Hazaribagh News: रांची में छात्रों का आक्रोश मार्च, भर्ती परीक्षाओं में अनियमितताओं के खिलाफ सड़कों पर उतरेंगे युवा

Hazaribagh News: रांची में छात्रों का आक्रोश मार्च, भर्ती परीक्षाओं में अनियमितताओं के खिलाफ सड़कों पर उतरेंगे युवा
file photo

छात्रों ने कहा कि झारखंड में न तो कोई परीक्षा समय पर हो रही है और न ही पारदर्शिता के साथ।

हजारीबाग: झारखंड में प्रतियोगी परीक्षाओं में हो रही अनियमितताओं और देरी के खिलाफ छात्र अब सड़कों पर उतरने की तैयारी कर रहे हैं। छात्र युवा अधिकार मंच के बैनर तले 26 अगस्त को राजधानी रांची में पुराना विधानसभा से नए विधानसभा तक आक्रोश मार्च निकाला जाएगा।

इस आंदोलन की जानकारी रविवार को हजारीबाग में आयोजित प्रेसवार्ता के दौरान छात्रों ने दी। उन्होंने कहा कि झारखंड में न तो कोई परीक्षा समय पर हो रही है और न ही पारदर्शिता के साथ। JTET परीक्षा बीच में ही अधर में लटक गई, जबकि अन्य कई भर्ती परीक्षाएं भी लंबे समय से अटकी हुई हैं।

छात्र नेताओं ने कहा कि राज्य सरकार बार-बार छात्रों की समस्याओं की अनदेखी कर रही है। ऐसे में अब आंदोलन ही एकमात्र विकल्प बचा है। उनका कहना था कि यह मार्च सिर्फ विरोध भर नहीं, बल्कि सरकार को चेताने का एक स्पष्ट संदेश होगा कि छात्र अपने अधिकारों को लेकर जाग चुके हैं और अब पीछे हटने वाले नहीं हैं।

छात्रों का यह भी कहना था कि अगर सरकार ने उनकी मांगों पर गंभीरता से विचार नहीं किया तो आंदोलन और भी उग्र किया जाएगा। अब सबकी निगाहें 26 अगस्त पर टिकी हैं, जब राजधानी रांची की सड़कों पर हजारों छात्र अपनी आवाज बुलंद करेंगे।

यह भी पढ़ें: हजारीबाग में दर्दनाक हादसा: सेफ्टी टैंक की जहरीली गैस से एक ही परिवार के 3 लोगों की मौत

गूगल न्यूज से जुड़ें... Follow करें
चैनल से जुड़ें 👉
Edited By: Hritik Sinha

Latest News

कतरास छाताबाद गोलीकांड में पुलिस की बड़ी कार्रवाई, दो और आरोपी गिरफ्तार कतरास छाताबाद गोलीकांड में पुलिस की बड़ी कार्रवाई, दो और आरोपी गिरफ्तार
Dhanbad News: राज्यपाल से मिले इंडिया थेरेपी सेंटर के निदेशक, पुनर्वास सेवाओं के विस्तार पर हुई चर्चा
बीसीसीएल की पहलः रिटेल सेल्स एग्जीक्यूटिव प्रशिक्षण कार्यक्रम का भव्य उद्घाटन
Dumka News: कारूडीह शिव मंदिर के पास सड़क हादसा, दो युवक गंभीर रूप से घायल
Dumka News: दो दिनों के भीतर 85 प्रतिशत मैपिंग पूरा करने का निर्देश
Pakur News: 'चुप्पी तोड़ो, स्वस्थ रहो' अभियान का शुभारंभ, बीडीओ ने निकाली जागरूकता रैली
Pakur News: पॉलिटेक्निक में बेसिक इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग एवं वायरिंग कनेक्शन पर कार्यशाला आयोजित
Pakur News: गुजारा भत्ता नहीं देने के मामले में मुफस्सिल पुलिस की बड़ी कार्रवाई
Deoghar News: कॉलेज में शीतल पेयजल और कैंटीन की मांग पर एनएसयूआई का प्रदर्शन
Deoghar News: उपायुक्त सौरभ कुमार भुवानिया ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग से की जनगणना की समीक्षा
Deoghar News: उपायुक्त सौरभ कुमार भुवानिया ने की शिक्षा विभाग की महत्वपूर्ण समीक्षा
Hazaribagh News: दनुआ घाटी में कार का टायर फटने से बड़ा हादसा, 8 लोग घायल