जेआरडी टाटा की 121वीं जयंती पर टाटा स्टील ने आयोजित की इंटर-स्कूल क्विज़ प्रतियोगिता
विद्या भारती चिन्मया विद्यालय बना विजेता, मिलेगा हेलिकॉप्टर राइड का पुरस्कार
भारत रत्न जेआरडी टाटा की 121वीं जयंती के अवसर पर टाटा स्टील द्वारा माइकल जॉन ऑडिटोरियम, जमशेदपुर में एक इंटर-स्कूल क्विज़ प्रतियोगिता का आयोजन किया गया. कुल 27 स्कूलों से 270 छात्रों ने भाग लिया. फाइनल राउंड में विद्या भारती चिन्मया विद्यालय विजेता बना.
जमशेदपुर: भारत रत्न जेआरडी टाटा की 121वीं जयंती के उपलक्ष्य में आज सुबह माइकल जॉन ऑडिटोरियम में टाटा स्टील द्वारा एक इंटर-स्कूल क्विज़ प्रतियोगिता का आयोजन किया गया. पारुल मंगल ने मुख्य अतिथि के रूप में कार्यक्रम की शोभा बढ़ाई.
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए पारुल मंगल ने कहा कि जेआरडी टाटा की विरासत सीमाओं से परे है. उन्होंने दशकों तक उत्कृष्टता, नैतिकता और राष्ट्र निर्माण के लिए कार्य किया. वे केवल उद्योगपति नहीं, बल्कि सतत विकास और शिक्षा के प्रबल समर्थक थे. उनके लिए प्रगति का अर्थ था जिज्ञासा, प्रतिभा और युवा सोच को प्रोत्साहित करना. जेआरडी टाटा वार्षिक इंटर-स्कूल क्विज़ प्रतियोगिता जमशेदपुर के सभी युवा प्रतिभागियों को शहर की विविध और समृद्ध विरासत को जानने-समझने का एक उत्कृष्ट मंच प्रदान करती है. इस अवसर पर उन्होंने विजेताओं को बधाई और सभी प्रतिभागियों को शुभकामनाएं दीं.

विजेताओं और प्रथम उपविजेताओं को अगले दिन टाटा स्टील के हेलिकॉप्टर में शहर की सैर कराई जाएगी.
इस कार्यक्रम का आयोजन सेंटर फॉर एक्सीलेंस (सीएफई) द्वारा किया गया था और यह प्रतियोगिता मर्लिन फ़िरदौस अंकलेसरिया, हेड, इवेंट मैनेजमेंट और प्रोटोकॉल, कॉर्पोरेट कम्युनिकेशंस, टाटा स्टील के नेतृत्व में सुव्यवस्थित रूप से संपन्न हुई.
