भय, भ्रष्टाचार, आतंक और अत्याचार का दौर होगा खत्म: सरयू राय

सरयू राय का दावा, जमशेदपुर पूर्वी और तमाड़ सीट भी बड़े अंतर से जीतेगा एनडीए

भय, भ्रष्टाचार, आतंक और अत्याचार का दौर होगा खत्म: सरयू राय
निषाद समाज समर्थकों संग सरयू राय.

वेद व्यास निषाद चेतना समिति की तरफ से निषाद समाज ने सरयू राय का किया समर्थन

जमशेदपुर: जमशेदपुर पश्चिमी विधानसभा सीट से एनडीए के प्रत्याशी सरयू राय ने सोमवार को दावा किया कि एनडीए ना सिर्फ जमशेदपुर पश्चिमी बल्कि तमाड़ सीट भी बड़े अंतर से जीतने जा रही है. वेद व्यास निषाद चेतना समिति की तरफ से मिलानी हॉल में सरयू राय के समर्थन में निषाद सम्मेलन में सरयू राय ने कहा कि अब जब आपने हमें समर्थन दे दिया तो वह यह मान कर चल रहे हैं अब उनकी जीत सुनिश्चित है. 

सरयू राय ने कहा कि बस्तियों में एक खतरनाक काम हो रहा है. अब बस्तियों में अपराधियों को जमा किया जा रहा है. गिरोहबंदी हो रही है. अपराधी लोगों को धमका रहे हैं. बड़े बिजनेसमैन को धमकाया जा रहा है. उनसे कहा जा रहा है कि वे हाजिरी लगाएं. हाजिरी लगाने आएं तो खाली हाथ न आएं. मतलब कुछ लेकर जाएं. भय का माहौल है. अत्याचार का माहौल है. डर का माहौल है. हम लोग भय के इस माहौल को खत्म करेंगे. अब भय, भ्रष्टाचार, आतंक और अत्याचार का दौर खत्म होगा. 

 

सरयू राय ने कहा कि जमशेदपुर पश्चिम और तमाड़, दोनों सीट हम लोग जीतने जा रहे हैं. जमशेदपुर पश्चिम की सीट को अच्छे मार्जिन से जीतेंगे. उन्होंने कहा कि निषाद समाज के कई लोगों से उनके निजी संबंध रहे हैं. 

यह भी पढ़ें Palamu News: न्यू सुरभि क्लब के अध्यक्ष बने संजय चंद्रवंशी 

उन्होंने कहा कि पांच साल पहले जन सुविधाओं से संबंधित विकास कार्य उन्होंने कराये थे. अब जिन कार्यों को वह पूरा न कर पाए, वो आज भी उसी तरह से अधूरे हैं. वह लगातार क्षेत्र में घूम रहे हैं और हर जगह लोग बताते हैं कि पेयजल की भारी दिक्कत है. उन्होंने बताया कि मानगो में एक नल होता था और उसके सामने पानी लेने वालों की लंबी कतार लगती थी. इसी दृश्य ने उन्हें मानगो पेयजल परियोजना शुरु करने की प्रेरणा दी. दुर्भाग्य यह कि अब पानी आना बंद हो गया है. लोग शिकायत कर रहे हैं. 

यह भी पढ़ें Sahibganj News : भव्य रूप से मनाया जाएगा चैत्र नवरात्र का त्यौहार

सरयू राय ने कहा कि अस्पताल का शिलान्यास हम लोगों के सरकार के कार्यकाल में हो गया था. अस्पताल बन गया पर पानी की व्यवस्था ही नहीं है. मंत्री जी वाहवाही तो ले रहे हैं पर पानी का पता ही नहीं. फिर काहे कि वाहवाही. 

यह भी पढ़ें Dumka News : संतुलन बिगड़ने से बाइक दुर्घटनाग्रस्त, चितरा गांव का युवक गंभीर

उन्होंने बताया कि वह लिट्टी चौक से लेकर एनएच 33 तक 4 किलोमीटर लंबी फोरलेन सड़क और पुल 40 करोड़ में बनवा रहे हैं. बन्ना गुप्ता उसी स्वर्णरेखा नदी पर 471 करोड़ में फ्लाईओवर बनवा रहे हैं. उन्होंने इसमें एस्टीमेट और डिजाइन घोटाला की आशंका जताई. उन्होंने कहा कि बन्ना गुप्ता भारी-भरकम काम करते हैं ताकि ठीक से पैसे आएं. इनकी रुचि इसमें ही है. 

सरयू राय ने कहा कि अब तो पेयजल कनेक्शन के लिए 30 से 50 हजार रुपये की डिमांड की जा रही है. सरकारी नियमों की अनदेखी हो रही है. उन्हें बस्ती वालों ने बताया कि हर कनेक्शन के लिए बहुत ज्यादा पैसे मांगे जा रहे हैं. पेयजल कनेक्शन देने में भी करप्शन हो रहा है. 
उन्होंने कहा कि विकास साहनी जी को याद होगा कि हम लोग घर-घर जाकर समस्या पूछते थे. जो समाधान हमारे वश में होता था, हम लोग करते थे. अब सब बदल गया. राजनीति बदल गई. अब हम लोगों को बुलाया जाता है कि काम हो तो आइए. निषाद सम्मेलन को बिहार से आए दोनों मंत्रियों- श्रवण कुमार और मदन सहनी ने भी संबोधित किया.

Edited By: Subodh Kumar

Related Posts

Latest News

 बॉर्डर 2 OTT रिलीज डेट: 20 मार्च से नेटफ्लिक्स पर सनी देओल की फिल्म, जानें डिटेल्स बॉर्डर 2 OTT रिलीज डेट: 20 मार्च से नेटफ्लिक्स पर सनी देओल की फिल्म, जानें डिटेल्स
Ranchi News : डीएसपीएमयू को मिला नया कुलपति, प्रो. राजीव मनोहर ने संभाला पदभार
LPG Gas VS Solar Cooker: गैस और बिजली से छुटकारा, धूप से चलने वाला चूल्हा बना नया विकल्प
ठाणे टेस्ट ड्राइव हादसा: टाटा सिएरा 20 फीट गड्ढे में गिरी, रिपेयर का खर्च कौन भरेगा? पूरी डिटेल
गरगा डैम में डूबने से 17 वर्षीय किशोर की मौत, उपायुक्त ने जताया शोक
Bokaro News : उपायुक्त ने मानवता का परिचय देते हुए अनोखे अंदाज में मनाया अपना जन्मदिन, आश्रम और वृद्धाश्रम में बांटी खुशियां
गिरिडीह में जर्जर सड़क से लोगों की बढ़ी परेशानी, सुनील खंडेलवाल ने मरम्मत की उठाई मांग
Hardik Pandya पर तिरंगा विवाद: T20 World Cup जश्न के बाद दर्ज हुई शिकायत, जानिए पूरा मामला
Elon Musk चेतावनी: बच्चों से दूर रखें ChatGPT, कनाडा स्कूल शूटिंग में AI की भूमिका
Ranchi News :15 मार्च को विशाल क्षत्रिय समागम, मुख्य अतिथि होंगे बृजभूषण शरण सिंह
Dhanbad News: श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाया गया प्रकृति पर्व सरहुल
Dumka News: बाल विवाह उन्मूलन को लेकर प्रखंड स्तरीय बैठक आयोजित