Koderma News: कलश यात्रा के साथ चार दिवसीय भादी महोत्सव शुरू
कलशयात्रा में 121 महिलाएं राजस्थानी वेशभूषा में शामिल हुई। इस अवसर पर एक सुसज्जित वाहन में श्री राणीसती दादी जी का विग्रह एवं दूसरे वाहन में भगवान श्री कृष्ण की झांकी था।
कोडरमा: बुधवार की शाम श्री राणी सती महोत्सव समिति द्वारा चार दिवसीय भादी अमावस्या महोत्सव की शुरुआत हुई। इस कार्यक्रम के पहले अड्डी बंगला स्थित दुर्गा मंडप प्रांगण में कलश की पूजा-अर्चना हुई। जिसमें यजमान के रूप में सारिका आनन्द केडिया शामिल हुए जबकि पूजा अर्चना पंडित अनील मिश्राके द्वारा कराईं गई। इसके बाद कमांडिंग ऑफ़िसर 45 झारखण्ड बटालियन कोडरमा कर्नल विजय कुमार, भवन प्रमंडल के कार्यपालक अभियंता अतुल सिंघल, नगर परिषद प्रसाशक अंकित गुप्ता, सीटी मैनेजर लेमांशु कुमार, श्याम सुन्दर सिंघानिया,के अलावा समाजसेवी ने नारियल फोड़कर एवं हरी झंडी दिखाकर कलशयात्रा को रवाना किया। कलशयात्रा में 121 महिलाएं राजस्थानी वेशभूषा में शामिल हुई। इस अवसर पर एक सुसज्जित वाहन में श्री राणीसती दादी जी का विग्रह एवं दूसरे वाहन में भगवान श्री कृष्ण की झांकी था। वहीं सबसे आगे सेक्रेड हर्ट स्कूल के बच्चे मार्चपास्ट करते हुए जा रहे थे।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कर्नल विजय कुमार ने कहा कि श्री राणी सती दादी जी से प्रार्थना करता हूं कि क्षेत्र तरक्की मार्ग पर अग्रसर हो और सुख-समृद्धि बनी रहे। अतुल सिंघल ने कहा कि जिला में आस्था के प्रति लोगों का विश्वास बढ़ा है। श्री राणी सती दादी जी सभी भक्तों की मनोकामना पूर्ण करें।

जैन समाज ने किया भव्य स्वागत

आज होगा मंडल पाठ 22 को अखंड ज्योत के साथ भजनों का कार्यक्रम का होगा आयोजित
श्री भादी अमावस्या महोत्सव के मौके पर गुरूवार को संगीतमय मंगलपाठ का आयोजन श्री संकट मोचन हनुमान मंदिर के प्रांगण में होगा। सुबह 09ः30 बजे से पूजा अर्चना के बाद ज्योति खेमका और कविता अग्रवाल कोलकता के द्वारा मंगल पाठ का आयोजन किया जायेगा। 22 अगस्त को संध्या 6 बजे से श्री राणी सती मंदिर में ज्योत के साथ भजनों का कार्यक्रम आयोजित होगा। जिसमें कोलकता की प्रियंका सोनकर भजन प्रस्तुत करेगी। 23 अगस्त को सुबह 4 बजे मंगला आरती के साथ-साथ आटा पूजा धोक पूजा का आयोजन किया जायेगा। इसके बाद संध्या में प्रेरणा शाखा के तत्वाधान में विविध कार्यक्रम का आयोजन होगा। इसमें सांस्कृतिक कार्यक्रम का भी आयोजन होगा। जिसमें शहर की तीन विद्यालय के द्वारा कार्यक्रम की प्रस्तुति की जायेीगी।
Kumar Ramesham is associated with Samridh Jharkhand and actively covers local news, public issues, social developments, and important updates from Jharkhand and nearby regions. He focuses on delivering timely, factual, and community-centered reporting with an emphasis on accuracy and reliability.
Related Posts

Latest News

