Khunti News: भारतीय रेड क्रॉस सोसाइटी द्वारा हेल्थ कैंप सह ब्लड डोनेशन कैंप का आयोजन, लगभग 25 यूनिट रक्त एकत्रित

स्वयं बीडीओ एवं रेड क्रॉस सोसाइटी के सदस्यों ने आगे आकर किया रक्त दान 

Khunti News: भारतीय रेड क्रॉस सोसाइटी द्वारा हेल्थ कैंप सह ब्लड डोनेशन कैंप का आयोजन, लगभग 25 यूनिट रक्त एकत्रित
रक्कत दान करते युवक

कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्रों में स्वास्थ्य सेवाओं को सुलभ बनाना और रक्तदान के महत्व के प्रति जागरूकता फैलाना

खूंटी: भारतीय रेड क्रॉस सोसाइटी की स्थानीय इकाई ने आज रनिया प्रखंड में एक हेल्थ कैंप सह ब्लड डोनेशन कैंप का सफलतापूर्वक आयोजन किया. कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्रों में स्वास्थ्य सेवाओं को सुलभ बनाना और रक्तदान के महत्व के प्रति जागरूकता फैलाना था.
कैंप का उद्घाटन प्रखंड विकास पदाधिकारी प्रशान्त कुमार डांग एवं सिविल सर्जन खूँटी नागेश्वर मांझी द्वारा किया गया, जिसमें समाज के विभिन्न वर्गों के लोगों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया. स्वयं बीडीओ एवं रेड क्रॉस सोसाइटी के सदस्यों ने आगे आकर रक्त दान किया. इस कैंप में लगभग 25 यूनिट रक्त एकत्रित किया गया. कार्यक्रम में उपस्थित मुख्य अतिथि ने रक्तदान को "महान सेवा" बताते हुए लोगों से नियमित रक्तदान करने का आग्रह किया.
कार्यक्रम में मुख्य रूप से रेड क्रॉस सोसाइटी खूँटी के अध्यक्ष किशोर कुमार गंजू, उपाध्यक्ष विनोद जायसवाल, कोषाध्यक्ष कैलाश कुमार नाग, कोर कमिटी सदस्य मनोज कुमार जायसवाल, राजेंद्र प्रजापति, बाल मुकुंद कश्यप, राजेश्वर बैठा समेत अन्य उपस्थित थे. 

Edited By: Sujit Sinha
Sujit Sinha Picture

सुजीत सिन्हा, 'समृद्ध झारखंड' की संपादकीय टीम के एक महत्वपूर्ण सदस्य हैं, जहाँ वे "सीनियर टेक्निकल एडिटर" और "न्यूज़ सब-एडिटर" के रूप में कार्यरत हैं। सुजीत झारखण्ड के गिरिडीह के रहने वालें हैं।

'समृद्ध झारखंड' के लिए वे मुख्य रूप से राजनीतिक और वैज्ञानिक हलचलों पर अपनी पैनी नजर रखते हैं और इन विषयों पर अपनी रिपोर्ट प्रस्तुत करते हैं।

Related Posts

Latest News

90 के दशक के सहपाठी जुटे  तिलैया डैम के तट पर, मनोरम वादियों में भावनाओं का दिखा सैलाब   90 के दशक के सहपाठी जुटे  तिलैया डैम के तट पर, मनोरम वादियों में भावनाओं का दिखा सैलाब  
राजद नेता सुभाष प्रसाद यादव के आवास पर मकर संक्रांति कार्यक्रम का आयोजन
जेजेए की बैठक में संगठन की मजबूती और पत्रकार एकता पर बल
झारखंड के 13 जिलों में शीतलहर का येलो अलर्ट जारी
विद्युत कर्मियों पर हमले के दोषियों पर हो सख्त कार्रवाई : अजय राय
वरिष्ठ समाजसेवी धर्मेंद्र तिवारी ने ब्राह्मण समाज की एकता और समरसता पर दिया जोर
VKDL एनपीए एडवाइजरी काउंसिल के चेयरमैन विनय कुमार दुबे सम्मानित
17वें नेशनल जंप रोप प्रतियोगिता के लिए कोडरमा में दो दिवसीय ट्रेनिंग कैंप व ट्रायल संपन्न
म्यूटेशन नियम में बदलाव जनविरोधी, भ्रष्टाचार को मिलेगा बढ़ावा : सुरेश साव
रामपुर में तीन दिवसीय फुटबॉल प्रतियोगिता का फाइनल संपन्न, जालोकुंडी बनी विजेता
Giridih News: साइबर ठगी से करोड़ों की संपत्ति बनाने वाले 3 शातिर साइबर अपराधी गिरफ्तार
6 करोड़ 14 लाख से अधिक की लागत से 54 योजनाओं का शिलान्यास, मानगो को मिलेगी नई रफ्तार