Giridih News: पीएम आवास, अबुवा अवास एवं वृद्धा पेंशन योजना से वंचित हैं कई गरीब परिवार 

गरीब परिवार को तत्काल मिले सरकारी लाभ: सकलदेव यादव

Giridih News: पीएम आवास, अबुवा अवास एवं वृद्धा पेंशन योजना से वंचित हैं कई गरीब परिवार 
सकलदेव यादव एवं अन्य ग्रामीण

गिरिडीह: पीएम आवास, अबुआ आवास और वृद्धा पेंशन योजना से आज भी वंचित है कई परिवार जिसको लेकर माले नेता सकलदेव यादव ने की जल्द पहल की मांग की नहीं तो भाकपा माले उग्र आंदोलन को बाध्य होगी. 

मंगलवार को गावां प्रखंड अंतर्गत जमडार पंचायत के ग्राम डढहो में भाकपा माले का ब्रांच मजबूत करो को लेकर बैठक सम्पन्न हुई. बैठक में बतौर पार्टी प्रखंड सचिव सकलदेव यादव उपस्थित हुए. बैठक विकास ठाकुर,पप्पू शर्मा एवं नरेश कुमार के नेतृत्व में की गई. 

जनता के सवालों को लेकर जन संघर्ष तेज करों :- सकलदेव यादव बैठक को संबोधित करते हुए पार्टी प्रखंड सचिव सकलदेव यादव ने कहा कि हमारा देश को आजाद हुए 76 वर्ष और झारखंड अलग राज्य बनने को 25 वर्ष हो गए हैं लेकिन आज भी हमारे गिरिडीह जिले के गावां थाना क्षेत्र के जमडार पंचायत के ग्राम डढहो में समस्याओं का अम्बार लगा हुआ है. आपको बता दें कि तालो मरांडी, हरिश मरांडी, महेश हांसदा एंव अर्जुन ठाकुर समेत दर्जनों परिवार टुट्टे हुवे कच्चे मकान में रहने को विवश हैं, उसमें भी डर का माहौल बना रहता हैं क्योंकि दिवारो में दरार पड़ गई है. अबुवा अवास प्रधानमंत्री अवास सिर्फ कमिशनखोरी से मिलता हैं, 70, 80 साल के बुजुर्गों को अभी तक वृद्धा पेंशन से वंचित हैं, ग्रामीणो को पानी के लिए 200 से 300 मीटर तक दुरी तय करना पड़ता है, जल नल योजना सिर्फ देखने की वस्तु बनकर रह गया है.

उन्होंने कहा कि यहां की स्थानीय विधायक बाबूलाल मरांडी और सांसद अन्नपूर्णा देवी को जनता की समस्याओं से कोई लेना देना नहीं क्योंकि भाजपा के चश्मा पहन लेने से जनता की समस्या नहीं दिखाई देता हैं. इसलिए मैं प्रखंड विकास पदाधिकारी एवं उपायुक्त गिरिडीह से मांग करता हूँ की ऐसे गरीब परिवार को तत्काल सरकारी लाभ दिया जाय, ताकि रहने के लिए एक छत मिल सके. भ्रष्टाचार के कारण ऐसे गरीब लोगों को सरकारी लाभ नहीं मिल पा रही है. यदि ऐसे गरीब - गुरबों के प्रति ठोस निर्णय नहीं लिया गया तो भाकपा माले पूरे प्रखंड में ऐसे गरीब परिवारों का सूची तैयार करेगी और गरीब- गरबों के हक, अधिकार एवं न्याय के लिए गांवा प्रखंड मुख्यालय का चक्का जाम करेगी. 

बैठक में रंजु देवी, रेखा देवी, आरती देवी, रिता देवी, मुनिया देवी, सोनिया देवी, उषा देवी, सहदेव हंसादा, विशनी देवी, पुजा कुमारी, शांती देवी, बबीता कुमारी, ममता देवी, पुजा देवी, संगीता देवी, पुजा देवी, कलपना देवी, सुमित्रा देवी, उर्मिला देवी, प्रियका देवी, खुशबू देवी, फुलमंती देवी, सुदमिया देवी, गुडिया देवी, सोनिया देवी, दिलिप कुमार, संजय दास, पंकज कुमार, सुधीर भुइयां समेत सैकड़ों लोग उपस्थित थे.

गूगल न्यूज से जुड़ें... Follow करें
चैनल से जुड़ें 👉
Edited By: Sujit Sinha
Sujit Sinha Picture
Senior Technical Editor | Political & Geopolitical Affairs
Works in digital journalism and newsroom operations with a commitment to accurate, responsible, and fact-based reporting.

Latest News

Sahebganj News: मालदा रेल मंडल का ‘बिना टिकट यात्रा बंद करो’ अभियान सफल, 10 दिनों में ₹1.03 करोड़ की रिकॉर्ड वसूली Sahebganj News: मालदा रेल मंडल का ‘बिना टिकट यात्रा बंद करो’ अभियान सफल, 10 दिनों में ₹1.03 करोड़ की रिकॉर्ड वसूली
Bokaro News: एसडीपीओ वशिष्ठ नारायण सिंह की बड़ी बैठक, लंबित नक्सल कांडों की समीक्षा कर दिए कड़े निर्देश
Sahebganj News: सरस्वती शिशु विद्या मंदिर में बाल सांसद का शपथग्रहण समारोह आयोजित
Sahebganj News: मॉडल कॉलेज में पर्यावरण संरक्षण एवं डेंगू जागरूकता कार्यक्रम आयोजित  
Sahebganj News: सकरीगली में झारखंड मजदूर संघ की बैठक सम्पन्न, 18 मई को जिला मुख्यालय पर धरना-प्रदर्शन की बनी रणनीति
Hazaribagh News: शतरंज का महाकुंभ शुरू, चतुर्थ एचडीसीए ऑल इंडिया ओपन फाइड रेटिंग टूर्नामेंट का भव्य आगाज
Hazaribagh News: आईसेक्ट विश्वविद्यालय में सांस्कृतिक महोत्सव 'कस्तूरी-2026' का भव्य आगाज, स्थापना दिवस पर थिरके छात्र
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष आदित्य साहू का कांग्रेस पर तीखा हमला, पुतला दहन को बताया घिनौनी हरकत
Hazaribagh News: कर्जन मैदान पहुंचे डीसी हेमन्त सती, खिलाड़ियों की सुविधा के लिए दिए बड़े निर्देश
Hazaribagh News: उपायुक्त हेमन्त सती का बरकट्ठा दौरा, स्वास्थ्य सेवाओं और पर्यटन स्थलों का लिया जायजा
Bokaro News: आंधी-बारिश के बीच वज्रपात का कहर, पक्का मकान ढहा, महिला गंभीर
Bokaro News: डिग्री कॉलेज में बंद विषयों को दोबारा शुरू कराने की मांग, राज्यपाल से मिले पूर्व विधायक लंबोदर महतो