Jamshedpur News: गुलमोहर स्कूल, में रीजनल लेवल CISCE योगा प्रतियोगिता आयोजित

मेटास स्कूल के बच्चों का किया शानदार प्रदर्शन 

Jamshedpur News: गुलमोहर स्कूल, में रीजनल लेवल CISCE योगा प्रतियोगिता आयोजित
राफ़िया नाज़ के साथ स्कूल के विधार्थी मेडल दिखाते हुए

प्रतियोगिता में मेटास स्कूल के विजयी प्रतिभागियों को मेडल गुलमोहर स्कूल की प्राचार्या प्रीति द्वारा प्रदान किए गए. उन्होंने सभी प्रतिभागियों को उनके उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए शुभकामनाएं दीं और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की.

जमशेदपुर: गुलमोहर स्कूल में आयोजित रीजनल लेवल CISCE योगा प्रतियोगिता में रांची ज़ोन के विद्यार्थियों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए कई मेडल अपने नाम किए. इस प्रतियोगिता में मेटास स्कूल के छात्रों ने विशेष रूप से बेहतरीन प्रदर्शन कर झारखंड राज्य का गौरव बढ़ाया.

प्रतियोगिता में मेटास स्कूल के विजयी प्रतिभागियों को मेडल गुलमोहर स्कूल की प्राचार्या प्रीति द्वारा प्रदान किए गए. उन्होंने सभी प्रतिभागियों को उनके उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए शुभकामनाएं दीं और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की.

प्रतिभागियों का प्रदर्शन निम्नानुसार रहा:

दिव्या माझी – गोल्ड मेडल (इंडिविजुअल आर्टिस्टिक योग), सिल्वर मेडल (ग्रुप योग), सिल्वर मेडल (ग्रुप रनर अप अंडर-17 वर्ग)
शुभम कुमार – ब्रॉन्ज मेडल (इंडिविजुअल आर्टिस्टिक योग), सिल्वर मेडल (ग्रुप रनर अप अंडर-17 वर्ग)
आदर्श मरांडी – सिल्वर मेडल (इंडिविजुअल आर्टिस्टिक योग), सिल्वर मेडल (ग्रुप रनर अप अंडर-19 वर्ग)
विवान शर्मा – सिल्वर मेडल (रिदमिक योग), सिल्वर मेडल (ग्रुप रनर अप अंडर-19 वर्ग)
रिया किंडो – सिल्वर मेडल (ग्रुप रनर अप अंडर-19 वर्ग)
पुष्कल वर्मा – सिल्वर मेडल (ग्रुप रनर अप अंडर-14 वर्ग)
सबा आलम – सिल्वर मेडल (ग्रुप रनर अप अंडर-14 वर्ग)

प्रतियोगिता में अपने शानदार प्रदर्शन के दम पर दिव्या माझी और शुभम कुमार का चयन CISCE नेशनल योगा प्रतियोगिता के लिए हुआ है. अब ये दोनों प्रतिभाशाली विद्यार्थी बिहार और झारखंड रीजन का प्रतिनिधित्व राष्ट्रीय स्तर पर करेंगे.

यह भी पढ़ें: डिमना लेक में डूबे एमजीएम के दोनों जूनियर डॉक्टरों के शव बरामद, अस्पताल में शोक

मेटास स्कूल के प्राचार्य Dr. SDD NAIDU ने प्रतियोगिता में भाग लेने वाले सभी विद्यार्थियों को बधाई देते हुए कहा, “यह हमारे विद्यालय और पूरे क्षेत्र के लिए गर्व का विषय है. हमारे छात्रों ने व्यक्तिगत एवं सामूहिक रूप से अनुशासन, समर्पण और योग कौशल का प्रदर्शन किया है. दिव्या और शुभम का नेशनल स्तर के लिए चयन हमारे लिए अत्यंत गौरवपूर्ण क्षण है.”

यह भी पढ़ें: गौ सम्मान अभियान दिवस पर उमड़ा जनसैलाब, पांच लाख से अधिक हस्ताक्षरों के साथ उपायुक्त को सौंपा गया ज्ञापन

प्रतियोगिता में प्रतिभागियों को प्रशिक्षण देने वाली योग प्रशिक्षिका राफिया नाज़ ने कहा, “बच्चों ने लंबे समय से कठिन अभ्यास किया है और आज उनकी मेहनत रंग लाई है. योग न केवल शरीर को स्वस्थ रखता है, बल्कि आत्मविश्वास और मानसिक संतुलन भी प्रदान करता है. मुझे गर्व है कि हमारे छात्रों ने गोल्ड, सिल्वर और ब्रॉन्ज मेडल जीतकर राज्य का नाम रोशन किया. मैं दिव्या और शुभम को विशेष बधाई देती हूं, जो अब नेशनल लेवल पर बिहार-झारखंड का प्रतिनिधित्व करेंगे. हम सभी उनसे और भी बड़ी उपलब्धियों की उम्मीद करते हैं.”

गूगल न्यूज से जुड़ें... Follow करें
चैनल से जुड़ें 👉
Edited By: Sujit Sinha
Sujit Sinha Picture

Senior Technical Editor | Writer | Asst. Editor, Political, Geopolitical & Social Affairs
Working across digital media, technology, public discourse, and contemporary political developments.

Latest News

डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी विश्वविद्यालय में स्नातक नामांकन का अंतिम चरण शुरू डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी विश्वविद्यालय में स्नातक नामांकन का अंतिम चरण शुरू
विधायक प्रदीप प्रसाद ने जनसेवा कार्यालय में क्षेत्रवासियों की समस्याएँ सुनीं, अधिकारियों को त्वरित समाधान के निर्देश
हजारीबाग के तैराकों का शानदार प्रदर्शन, 46 पदक जीतकर बढ़ाया जिले का मान बाॅयज ग्रुप -2 में हजारीबाग जिला ओवर ऑल चैंपियन हुआ
संवेदक संघ का समाहरणालय के समक्ष धरना, रॉयल्टी चालान व्यवस्था खत्म करने की मांग
चौपारण में बड़ी कार्रवाई: 41 पेटी अवैध अंग्रेजी शराब जब्त, तस्कर पुलिस को चकमा देकर फरार
श्रावणी मेला को लेकर उपायुक्त और एसपी ने रूटलाइन का किया निरीक्षण, श्रद्धालुओं की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता
दुनिया वैसी ही बन जाती है, जैसी हम चाहते हैं
देवघर में ब्राउन शुगर तस्करी का खुलासा, 5.01 ग्राम नशीला पदार्थ, 85,150 रुपये नकद और इलेक्ट्रॉनिक तौल मशीन बरामद, तस्कर गिरफ्तार
पिठोरिया में वरिष्ठ महिला सम्मान समारोह आयोजित, समाजसेवा में योगदान देने वाली महिलाओं को मिला सम्मान
JPSC मामले में भाजपा पर राजद का हमला, बाबूलाल मरांडी को सवाल पूछने का नैतिक अधिकार नहीं : कैलाश यादव
बीआईटी मेसरा के लालपुर परिसर में नए शैक्षणिक सत्र की शुरुआत, विद्यार्थियों का हुआ स्वागत
भाजपा पहले अपने शासनकाल की भर्ती अनियमितताओं का जवाब दे : विजय शंकर नायक