Koderma News: गुरु तेग बहादुर साहिब के जयकारों से गूंजा शहर महराणा प्रताप चौक पर हुआ भव्य स्वागत
संगत में बच्चे, बुजुर्ग, महिलाएं और युवा बड़ी संख्या में रहे मौजूद
मौके पर हरीश होरा, हरजीत सिंह लांबा, जसपाल सिंह, पुस्पेंदर सिंह, दलजीत सिंह, रवि छाबड़ा, सन्जु लांबा, विजय कुमार, जसवीर सिंह, किन्दा सिंह, सन्नी सिंह, अवतार सिंह समेत समाज के काफी संख्या में महिला पुरुष बुजुर्ग व बच्चे मौजूद थे ।
कोडरमा: झुमरी तिलैया की संगत गुरुवार को धार्मिक उल्लास और आस्था के महासागर में डूबी रही। सिखों के नवम गुरु श्री गुरु तेग बहादुर साहिब जी और भाई मती दास, भाई सती दास और भाई दियाला जी की शहादत के 350वें स्मृति वर्ष को समर्पित शहीदी नगर कीर्तन (जागृति यात्रा) के झुमरी तिलैया आगमन पर श्रद्धालुओं की आस्था और समर्पण देखने लायक था। झुमरी तिलैया की सिख संगत ने केशरी और बसंती दस्तारें सजाकर, श्रद्धा से ओढ़नियां धारण कर जागृति यात्रा की प्रतीक्षा की।
संगत की आंखें केवल पालकी साहिब की झलक पाने को पलकें बिछाए रहीं। अंततः छह बजे जैसे ही पालकी साहिब झुमरी तिलैया शहर के सुभाष चौक होते हुए पूरे शहर से गुजरते हुए महराणा प्रताप चौक पर पहुंची, वहां मौजूद लोगों ने जोरदार स्वागत किया और भक्ति पूर्वक शीश नवाये। वातावरण धन्य गुरु तेग बहादुर साहिब, हिन्द की चादर-धन्य गुरु तेग बहादुर साहिब के गगनभेदी जयकारों से गूंज उठा। झुमरी तिलैया सुभाष चौक और महराणा चौक कीर्तन के पहुंचते ही संगत ने फूलों की वर्षा से ऐसा स्वागत किया मानो प्रकृति स्वयं आशीष बरसा रही हो। पालकी साहिब में विराजमानधन्य-धन्य श्री गुरु ग्रंथ साहिब को गुरुद्वारा गुरु नानकपुरा के प्रधान बलबीर सिंह भाटिया और गुरुद्वारा श्री गुरु सिंह सभा के प्रधान हरजीत सिंह सलूजा ने अन्य कमेटी सदस्यों के साथ मिलकर श्रद्धापूर्वक फुलों की माला गुरु ग्रंथ साहिब पर चढ़ाई साथ ही स्त्री सत्संग की पूरी टीम के साथ पालकी साहिब के स्वागत में उपस्थित रहीं। संगत में बच्चे, बुजुर्ग, महिलाएं और युवा बड़ी संख्या में मौजूद रहे। महराणा प्रताप चौक पर प्रसाद का वितरण किया गया । मौके पर हरीश होरा हरजीत सिंह लांबा जसपाल सिंह पुस्पेंदर सिंह दलजीत सिंह रवि छाबड़ा सन्जु लांबा विजय कुमार जसवीर सिंह किन्दा सिंह सन्नी सिंह अवतार सिंह समेत समाज के काफी संख्या में महिला पुरुष बुजुर्ग व बच्चे मौजूद थे । सभी लगातार जयकारे लगा रहे थे ।
