Koderma News: गझंडी-गुरपा सेक्शन में आधुनिक सिग्नल प्रणाली शुरू, ट्रेनों की समयपालन क्षमता में सुधार

गति सीमा प्रति घंटा 160 किलोमीटर तक करने का है लक्ष्य

Koderma News: गझंडी-गुरपा सेक्शन में आधुनिक सिग्नल प्रणाली शुरू, ट्रेनों की समयपालन क्षमता में सुधार
file photo

इस परियोजना के तहत कवच प्रणाली भी प्रगति पर है, जो ट्रेनों के परिचालन को और अधिक सुरक्षित बनाएगा। यह तकनीक दुर्घटनाओं को रोकने सहायक होगी और यात्री सुरक्षा का नया मापदंड भी स्थापित होगी।

कोडरमा: सिग्नल प्रणाली के बदलने के साथ ही गझंडी से गुरपा 22 किलोमीटर घाट सेक्सन में ट्रेनों की समय में भी सुधार के लिए 11ः35 से 12ः35 तक एक घंटे का ब्लॉक लिया गया और इस दौरान अप और डाउन लाईन में परिचालन थम थम कर चला। अप लाइन में गझंडी में हटिया पटना एक्स्प्रेस तथा बीच बीच की स्टेशनों पर मालगाडियेां को रोक गया। गुरपा से गुझंडी के बीच 16 स्थलों पर अस्थायी टेंट बनाकर परिचालन के कार्य को कागजों के जरिये आवाजामी जारी रखी गई। यहां टेलीफोन की सुविधा बहाल की गई थी। स्टशनों से सीधा संपर्क रखा जा सके।

गझंडी स्टेशन पर स्टेशन प्रबंधक विकास चंद यादव कोडरमा के टीआई अरविन्द सुमन की देख रेख में कार्य हुआ। जबकि गुरपा में टीटाई एन के सिन्हा एवं अन्य स्टेशनों धनबाद के टीआई नवीन कुमार, प्रार्थ कुमार, अभय कुमार अलोक सिन्हा व अन्य टीम कार्य में लगी रही। सिग्नल प्रणाली के आधुनिकीकरण के वजह से अब ट्रेनों की लेट लतीफी नहीं होगी। छोटे ब्लॉकों पर ट्रेनों का संचालन हो सकेगा।

मौजूदा समय में ऑटोमेटिक सिग्नल प्रणाली के बीच कम से कम चार ट्रेनें गझंडी के गुरपा के बीच तक चल सकती है। पहले 15 से 20 मिनट का अंतराल ट्रेनों का रखा जाता था और अब इसके चालू होने से समय पालन क्षमता में भी सुधार होगा। बताया गया है कि इस परियोजना के तहत कवच प्रणाली भी प्रगति पर है, जो ट्रेनों के परिचालन को और अधिक सुरक्षित बनाएगा। यह तकनीक दुर्घटनाओं को रोकने सहायक होगी और यात्री सुरक्षा का नया मापदंड भी स्थापित होगी। रेलवे की एक नई सौगात दिल्ली हावड़ा मार्ग पर ट्रेनों की गति सीमा प्रति घंटा 160 किलोमीटर तक करने की है और इसके लिए दोनों ओर दिवार भी खड़ा किया गया है ताकि मवेशी या कोई भी व्यक्ति ट्रैक पर नहीं आ सके।

गूगल न्यूज से जुड़ें... Follow करें
चैनल से जुड़ें 👉
Edited By: Hritik Sinha
Kumar Ramesham Picture

Kumar Ramesham is associated with Samridh Jharkhand and actively covers local news, public issues, social developments, and important updates from Jharkhand and nearby regions. He focuses on delivering timely, factual, and community-centered reporting with an emphasis on accuracy and reliability.

Latest News

श्रावणी मेला में गिरिडीह की उपेक्षा अस्वीकार्य, गिरिडीह–देवघर स्पेशल ट्रेन तत्काल चलाए रेलवे बोर्ड  श्रावणी मेला में गिरिडीह की उपेक्षा अस्वीकार्य, गिरिडीह–देवघर स्पेशल ट्रेन तत्काल चलाए रेलवे बोर्ड 
पाकुड़ में एआईएमआईएम की संगठनात्मक बैठक संपन्न, सदस्यता अभियान तेज करने का निर्णय
पाकुड़ में नीट परीक्षा के कथित पेपर लीक मामले को लेकर आदिवासी छात्र संघ का प्रदर्शन
धर्मेंद्र प्रधान की नैतिकता का दिया उदाहरण, JPSC मामले में सरकार पर साधा निशाना
आदर्श मध्य विद्यालय कोडरमा में विद्यालय प्रबंध समिति का गठन, प्रीति कुमारी वर्मा बनीं अध्यक्ष
जैन संत परम पूज्य मुनि श्री 108 सुयश सागर जी मुनीराज का भव्य मंगल प्रवेश आज होगा
द टाइम्स ऑफ़ इंडिया प्रिंसिपल कॉन्क्लेव–2026 से तौफीक हुसैन सीपीएस विद्यालय संचालक हुए  सम्मानित
पहली तिमाही में बोकारो स्टील प्लांट का शानदार प्रदर्शन, EBITDA में बना नंबर-1
कांग्रेस में थोड़ी भी नैतिकता तो वह झारखंड सरकार से समर्थन ले वापस: रघुवर दास
केंद्रीय शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की खबर से जंतर-मंतर पर जश्न, झूम उठे छात्र:  CJP संस्थापक अभिजीत दीपके बोले- "यह लोकतंत्र की जीत है"
केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने दिया इस्तीफा, NEET पेपर लीक मामले में बढ़ा सियासी दबाव
जमीन विवाद में भतीजे ने की चाची की हत्या, वारदात के कुछ घंटों में आरोपी गिरफ्तार