Koderma News: राष्ट्रीय शहरी आजीविका मिशन के तहत 28 प्रशिक्षणार्थियों के बीच प्रमाण पत्र का वितरण
प्रशासक शंभू प्रसाद कुशवाहा ने किया प्रमाण पत्र का वितरण
28 लाभुकों को व्यक्तिगत ऋण स्वीकृत एवं स्वयं सहायता समूह के स्वीकृत बैंक ऋण में से प्रत्येक समूह के तीन सदस्यों को छह दिवसीय उधमिता विकास कार्यक्रम (ईडीपी) प्रशिक्षण प्रदाता संस्था सारथी सोसाइटी के माध्यम से प्रदान की गई.
कोडरमा: दीनदयाल अंत्योदय योजना राष्ट्रीय शहरी आजीविका मिशन के स्वरोजगार घटक के अंतर्गत 28 लाभुकों को व्यक्तिगत ऋण स्वीकृत एवं स्वयं सहायता समूह के स्वीकृत बैंक ऋण में से प्रत्येक समूह के तीन सदस्यों को छह दिवसीय उधमिता विकास कार्यक्रम (ईडीपी) प्रशिक्षण प्रदाता संस्था सारथी सोसाइटी के माध्यम से प्रदान की गई. प्रशिक्षण उपरांत नगर पंचायत कोडरमा के प्रशासक शंभू प्रसाद कुशवाहा ने सभी 28 प्रशिक्षणार्थियों को प्रमाण पत्र का वितरण किया. उधमिता विकास प्रशिक्षण लाभुकों के व्यवसाय को और बेहतर तरीके से करने एवं लाभ प्रदान करने में सहायक सिद्ध होगा.
उन्होंने बताया कि दीनदयाल अंत्योदय योजना राष्ट्रीय शहरी आजीविका मिशन शहरी गरीबी उन्मूलन की एक महत्वपूर्ण योजना है, जिसके अन्तर्गत सरकार द्वारा उधमिता विकास के लिए शहरी गरीबों को अत्यंत कम दर पर बैंकों द्वारा ऋण प्रदान किया जाता है, किन्तु व्यवसाय को सफलतापूर्वक व्यवस्थित ढंग से चलाने में व्यावासिक कौशल की महत्वपूर्ण भूमिका होती है. इसी उद्देश्य को ध्यान में रखकर यह प्रशिक्षण कार्यक्रम प्रारम्भ किया गया था ताकि लाभुकों का व्यवसायिक कौशल हो सके. मौके पर नगर पंचायत कोडरमा के नगर मिशन प्रबंधक संजीत कुमार साहु, सारथी सोसायटी के प्रशिक्षक राजेश कुमार मेहता, नगर पंचायत कोडरमा के सामुदायिक संगठनकर्ता रश्मि सिन्हा, सीआरपी रेनू देवी, नीलम देवी तथा सभी प्रशिक्षणार्थी उपस्थित थे.
Kumar Ramesham is associated with Samridh Jharkhand and actively covers local news, public issues, social developments, and important updates from Jharkhand and nearby regions. He focuses on delivering timely, factual, and community-centered reporting with an emphasis on accuracy and reliability.


