Koderma News: न्यायालयकर्मी रामचंद्र शर्मा के सम्मान में विदाई समारोह का आयोजन, लगभग चार दशक तक कार्य कर हुए सेवानिवृत
समारोह को बतौर मुख्य अतिथि संबोधित करते हुए प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश बाल कृष्ण तिवारी नें कहा कि सेवानिवृति सरकारी सेवा की एक अनिवार्य प्रक्रिया है जिससे सभी सरकारी सेवकों को गुजरना पड़ता है।
कोडरमा: कोडरमा न्यायमंडल के सेवानिवृत न्यायालयकर्मी रामचंद्र शर्मा के सम्मान में विदाई समारोह का आयोजन व्यवहार न्यायालय जिला न्याय सदन स्थित सभागार में आयोजित किया गया। समारोह को बतौर मुख्य अतिथि संबोधित करते हुए प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश बाल कृष्ण तिवारी नें कहा कि सेवानिवृति सरकारी सेवा की एक अनिवार्य प्रक्रिया है जिससे सभी सरकारी सेवकों को गुजरना पड़ता है। उन्होंने रामचंद्र शर्मा द्वारा एक लम्बे कार्यकाल तक न्यायालय की सेवा निष्ठा पूर्वक करने के लिए उन्हें बधाई दी तथा उनके उज्जवल भविष्य की कामना की।
उन्होंने उपस्थित न्यायालयकर्मियों को आगाह करते हुए कहा कि उन्हें इस बात से प्रेरणा लेनी चाहिए कि एक लंबे समय तक न्यायालय की सेवा करते हुए सेवानिवृत होना भी अपने आप में एक विशेष महत्व रखता है। इसके अलावा उपस्थित सभी न्यायिक पदाधिकारियों ने भी रामचंद्र शर्मा के कार्य शैली की सराहना की। अपने सम्बोधन में रामचंद्र शर्मा ने कहा कि कोडरमा न्यायमंडल की यादों को कभी भुलाया नहीं जा सकता। यहाँ के पदाधिकारियों एवं कर्मचारियों का मुझे भरपूर सहयोग मिला जिसके प्रति मैं आभारी हूँ।

