Koderma News: स्वर्गीय नितिन चौबे के सपनों को साकार करेंगे: बीएसपीएस संस्थापक शाहनवाज़ हसन

शाहनवाज़ हसन ने राज्यस्तरीय कार्यशाला के संबंध में प्रदेश पदाधिकारियों के साथ की बैठक

Koderma News: स्वर्गीय नितिन चौबे के सपनों को साकार करेंगे: बीएसपीएस संस्थापक शाहनवाज़ हसन

कोडरमा: भारतीय श्रमजीवी पत्रकार संघ (बीएसपीएस) के संस्थापक शाहनवाज़ हसन ने दिवंगत पत्रकार नितिन चौबे के सपनों को साकार करने का संकल्प जताया। रायपुर में उन्होंने बीएसपीएस छत्तीसगढ़ इकाई के नए प्रदेश कार्यालय का उद्घाटन किया और नितिन चौबे के परिजनों से मुलाकात कर उन्हें आश्वस्त किया। इसके अलावा आगामी राज्यस्तरीय कार्यशाला और कार्यक्रमों पर प्रदेश पदाधिकारियों के साथ बैठक की।

कोडरमा: छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर के अपने एक दिवसीय दौरे के दौरान, भारतीय श्रमजीवी पत्रकार संघ (बीएसपीएस) के संस्थापक शाहनवाज़ हसन ने इस बात पर ज़ोर दिया कि दिवंगत पत्रकार और पूर्व प्रदेश अध्यक्ष नितिन चौबे के सपनों को सामूहिक रूप से साकार किया जाएगा। रायपुर स्टेशन पहुँचने पर हसन का स्वागत बीएसपीएस छत्तीसगढ़ प्रदेश इकाई के अध्यक्ष गंगेश द्विवेदी और प्रदीप नामदेव ने किया। 

बाद में उन्होंने आगामी  राज्यस्तरीय कार्यशाला के संबंध में प्रदेश पदाधिकारियों के साथ एक महत्वपूर्ण बैठक की। आगामी कार्यक्रम के बारे में मुख्यमंत्री के सलाहकार पंकज झा से फ़ोन पर बात भी की। प्रदेश अध्यक्ष गंगेश द्विवेदी ने बताया कि नितिन चौबे की स्मृति में आयोजित कार्यक्रम में बीएसपीएस के राष्ट्रीय अध्यक्ष अशोक पांडे, राष्ट्रीय संगठन सचिव एवं छत्तीसगढ़ प्रदेश प्रभारी गिरिधर शर्मा सहित वरिष्ठ लोगों को विशेष रूप से आमंत्रित किया जायेगा।

इस दौरान बीएसपीएस छतीसगढ इकाई के नये प्रदेश कार्यालय जवाहर मार्केट रायपुर का उद्घाटन संगठन के संस्थापक शहनवाज हसन प्रदेश अध्यछ गंगेश द्विवेदी, सुखनंदन बंजारे, जावेद अली जैदी, कौशल स्वर्णबेर , प्रदीप नामदेव, महेंद्र साहू, अजय श्रीवास्तव ने किया। फिर शहनवाज हसन ने दिवंगत पत्रकार नितिन चौबे के परिजनों से मुलाकात कर उन्हें आश्वस्त किया की उन्होने बीएसपीएस छत्तीसगढ़ की स्थापना को लेकर जो सपने देखे थे उसे पूरा किया जायेगा। इसके बाद वे दिल्ली के लिए रवाना हो गए।

गूगल न्यूज से जुड़ें... Follow करें
चैनल से जुड़ें 👉
Edited By: Mohit Sinha
Kumar Ramesham Picture

Kumar Ramesham is associated with Samridh Jharkhand and actively covers local news, public issues, social developments, and important updates from Jharkhand and nearby regions. He focuses on delivering timely, factual, and community-centered reporting with an emphasis on accuracy and reliability.

Latest News

श्रावणी मेला को लेकर उपायुक्त और एसपी ने रूटलाइन का किया निरीक्षण, श्रद्धालुओं की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता श्रावणी मेला को लेकर उपायुक्त और एसपी ने रूटलाइन का किया निरीक्षण, श्रद्धालुओं की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता
दुनिया वैसी ही बन जाती है, जैसी हम चाहते हैं
देवघर में ब्राउन शुगर तस्करी का खुलासा, 5.01 ग्राम नशीला पदार्थ, 85,150 रुपये नकद और इलेक्ट्रॉनिक तौल मशीन बरामद, तस्कर गिरफ्तार
पिठोरिया में वरिष्ठ महिला सम्मान समारोह आयोजित, समाजसेवा में योगदान देने वाली महिलाओं को मिला सम्मान
JPSC मामले में भाजपा पर राजद का हमला, बाबूलाल मरांडी को सवाल पूछने का नैतिक अधिकार नहीं : कैलाश यादव
बीआईटी मेसरा के लालपुर परिसर में नए शैक्षणिक सत्र की शुरुआत, विद्यार्थियों का हुआ स्वागत
भाजपा पहले अपने शासनकाल की भर्ती अनियमितताओं का जवाब दे : विजय शंकर नायक
नागेश्वर प्रसाद सिंह के निधन से शोक, जलीय सूर्य मंदिर समिति ने दी श्रद्धांजलि
सर जे. सी. बोस मुख्यमंत्री उत्कृष्ट विद्यालय (बालिका), गिरिडीह में इको क्लब ने किया पौधारोपण
द रामेश्वर वैली स्कूल में इंटर हाउस डांस प्रतियोगिता, बच्चों ने मनमोहक प्रस्तुतियों से जीता दिल
गौ सम्मान अभियान दिवस पर उमड़ा जनसैलाब, पांच लाख से अधिक हस्ताक्षरों के साथ उपायुक्त को सौंपा गया ज्ञापन
SIR-2026 डिजिटाइजेशन 24 घंटे में पूरा करने का आदेश, आयुक्त ने की व्यापक समीक्षा