Khunti News: व्यवसायी पर जानलेवा हमला करने वाले दो आरोपित गिरफ्तार
घटना में प्रयुक्त स्कूटी और दो जिंदा कारतूस बरामद
On
गिरफ्तार आरोपितों में शाहिद मियां और मोदसीर अहमद उर्फ मो राजा खान शामिल है। शाहिद कर्रा के बड़ाइक टोली और मोदसीर हैदर कॉम्प्लेक्स खूंटी का रहने वाला है।
खूंटी। कर्रा थाना क्षेत्र के ग्राम छाता स्थित अखाड़ा मैदान के पास पदमपुर निवासी शफीक मियां पर हुए जानलेवा हमले का खुलासा करते हुए पुलिस ने दो आरोपितों को गिरफ्तार किया है।
गिरफ्तार आरोपितों में शाहिद मियां और मोदसीर अहमद उर्फ मो राजा खान शामिल है। शाहिद कर्रा के बड़ाइक टोली और मोदसीर हैदर कॉम्प्लेक्स खूंटी का रहने वाला है।
तोरपा के अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी क्रिस्टोफर केरकेट्टा ने शनिवार को प्रेस वार्ता में बताया कि कुछ अज्ञात अपराधकर्मियों ने 13 अक्टूबर को शफीक मियां नामक व्यापारी को गोली मारकर गंभीर रूप से घायल कर दिया था। घटना के बाद कर्रा थाना में मामला दर्ज किया गया था।
मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक मनीष टोप्पो ने एक विशेष टीम का गठन किया था। टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए शाहिद मियां और मोहम्मद मोदासिर अहमद उर्फ मोहम्मद राजा खान को गिरफ्तार किया।
पूछताछ में दोनों ने अपना अपराध स्वीकार करते हुए बताया कि घटना का कारण रोलागुट्टू गांव के बाजार में मनिहारी दुकान लगाने को लेकर शफीक और शाहिद के बीच विवाद चल रहा था। आरोपितों की निशानदेही पर पुलिस ने घटना में प्रयुक्त स्कूटी और दो जिंदा कारतूस बरामद किए हैं।
छापेमारी दल में पुलिस निरीक्षक अशोक कुमार सिंह, कर्रा के थाना प्रभारी मनीष कुमार, पुलिस अवर निरीक्षक निशा कुमार , जुगेश कुमार, सहित सशस्त्र बल शामिल थे।
गूगल न्यूज से जुड़ें... Follow करें
चैनल से जुड़ें 👉 Join Now
Edited By: Samridh Media Desk
Tags: Arrest shooting Businessman Torpa Sub-Divisional Police Officer Armed Forces live cartridges special team confession kunti Karra Police Station Village Chhata Akhara Maidan Padampur Shafiq Mian fatal attack Shahid Mian Modsir Ahmed Mo Raja Khan Baraik Toli Haider Complex Christopher Kerketta Karra Police Station case Karra Police Station case Superintendent of Police Manish Toppo Superintendent of Police Manish Toppo Rolaguttu Market Rolaguttu Market Manihari shop dispute Manihari shop dispute scooter recovered scooter recovered Police Inspector Ashok Kumar Singh Police Inspector Ashok Kumar Singh Station House Officer Manish Kumar Station House Officer Manish Kumar Sub-Inspector Nisha Kumar Sub-Inspector Nisha Kumar Jugesh Kumar Jugesh Kumar raiding team raiding team
Samridh Media Desk is the official editorial and news publishing team of Samridh Jharkhand. The desk covers breaking news, politics, national and international affairs, Jharkhand and Bihar updates, crime, business, and trending stories with a focus on accuracy, credibility, and timely reporting. Dedicated to quality journalism, Samridh Media Desk delivers reliable and impactful news coverage that keeps readers informed.
Related Posts

Latest News

