Koderma News: मंजुला शर्मा मेमोरियल अकादमी में धूमधाम से मनाई गयी राष्ट्रकवि रामधारी सिंह दिनकर जयंती
शिक्षकगण की सक्रिय भागीदारी से कार्यक्रम रहा सफल
कोडरमा के मंजुला शर्मा मेमोरियल अकादमी में राष्ट्रकवि रामधारी सिंह ‘दिनकर’ की जयंती धूमधाम से मनाई गई। छात्र-छात्राओं ने देशभक्ति कविताएँ और भाषण प्रस्तुत किए। प्रशासक आर.पी. पांडेय व निदेशक रजनीश शर्मा ने दिनकर जी के विचारों को अपनाने का संदेश दिया।
कोडरमा: मंजुला शर्मा मेमोरियल अकादमी के प्रांगण में राष्ट्रकवि रामधारी सिंह ‘दिनकर’ की जयंती भव्यता और गगनभेदी देशभक्ति नारों के बीच उत्साहपूर्वक मनाई गई। विद्यालय परिसर देशभक्ति के रंग में रंग उठा और वातावरण दिनकर जी के ओजपूर्ण विचारों से गूंज उठा। कार्यक्रम की शुरुआत उनके चित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्वलन के साथ हुई। इसके पश्चात छात्र-छात्राओं ने दिनकर जी की ओजपूर्ण कविताएँ, जोशीले भाषण और देशभक्ति से सराबोर प्रस्तुतियाँ देकर सभी का मन मोह लिया। दिनकर जी के काव्य-पंक्तियों से सुसज्जित मंच ने मानो स्वतंत्रता संग्राम के समय का ज्वलंत वातावरण सजीव कर दिया।
इस अवसर पर विद्यालय प्रशासक आर.पी. पांडेय ने सभी छात्रों को संबोधित करते हुए कहा, दिनकर जी की कविताएँ केवल शब्दों का संयोजन नहीं, बल्कि राष्ट्र की आत्मा की आवाज़ हैं। उनके शब्द हमें साहस, त्याग और कर्मनिष्ठा का संदेश देते हैं। मैं चाहता हूँ कि हमारे विद्यार्थी दिनकर जी की तरह निडर, ऊर्जावान और देश के प्रति समर्पित नागरिक बनें।


Kumar Ramesham is associated with Samridh Jharkhand and actively covers local news, public issues, social developments, and important updates from Jharkhand and nearby regions. He focuses on delivering timely, factual, and community-centered reporting with an emphasis on accuracy and reliability.


