Koderma News: जिला न्यायाधीश की अध्यक्षता में मोटर दुर्घटना कार्यशाला को लेकर अधिवक्ताओं के साथ बैठक
अधिवक्ताओं और बीमा कंपनियों को कार्यशाला में अधिक भागीदारी की अपील
कोडरमा में प्रधान जिला न्यायाधीश बाल कृष्ण तिवारी की अध्यक्षता में मोटर दुर्घटना कार्यशाला को लेकर अधिवक्ताओं और बीमा कंपनियों के साथ बैठक हुई, जिसमें अधिक भागीदारी की अपील की गई।
कोडरमा: झारखण्ड राज्य विधिक सेवा प्राधिकार के निर्देश के आलोक में जिला विधिक सेवा प्राधिकार, कोडरमा के तत्वावधान में आगामी 21 सितंबर 2025 को आयोजित होने वाले मोटर दुर्घटना से सम्बंधित जिला स्तरीय एक दिवसीय कार्यशाला की सफलता पूर्वक आयोजन को लेकर प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश के प्रकोष्ठ में बीमा कंपनियों एवं दावाकर्ता के अधिवाक्ताओ के साथ एक बैठक संपन्न हुई।
बैठक की अध्यक्षता कोडरमा के प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश सह अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकार बाल कृष्ण तिवारी ने की। प्रधान जिला जज ने उपस्थित अधिवक्ताओ से आगामी मोटर दुर्घटना से सम्बंधित जिला स्तरीय एक दिवसीय कार्यशाला में अधिक से अधिक अधिवाक्ताओ को उपस्थित होने की दिशा में आवश्यक पहल करने की अपील की।


Kumar Ramesham is associated with Samridh Jharkhand and actively covers local news, public issues, social developments, and important updates from Jharkhand and nearby regions. He focuses on delivering timely, factual, and community-centered reporting with an emphasis on accuracy and reliability.
Related Posts

Latest News

