Koderma news: मां को बचाने गए 15 वर्षीय किशोर की करंट लगने से मौत, परिजनों में मातम का माहौल

ग्रामीणों ने घटना की सूचना सतगावां पुलिस को दी

Koderma news: मां को बचाने गए 15 वर्षीय किशोर की करंट लगने से मौत, परिजनों में मातम का माहौल
मां को बचाने गए 15 वर्षीय किशोर की करंट लगने से मौत (तस्वीर)

प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर देखते हुए उसे कोडरमा रेफर किया गया. ग्रामीणों ने घटना की सूचना सतगावां पुलिस को दी. पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंचकर शव को कब्जे में कर पोस्टमार्टम के लिए कोडरमा भेज दिया.

कोडरमा: सतगावां थाना क्षेत्र अंतर्गत टेहरो पंचायत के ग्राम भूताही में सोमवार की दोपहर 2 बजे के करीब अपनी मां को बचाने गए 15 वर्षीय किशोर की करंट लगने से घटनास्थल पर ही मौत हो गयी. वहीं मां गंभीर रूप से घायल हो गई. परिजनों व ग्रामीणों ने आनन फानन में गंभीर रूप से घायल महिला को प्राथमिक उपचार हेतु सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सतगावां में भर्ती कराया है। 

प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर देखते हुए उसे कोडरमा रेफर किया गया. ग्रामीणों ने घटना की सूचना सतगावां पुलिस को दी. पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंचकर शव को कब्जे में कर पोस्टमार्टम के लिए कोडरमा भेज दिया. जानकारी के अनुसार पंचायत टेहरो के भूताही गांव में संजय राजवंशी के घर के समीप एक ही पोल में 11 हज़ार व 440 वोल्ट का तार लगा है. बल्ब जलाने के लिए टोका गया हुआ था। 

इसी दौरान विद्युत तार शॉट सर्किट हो गया. घर में मौजूद महिला रिंकू देवी (45, पति संजय राजवंशी) शॉट सर्किट देखकर छुड़ाने गयी. इसी दौरान वह तार के चपेट में आ गयी और जोर-जोर से चिलाने लगी. उसे बचाने के लिए पहुंचा छोटा पुत्र 15 वर्षीय रोहित कुमार भी करंट की चपेट में आ गया. उसकी घटनास्थल पर ही मौत हो गयी. पड़ोसी व ग्रामीणों ने देख तत्काल मौके पर पहुंच कर तार को घायल महिला से अलग करते हुए मृतक के मां को बचा लिया. घायल महिला की स्थिति भी चिंताजानक बतायी जा रही है

Edited By: Sujit Sinha

Latest News

श्रीलंका से तेहरान भेजे जाएंगे 84 ईरानी नाविकों के शव, अमेरिकी टॉरपीडो हमले से डूबा था IRIS Dena श्रीलंका से तेहरान भेजे जाएंगे 84 ईरानी नाविकों के शव, अमेरिकी टॉरपीडो हमले से डूबा था IRIS Dena
बॉर्डर 2 OTT रिलीज डेट: 20 मार्च से नेटफ्लिक्स पर सनी देओल की फिल्म, जानें डिटेल्स
Ranchi News : डीएसपीएमयू को मिला नया कुलपति, प्रो. राजीव मनोहर ने संभाला पदभार
LPG Gas VS Solar Cooker: गैस और बिजली से छुटकारा, धूप से चलने वाला चूल्हा बना नया विकल्प
ठाणे टेस्ट ड्राइव हादसा: टाटा सिएरा 20 फीट गड्ढे में गिरी, रिपेयर का खर्च कौन भरेगा? पूरी डिटेल
गरगा डैम में डूबने से 17 वर्षीय किशोर की मौत, उपायुक्त ने जताया शोक
Bokaro News : उपायुक्त ने मानवता का परिचय देते हुए अनोखे अंदाज में मनाया अपना जन्मदिन, आश्रम और वृद्धाश्रम में बांटी खुशियां
गिरिडीह में जर्जर सड़क से लोगों की बढ़ी परेशानी, सुनील खंडेलवाल ने मरम्मत की उठाई मांग
Hardik Pandya पर तिरंगा विवाद: T20 World Cup जश्न के बाद दर्ज हुई शिकायत, जानिए पूरा मामला
Elon Musk चेतावनी: बच्चों से दूर रखें ChatGPT, कनाडा स्कूल शूटिंग में AI की भूमिका
Ranchi News :15 मार्च को विशाल क्षत्रिय समागम, मुख्य अतिथि होंगे बृजभूषण शरण सिंह
Dhanbad News: श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाया गया प्रकृति पर्व सरहुल