Koderma News: स्वच्छता ही पखवाड़ा अभियान के तहत की गयी तालाब की सफाई

जल जमाव न होने देने की नगर प्रशासक की अपील

Koderma News: स्वच्छता ही पखवाड़ा अभियान के तहत की गयी तालाब की सफाई
तालाब की सफाई करते सफाईकर्मी.

अगले 8 दिनों में शहर के लगभग 20 वार्डों में नाली की सफाई के साथ ब्लीचिंग पाउडर, व फागिंग मशीन के जरिए डेंगू मच्छर मारने का अभियान चलाया जाएगा.

कोडरमा: स्वच्छता ही पखवाड़ा को लेकर झुमरीतिलैया नगर प्रशासक अंकित गुप्ता ने सुपरवाइजर के साथ बैठक की. इसके तहत चल रहे कार्यक्रम की जानकारी प्राप्त की, साथ ही उन्होंने कहा कि 2 अक्टूबर के पहले स्वच्छता ही अभियान के तहत नगर कर्मियों की स्वास्थ्य की जांच, सेफ्टी के सामान का वितरण किया जाएगा. उन्होंने बताया कि अगले 8 दिनों में शहर के लगभग 20 वार्डों में नाली की सफाई के साथ ब्लीचिंग पाउडर, व फागिंग मशीन के जरिए डेंगू मच्छर मारने का अभियान चलाया जाएगा. उन्होंने लोगों से अपील की जल जमाव न होने दे और इसके लिए नगर परिषद को सूचना उपलब्ध करायें.

इधर कोडरमा प्रखंड स्थित तालाब कि साफ सफाई अभियान नगर परिषद के द्वारा चलाया गया. वही सुपरवाइजर के साथ एक बैठक का आयोजन भी नगर प्रशासक ने किया. इस अवसर पर सिटी मैनेजर सतीश कुमार, सफाई निरीक्षक राजू राम, निर्मल दास, विमल शर्मा, सुपरवाइजर मिथिलेश कुमार सहित कई लोग उपस्थित थे. इधर नगर प्रशासक से पूछे जाने पर बताया गया कि शहर के झंडा चौक से राजगढ़िया मोड़ जाने वाला रास्ते पर जो स्लैब टूटा है और अन्य इलाकों में भी डैमेज है उसे एक सप्ताह में नया लगा दिया जाएगा. 

बताते चलें कि स्लैब टूटने की वजह से प्रतिदिन सुबह से शाम तक दुर्गा कांपलेक्स के साथ जाम की स्थिति बनी रह रही है. हजारों लोग इस मार्ग से आना-जाना कर रहे हैं लेकिन प्रशासन के द्वारा इसे बनाने के इंतजार में लगे हुए हैं. नगर प्रशासक ने बताया कि दुर्गा पूजा देखते हुए सफाई अभियान के लिए अतिरिक्त मजदूर लगाए जा रहे हैं. उन्होंने बताया कि शहर स्वच्छ एवं सुंदर बना रहे और यंत्र तंत्र लोग कूड़ा करकट रोड पर ना फेंकें इसके लिए 500 छोटे डस्टबिन का वितरण किया जाएगा. दुर्गा पूजा के पहले लगभग रोड और नाली का निर्माण किया जाएगा. इसके लिए एक करोड़ का टेंडर की प्रक्रिया पूरी कर ली गई है. वहीं शहर में 2400 लाइट हैं, जिनमे लगभग 1200 खराब पड़े हैं उसे ठीक करने की प्रक्रिया शुरू की गई है.

गूगल न्यूज से जुड़ें... Follow करें
चैनल से जुड़ें 👉
Edited By: Subodh Kumar
Kumar Ramesham Picture

Kumar Ramesham is associated with Samridh Jharkhand and actively covers local news, public issues, social developments, and important updates from Jharkhand and nearby regions. He focuses on delivering timely, factual, and community-centered reporting with an emphasis on accuracy and reliability.

Latest News

22 जुलाई को जयनगर के 121 बूथों पर होगी चुनाव पाठशाला 22 जुलाई को जयनगर के 121 बूथों पर होगी चुनाव पाठशाला
कोडरमा मंडल कारा में जेल अदालत व विधिक जागरूकता शिविर का आयोजन
कोडरमा में विधिक जागरूकता प्रतियोगिता के विजेताओं को मिला सम्मान
हिंदू राष्ट्रसंघ 5 अगस्त को मनाएगा छठा स्थापना दिवस, फहरेगा 20 फीट भगवा ध्वज
प्रसूता की मौत पर भाजपा का हमला, प्रतुल शाह देव ने सरकार पर लगाए गंभीर आरोप
स्वर्णरेखा महिला समिति द्वारा 'प्रगति 2.0 टेलरिंग सेंटर' का शुभारंभ, महिला सशक्तिकरण को नई दिशा
मत्स्य विभाग परिसर में मिला लहूलुहान शव, हजारीबाग में सनसनी; पहचान में जुटी पुलिस
मतदाता सूची SIR अभियान में जुटी कांग्रेस, बूथों पर किया जनसंपर्क
सारठ में मूसलाधार बारिश का कहर, सारठ–देवघर मुख्य सड़क जलमग्न, आवागमन ठप
ईसाई रीति से शादी करने पर ST सीट से अयोग्य हों सांसद विजय हांसदा: संत कुमार
आंगनवाड़ी सेविका सड़कों पर उतरी, सब्र का बांध टूटा: जे.पी. पांडेय
हजारीबाग में पुलिस का नाइट ऑपरेशन, रातभर चली छापेमारी में 17 फरार अपराधी और वारंटी गिरफ्तार