Saraikela News: 3 एकड़ जमीन पर लगे अवैध अफीम को किया नष्ट, पुलिस की बड़ी कार्रवाई 

मादक पदार्थों के व्यापार या खेती में संलिप्त पाए जाने वालों पर होगी कानूनी कार्रवाई

Saraikela News: 3 एकड़ जमीन पर लगे अवैध अफीम को किया नष्ट, पुलिस की बड़ी कार्रवाई 
अवैध अफीम को नष्ट करते पुलिसकर्मी

के चौका थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम जुरगु, रायडीह गांव के बीच जंगल में अवैध रूप से करीब 3 एकड़ भूमि पर की गई पोस्ता/अफीम की खेती को ट्रैक्टर चलाकर पूरी तरह से नष्ट कर दिया गया

सरायकेला: आज पुलिस अधीक्षक, सरायकेला खरसावां के निर्देशानुसार अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी चांडिल के नेतृत्व एवं अंचल अधिकारी की मौजूदगी में चौका थाना पुलिस एवं SSB मतकमडीह के  कंपनी कमांडर एवं उनकी टीम के साथ मिलकर सरायकेला खरसावां जिले के चौका थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम जुरगु, रायडीह गांव के बीच जंगल में अवैध रूप से करीब 3 एकड़ भूमि पर की गई पोस्ता/अफीम की खेती को ट्रैक्टर चलाकर पूरी तरह से नष्ट कर दिया गया. यह कार्रवाई जिले में अवैध मादक पदार्थों की खेती और तस्करी को रोकने के लिए की गई. 

भविष्य में भी पुलिस प्रशासन के द्वारा अवैध खेती और मादक पदार्थों के व्यापार में संलिप्त पाए जाने वालों के खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाएगी और इसके साथ-साथ ग्राम जुरगु एंव रायडीह में अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी चांडिल, अंचल अधिकारी चांडिल एवं चौका पुलिस द्वारा अफीम की अवैध खेती एवं विक्रय निषेध संबंधित विषय पर जागरूकता अभियान चलाया गया।

अभियान के दौरान स्थानीय ग्रामीणों को अफीम के दुष्प्रभाव एवं संबंधित कानूनी प्रावधानों की जानकारी दी गई. इसके साथ ही स्थानीय ग्रामीणों को अफीम के स्थान पर वैकल्पिक खेती करने हेतु प्रोत्साहित किया गया.

खूंटी में भी अवैध अफीम की खेती को किया गया नष्ट 

खूंटी: एक अन्य मामले में भी अवैध अफीम की खेती को नष्ट किया गया जो है, मुरहू थाना के बरटोली में करीब 15 एकड़, अड़की थाना के हुंट एवं आसपास में 25 एकड़ एवं गीतिलबेडा में 3.5 एकड़, साइको थाना के रूताडीह में 3.5 एकड़, मरांगहदा के हाबुईडीह में 5 एकड़ में लगे अवैध अफ़ीम के फसल को भी नष्ट किया गया.

यह भी पढ़ें WhatsApp Plus: नया पेड प्लान आ रहा, फ्री vs प्रीमियम फीचर्स की पूरी डिटेल

 

यह भी पढ़ें Gemini AI से लगाव के बाद युवक ने की आत्महत्या, परिवार ने Google पर किया केस

Edited By: Sujit Sinha
Sujit Sinha Picture

सुजीत सिन्हा, 'समृद्ध झारखंड' की संपादकीय टीम के एक महत्वपूर्ण सदस्य हैं, जहाँ वे "सीनियर टेक्निकल एडिटर" और "न्यूज़ सब-एडिटर" के रूप में कार्यरत हैं। सुजीत झारखण्ड के गिरिडीह के रहने वालें हैं।

'समृद्ध झारखंड' के लिए वे मुख्य रूप से राजनीतिक और वैज्ञानिक हलचलों पर अपनी पैनी नजर रखते हैं और इन विषयों पर अपनी रिपोर्ट प्रस्तुत करते हैं।

Latest News

Dhanbad News: बीसीसीएल सीएमडी से आउटसोर्सिंग कंपनियों की शिकायत Dhanbad News: बीसीसीएल सीएमडी से आउटसोर्सिंग कंपनियों की शिकायत
Dhanbad News: विवाहित पुत्री को नियोजन देने की मांग, 10 मार्च से भूख हड़ताल की चेतावनी
Dhanbad News: प्रिंस खान गिरोह के अपराधी को पुलिस ने दबोचा, कई गंभीर धाराओं में दर्ज है मामला
Pakur News: पत्थरघट्टा जांच चौकी पर चला वाहन जांच अभियान
Pakur News: योग प्रशिक्षण अभियान से लोगों को किया गया स्वास्थ्य के प्रति जागरूक
Hazaribagh News: प्रदीप प्रसाद ने सदन में उठाई श्री रामनवमी को राजकीय महोत्सव का दर्जा देने की मांग
Hazaribagh News: ससुराल में विवाहिता की मौत, पिता ने ससुराल वालों पर लगाया हत्या का आरोप 
Hazaribagh News: दर्दनाक रेल दुर्घटना में युवक की मौत, वंदे भारत की टक्कर से गई जान
Hazaribagh News: मुफस्सिल थाना परिसर में ईद और रामनवमी को लेकर शांति समिति की बैठक
Hazaribagh News: अंतर्विभागीय समन्वय समिति की बैठक आयोजित
Bokaro News: समाहरणालय में विकास योजनाओं की समीक्षा, डीसी ने अधिकारियों की तय की जवाबदेही
Palamu News: टेंपो की टक्कर से बाइक सवार की मौत