेश प्रस्तुत करता है।

सुदामा चरित्र का वर्णन

आचार्य रामकरण सहल ने कहा कि सुदामा चरित्र यह दर्शाता है कि सच्ची मित्रता जाति, धर्म, धन-दौलत और प्रतिष्ठा से परे होती है। सुदामा जब अपनी पत्नी के आग्रह पर श्रीकृष्ण से मिलने द्वारिका पहुंचे तो द्वारपालों ने उन्हें भिक्षुक समझकर रोक दिया। लेकिन जैसे ही भगवान श्रीकृष्ण ने अपने सखा का नाम सुना, वे “सुदामा-सुदामा” कहते हुए दौड़े चले आए। इस दौरान श्री अग्रसेन भवन में श्रीकृष्ण सुदामा की मित्रता पर आधारित भजन सुनते ही दौड़े चले आए द्वारिका धीस लगाया गले से सुदामा को मोहन से गुंजायमान हो उठा और इसके माध्यम से बताया कि आज कि मित्रता स्वार्थ कि मित्रता हो गई है।

भगवान ने अपने प्रिय मित्र को गले लगाकर स्वागत किया और महल में ले जाकर उनका सत्कार किया। यह दृश्य इतना भावुक था कि कथा सुनने वाले श्रोता भाव-विभोर हो गए। कृष्ण-सुदामा की झांकी पर फूलों की वर्षा की गई।

यह भी पढ़ें: Koderma News: मॉडर्न पब्लिक स्कूल ने सामूहिक रुद्राभिषेक के साथ मनाया अपना 36वां स्थापना दिवस

संदेश और महत्ता

आचार्य रामकरण सहल ने प्रवचन में कहा कि भगवान श्रीकृष्ण ने अपने आचरण से यह सिखाया कि सच्ची मित्रता का आधार केवल प्रेम और विश्वास है। समाज में यही भावनाएं रिश्तों को मजबूती प्रदान करती हैं।

यह भी पढ़ें: Koderma News: झंडा चौक से अशोका होटल तक 15 दुकानों में सघन जांच, दुकानदारों में हड़कंप

कथा समापन पर भक्तों ने भजन-कीर्तन किया और प्रसाद ग्रहण कर पुण्य लाभ अर्जित किया। सात दिवसीय कथा के दौरान नगर का वातावरण आध्यात्मिक बना रहा और बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने आकर धर्म और भक्ति की गंगा में डुबकी लगाई।

भागवत कथा श्रवण करने वाले श्रद्धालु भक्त टुन्नु गोप, पूर्व डीआरएम धनबाद कमल किशोर अग्रवाल, गौपाल शर्मा, नारायण सिंह, विनोद चौधरी, रवि मोदी, सुरज मेहता, मुकेश कुमार, दिनेश मिश्रा, विधापती स्थाना, राजेन्द्र मिष्टकार, अरविन्द चौधरी, शुशील जोशी, पवन जोशी, महेंद्र जोशी, विजय जोशी, श्रीअंश जोशी, मनोज जोशी, चन्द्रशेखर जोशी, ईशान जोशी, संजय शर्मा, नरेन्द्र पाल, राकेश शर्मा, चन्द्रशेखर शर्मा, अरुण मोदी, पुष्पा जोशी, भावना सिन्हा,संगीता शर्मा, मंजु जोशी, गिदौड़ी जोशी, रुक्मणी जोशी, भावना शर्मा, सुनीता जोशी, ललीता शर्मा, सुजाता जोशी, उषा शर्मा, पायल पंकज जोशी आदि सैकड़ो श्रृद्धालु भक्त शामिल हुए।

गूगल न्यूज से जुड़ें... Follow करें
चैनल से जुड़ें 👉
Edited By: Hritik Sinha
Kumar Ramesham Picture

Kumar Ramesham is associated with Samridh Jharkhand and actively covers local news, public issues, social developments, and important updates from Jharkhand and nearby regions. He focuses on delivering timely, factual, and community-centered reporting with an emphasis on accuracy and reliability.

Latest News

श्री श्री आयुर्वेद महाविद्यालय में विश्व हेपेटाइटिस दिवस पर जागरूकता कार्यशाला आयोजित श्री श्री आयुर्वेद महाविद्यालय में विश्व हेपेटाइटिस दिवस पर जागरूकता कार्यशाला आयोजित
Ranchi News: सीएमडी निलेंदु कुमार सिंह की अध्यक्षता में सीसीएल की सुरक्षा समीक्षा बैठक संपन्न
Ranchi News: झारखंड सरकार और बीआईटी मेसरा के बीच ₹79.40 करोड़ का ऐतिहासिक समझौता
Jharkhand News: कल्याण विभाग के स्कूलों में चतुर्थ वर्ग की आउटसोर्स नियुक्ति बंद, मंत्री चमरा लिंडा का बड़ा फैसला
Khunti News: पति की हत्या की रची साजिश, पत्नी ने प्रेमी के साथ मिलकर वारदात को दिया अंजाम
Jharkhand News: हाईकोर्ट का बड़ा फैसला, मृतक चालक के परिजनों का मुआवजा तीन गुना बढ़ाया
Ramgarh News: डीसी ऋतुराज ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग से की समीक्षा बैठक
Ranchi News: मरांग गोमके स्टेडियम में टीम का ऐलान, अनमोल और गंगा संभालेंगे झारखंड की कमान
Ranchi News: जेपीएससी और जेएसएससी भर्ती घोटालों के विरोध में एबीवीपी का उग्र प्रदर्शन
Sahebganj News: कांग्रेस के वरिष्ठ नेता रामसिंगार ओझा का निधन, नेताओं ने दी श्रद्धांजलि
Koderma News : आकाश कुमार के निधन पर पासवान जनकल्याण समिति ने जताया शोक, जांच की मांग
Koderma News: चंद्रघंटी तालाब में डूबने से 10 वर्षीय मासूम की मौत, गांव में शोक की लहर