Crime News: RJD नेता के बेटे पर जानलेवा हमला, फायरिंग से दहल गया इलाका

10 राउंड फायरिंग, 9 गोलियां रवि के शरीर में लगीं

Crime News: RJD नेता के बेटे पर जानलेवा हमला, फायरिंग से दहल गया इलाका
(सोर्से- गूगल)

नेता कन्हैया यादव के बेटे रवि यादव को बदमाशों ने गोलियों से छलनी कर दिया. यह वारदात शाम 5:15 बजे कीताडीह पोस्टऑफिस रोड के राजूबागन में हुई, जब रवि यादव अपने घर के पास खड़ा था.

जमशेदपुर: झारखंड के जमशेदपुर में मंगलवार को दिनदहाड़े एक खौफनाक घटना सामने आई है, जहाँ राष्ट्रीय जनता दल (RJD) के नेता कन्हैया यादव के बेटे रवि यादव को बदमाशों ने गोलियों से छलनी कर दिया. हमलावरों ने उस पर करीब 10 राउंड फायरिंग की, जिसमें से 9 गोलियां रवि के शरीर में लगीं.

यह वारदात शाम 5:15 बजे कीताडीह पोस्टऑफिस रोड के राजूबागन में हुई, जब रवि यादव अपने घर के पास खड़ा था. प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, स्कूटी पर सवार दो युवकों ने उसे रोका और उस पर अंधाधुंध गोलियां बरसा दीं. हमलावर वारदात को अंजाम देकर मौके से फरार हो गए.

हमले की वजह और पुलिस कार्रवाई

रवि यादव को गंभीर हालत में पहले सदर अस्पताल और फिर टीएमएच रेफर किया गया, जहाँ उसकी हालत नाजुक बनी हुई है. पुलिस ने घटनास्थल से चार खोखे बरामद किए हैं और आरोपियों की पहचान कर ली है. सूत्रों के अनुसार, हमले में नेहाल तिवारी और पांडू नामक युवक शामिल हैं.

बताया जा रहा है कि यह हमला पुराने विवाद का नतीजा है. रवि यादव हाल ही में अपहरण के एक मामले में जेल से छूटकर आया था. उसका नेहाल तिवारी के परिवार के साथ पुराना विवाद चल रहा था, और एक सप्ताह पहले भी दोनों पक्षों में मारपीट हुई थी.

गूगल न्यूज से जुड़ें... Follow करें
चैनल से जुड़ें 👉
Edited By: Sujit Sinha
Sujit Sinha Picture
Senior Technical Editor | Political & Geopolitical Affairs
Works in digital journalism and newsroom operations with a commitment to accurate, responsible, and fact-based reporting.

Latest News

Dumka News: झारखंड ग्रामीण बैंक महारो शाखा द्वारा बीमा योजना के तहत लाभुकों को सहायता राशि प्रदान Dumka News: झारखंड ग्रामीण बैंक महारो शाखा द्वारा बीमा योजना के तहत लाभुकों को सहायता राशि प्रदान
Dhanbad News: चांदमारी खेल मैदान में मिले युवक के शव मामले का खुलासा, सिटी एसपी ने प्रेस वार्ता में दी जानकारी
Dhanbad News: डिजिटल जनगणना 2027 का औपचारिक शंखनाद, 'एचएलओ ऐप' से घर-घर जाकर जुटेगा डेटा
Palamu News: संत मरियम आवासीय विद्यालय में पीरियॉडिक टेस्ट शुरू, कक्षाओं में पहुंचे चेयरमैन अविनाश देव
Palamu News: उपायुक्त का बड़ा एक्शन, हुसैनाबाद अनुमंडल कार्यालय और अस्पताल का औचक निरीक्षण
Pakur News: डीसी के आदेश पर एक्शन में प्रशासन, कार्यपालक अभियंता और बीडीओ-सीओ ने जांचा चहारदीवारी निर्माण
Pakur News: ग्रामीणों द्वारा सड़क निर्माण की मांग को लेकर ग्रामीणों ने किया चक्का जाम 
Sahebganj News: मालदा रेल मंडल का ‘बिना टिकट यात्रा बंद करो’ अभियान सफल, 10 दिनों में ₹1.03 करोड़ की रिकॉर्ड वसूली
Bokaro News: एसडीपीओ वशिष्ठ नारायण सिंह की बड़ी बैठक, लंबित नक्सल कांडों की समीक्षा कर दिए कड़े निर्देश
Sahebganj News: सरस्वती शिशु विद्या मंदिर में बाल सांसद का शपथग्रहण समारोह आयोजित
Sahebganj News: मॉडल कॉलेज में पर्यावरण संरक्षण एवं डेंगू जागरूकता कार्यक्रम आयोजित  
Sahebganj News: सकरीगली में झारखंड मजदूर संघ की बैठक सम्पन्न, 18 मई को जिला मुख्यालय पर धरना-प्रदर्शन की बनी रणनीति