Koderma News: वृद्धाश्रम में वरिष्ठ नागरिकों के लिए मेडिको–विधिक जागरूकता शिविर आयोजित

न्यायाधीश ने कहा—वरिष्ठ नागरिकों का सम्मान हमारा नैतिक कर्तव्य

 Koderma News: वृद्धाश्रम में वरिष्ठ नागरिकों के लिए मेडिको–विधिक जागरूकता शिविर आयोजित

जिला विधिक सेवा प्राधिकार कोडरमा की ओर से झुमरीतिलैया स्थित वृद्धाश्रम में मेडिको–विधिक जागरूकता शिविर एवं मेडिकल जांच शिविर का आयोजन किया गया। वरिष्ठ नागरिकों को कानूनी जानकारी, स्वास्थ्य सेवाएं और आवश्यक सामग्री वितरित की गई।

कोडरमा :  झारखण्ड राज्य विधिक सेवा प्राधिकार रांची के निर्देश के आलोक में जिला विधिक सेवा प्राधिकार कोडरमा के तत्वावधान में झुमरीतिलैया स्थित वृद्धाश्रम में रह रहे वरिष्ठ नागरिकों के लिए मेडिको विधिक जागरूकता शिविर सह मेडिकल चेकअप कैंप का आयोजन किया गया।  इस दौरान झारखण्ड राज्य विधिक सेवा प्राधिकार रांची के कार्यपालक अध्यक्ष द्वारा नगड़ी रांची में अवस्थित वृद्धाश्रम में मदर टेरेसा क्लिनिक के उदघाटन समारोह एवं वह रह रहे वरिष्ठ नागरिकों के लिए मेडिकल सुविधाओं सहित अन्य योजनाओं के लाभ का वितरण समारोह का ऑनलाइन अवलोकन किया गया। 

इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश सह अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकार बाल कृष्ण तिवारी ने कहा कि वरिष्ठ नागरिको का सम्मान करना हम सभी नागरिको का नैतिक कर्तव्य है। उन्होंने कहा कि वरिष्ठ नागरिको के अधिकारों का हनन नहीं हो तथा उनके मौलिक अधिकार संरक्षित रह सके इसके लिए जिला विधिक सेवा प्राधिकार कृत संकल्पित है। तिवारी ने कहा कि कोई भी व्यक्ति अपने माता पिता एवं बुजुर्गो का सम्मान किए बिना किसी भी क्षेत्र में आगे नहीं बढ़ सकता तथा बुजुर्गो का सम्मान कर प्राधिकार खुद को गौरवान्ति महसूस कर रहा है। तिवारी ने कहा कि नई पीढ़ी को बुजुर्गो का सम्मान करना चाहिए उनके द्वारा दिए मार्गदर्शन को अपनाना चाहिए साथ ही उनके हर छोटी बड़ी चीजो का ध्यान रखना चाहिए।

वही अपने संबोधन में प्राधिकार के सचिव गौतम कुमार ने कहा कि जिला विधिक सेवा प्राधिकार बुजुर्गो के हक़ एवं अधिकार के लिए निशुल्क विधिक सेवा प्रदान करने हेतु सदैव तत्पर है। कुमार ने कहा कि वृद्धाश्रम में रह रहे बुजुर्गों की सुख सुविधा का ध्यान रखते हुए उन्हें हर संभव सहायता देने की पूरी कोशिश करेगा । इस अवसर पर स्वास्थ्य विभाग कोडरमा की ओर से सभी बुजुर्गों का मेडिकल जाँच किया गया तथा प्रधान जिला जज ने वहा उपस्थित चिकित्सकों एवं स्वास्थ्य कर्मियों को सभी बुजुर्गो के स्वास्थ्य की नियमित जांच करने एवं उन्हें दवा उपलब्ध कराने के निर्देश दिए l इस अवसर पर प्रधान जिला जज ने वृद्धाश्रम में रह रहे बुजुर्गों से मुलाकात कर उनका हालचाल जाना और वहा की पूरी व्यवस्था की जांच की। इस अवसर पर वृद्धाश्रम में रह रहे बुजुर्गो को जिला विधिक सेवा प्राधिकार एवं जिला प्रशासन द्वारा संयुक्त रूप से कंबल,  शाल,  टोपी,  ऊनी कपड़े,  मिठाइयाँ एवं जरुरत की अन्य सामग्री मुहैया कराया गया। मौके पर कोडरमा सी.डी.पी.ओ. डा. रेखा रानी,  डा. सत्येंद्र कुमार,  एल.पी.ओ. दिनेश पाल,  सिद्धार्थ पाठक,  पीएलवी पाण्डेय शेखर प्रसाद,  मनोज कुमार,  सुभाष मिस्त्री,  मंटू कुमार राम आदि मौजूद थे।

Edited By: Hritik Sinha

Latest News

Horoscope: चंद्रमा का प्रभाव, राशियों पर बदलाव: जानें आज क्या कह रहे हैं आपके सितारे Horoscope: चंद्रमा का प्रभाव, राशियों पर बदलाव: जानें आज क्या कह रहे हैं आपके सितारे
Koderma News: श्री दिगम्बर जैन विद्यालय में हुआ भव्य साइंस लैंब का उद्घाटन
Palamu News: जेएसएलपीएस के तहत ग्रामीण उद्यमिता एवं ऋण वितरण कार्यक्रम आयोजित
एमएमके इंटर हाउस क्रिकेट प्रतियोगिता 2025 – फाइनल मुकाबला सफलतापूर्वक संपन्न
झारखंड का ₹19,080 करोड़ बकाया रोकने पर केंद्र सरकार पर नायक का हमला
एनआईए का बड़ा खुलासा: 11 नक्सलियों पर चार्जशीट, एक करोड़ इनामी अमित मुंडा शामिल
सड़क दुर्घटना में आलोक कुमार का मौत मामला, JMM नेता राहुल चंद्रवंशी व परिजनों पर FIR दर्ज
अवैध खनन पर कड़ी कार्रवाई, एसडीएम के ताबड़तोड़ छापेमारी से माफियाओं में हड़कंप
चाईबासा में आदिवासियों पर हुई लाठीचार्ज, बर्बर कार्रवाई की उच्चस्तरीय जांच हो: आदित्य साहू
पलामू के पूर्व अध्यक्ष शैलेश कुमार के निधन पर शोक सभा, सांस्कृतिक आंदोलन को अपूर्णनीय क्षति
थाना प्रभारी सत्येंद्र कुमार पाल के खिलाफ माले व राजद ने निकाला प्रतिवाद मार्च
राज्य के 35 हजार किसानों के खाते में जाएंगे 15.6 करोड़ रुपए : शिल्पी नेहा तिर्की