Koderma News: बागीटांड स्टेडियम में मुख्य समारोह का आयोजन, उपायुक्त ऋतुराज ने किया ध्वजारोहण

Koderma News: बागीटांड स्टेडियम में मुख्य समारोह का आयोजन, उपायुक्त ऋतुराज ने किया ध्वजारोहण
FILE PHOTO

उपायुक्त ऋतुराज, पुलिस अधीक्षक अनुदीप सिंह, जिला परिषद अध्यक्ष रामधन यादव, वन प्रमंडल पदाधिकारी सौमित्र शुक्ला एवं उप विकास आयुक्त रवि जैन द्वारा स्वतंत्रता सेनानियों, शहीदों की पत्नियों, उनके माता-पिता तथा झारखंड आंदोलनकारियों को पुष्पगुच्छ भेंट कर एवं शॉल ओढ़ाकर सम्मानित किया गया।

कोडरमा: स्वतंत्रता दिवस के पावन अवसर पर बागीटांड स्टेडियम में मुख्य समारोह का आयोजन किया गया। समारोह का शुभारंभ उपायुक्त ऋतुराज द्वारा परेड निरीक्षण एवं ध्वजारोहण के साथ हुआ। इस अवसर पर उपायुक्त ने जिलावासियों को हार्दिक शुभकामनाएं देते हुए कोडरमा जिले की प्रमुख उपलब्धियों और विकास कार्यों की जानकारी साझा की। उपायुक्त ऋतुराज ने बताया कि कोडरमा जिला में स्वास्थ्य व्यवस्था को सुदृढ़ करने हेतु सदर अस्पताल सहित सभी सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्रों, प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्रों एवं अन्य सरकारी स्वास्थ्य संस्थानों के माध्यम से मरीजों को सुविधाएं सुलभ तरीके से प्रदान की जा रही हैं। आयुष्मान कार्ड निर्माण एवं आयुष्मान भारत योजना के तहत उपचार में कोडरमा जिला राज्य में दूसरे स्थान पर है। उपायुक्त ऋतुराज, पुलिस अधीक्षक अनुदीप सिंह, जिला परिषद अध्यक्ष रामधन यादव, वन प्रमंडल पदाधिकारी सौमित्र शुक्ला एवं उप विकास आयुक्त रवि जैन द्वारा स्वतंत्रता सेनानियों, शहीदों की पत्नियों, उनके माता-पिता तथा झारखंड आंदोलनकारियों को पुष्पगुच्छ भेंट कर एवं शॉल ओढ़ाकर सम्मानित किया गया।

पैरेड एवं बैण्ड ग्रुप का प्रदर्शन 

स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर जिला पुलिस बल प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय प्लाटून, झारखंड गृह रक्षा वाहिनी कोडरमा, चौकीदार जवान, सैनिक स्कूल तिलैया डैम, एनसीसी ग्रुप, सीडी गर्ल सीएम स्कूल झुमरी तिलैया, सेक्रेड हार्ट स्कूल, ग्रिजली विद्यालय एवं मॉडर्न पब्लिक स्कूल झुमरी तिलैया द्वारा परेड का प्रदर्शन किया गया। साथ ही कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय जयनगर, सेक्रेड हार्ट स्कूल एवं कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय कोडरमा द्वारा बैंड प्रस्तुति दी गई।

गूगल न्यूज से जुड़ें... Follow करें
चैनल से जुड़ें 👉
Edited By: Hritik Sinha
Kumar Ramesham Picture

Kumar Ramesham is associated with Samridh Jharkhand and actively covers local news, public issues, social developments, and important updates from Jharkhand and nearby regions. He focuses on delivering timely, factual, and community-centered reporting with an emphasis on accuracy and reliability.

Latest News

आज का राशिफल: किन राशियों को मिलेगा लाभ, किन्हें रहना होगा सावधान आज का राशिफल: किन राशियों को मिलेगा लाभ, किन्हें रहना होगा सावधान
Ramgarh News: कोयलांचल में भीषण गर्मी को देख मुखिया ने पत्रकार चौक समेत दो जगहो पर प्याऊ की व्यवस्था कराई
Ramgarh News: पुलिस की बड़ी सर्जिकल स्ट्राइक, भैरवी नदी किनारे अवैध शराब भट्टी ध्वस्त, 120 लीटर महुआ शराब जब्त
Ramgarh News: सीसीएल प्रबंधन का बड़ा एक्शन, अवैध कोयला मुहानों पर चला बुलडोजर, 20 टन कोयला जब्त
Dhanbad News: बिजली-पानी संकट पर विधायक रागिनी सिंह सख्त: खुद उतरीं ग्राउंड पर, अफसरों को दी हिदायत
Dhanbad News: डालसा की बड़ी पहल, बस्ताकोला के जीवन संस्थान में दिव्यांग बच्चों के अधिकारों पर जागरूकता कार्यक्रम
Dumka News: डीएसओ डॉ राजशेखर ने किया रामगढ़ स्थित राज्य खाद्य निगम गोदाम का औचक निरीक्षण
Dumka News: फिट इंडिया मूवमेंट के तहत कॉमनवेल्थ डे पर साइकिलिंग और योग कक्षा का आयोजन 
Palamu News: आजसू का बड़ा शंखनाद, 15 दिनों के भीतर जिले की सभी पंचायतों में होगा संगठन का विस्तार
Palamu News: पिकेट बनाने के खिलाफ फूटा जनाक्रोश: मेदिनीनगर में बाजार पूरी तरह बंद, व्यापारियों में भारी उबाल
Pakur News: बालू माफिया का तांडव, महेशपुर-गुम्मामोड़ सड़क पर बिना चालान दौड़ रहे ओवरलोड हाईवा
Pakur News: प्रतिबंधित लॉटरी का बड़ा नेटवर्क सक्रिय, अंबेडकर चौक से गांवों तक रोजाना लाखों का अवैध धंधा