पुलिस को नक्सल अभियान में मिली बड़ी सफलता, भारी मात्रा में हथियार बरामद

गुप्त सूचना पर चलाया गया विशेष सर्च अभियान

पुलिस को नक्सल अभियान में मिली बड़ी सफलता, भारी मात्रा में हथियार बरामद
बरामद हथियार के संग सीआरपीएफ की संयुक्त टीम

हजारीबाग में पुलिस और CRPF की संयुक्त टीम ने बोकारो-हजारीबाग सीमावर्ती क्षेत्र में नक्सलियों के ठिकाने से भारी मात्रा में हथियार और नक्सली सामग्री बरामद की। बरामदगी से किसी बड़ी वारदात की योजना नाकाम हुई। पुलिस ने पूरे क्षेत्र में सुरक्षा बढ़ा दी है और नक्सलियों पर निगरानी जारी रखी है।

हजारीबाग: पुलिस को नक्सल अभियान में बड़ी सफलता मिली है। पुलिस और केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) की संयुक्त टीम ने बोकारो-हजारीबाग सीमावर्ती क्षेत्र में चलाए गए विशेष सर्च अभियान के दौरान नक्सलियों के एक ठिकाने से भारी मात्रा में हथियार और नक्सली सामग्री बरामद की है।

बरामद सामग्री में दो एसएलआर राइफलें, मैगजीन, बड़ी संख्या में कारतूस, पिट्ठू बैग, कपड़े और दैनिक उपयोग की कई सामान शामिल हैं। यह बरामदगी नक्सलियों की किसी बड़ी साजिश को नाकाम करने में महत्वपूर्ण मानी जा रही है। हजारीबाग एसपी अंजनी अंजन ने इसकी पुष्टि करते हुए बताया कि यह अभियान गुप्त सूचना के आधार पर चलाया गया था। सूचना मिली थी कि नक्सली संगठन के कुछ सदस्य बोकारो और हजारीबाग की सीमा के जंगल क्षेत्र में सक्रिय हैं। तलाशी के दौरान जंगल में स्थित एक ठिकाने से यह हथियार और अन्य सामान बरामद किया गया।

एसपी ने इस अभियान में सीआरपीएफ की भूमिका को बेहद महत्वपूर्ण बताया। एसपी अंजनी अंजन के अनुसार, बरामद हथियारों से यह स्पष्ट होता है कि नक्सली किसी बड़ी वारदात की योजना बना रहे थे। पुलिस की तत्परता और संयुक्त कार्रवाई से उनकी यह साजिश नाकाम हो गई। बरामदगी के बाद, पुलिस ने पूरे क्षेत्र में कॉम्बिंग ऑपरेशन तेज कर दिया है। नक्सलियों की संभावित गतिविधियों पर नजर रखने के लिए जंगल क्षेत्रों में अतिरिक्त बल तैनात किए गए हैं और सीमावर्ती इलाकों में लगातार गश्त की जा रही है। एसपी ने कहा कि नक्सलियों के खिलाफ यह अभियान राज्यव्यापी रणनीति का हिस्सा है और आने वाले दिनों में इसे और तेज किया जाएगा।

Edited By: Mohit Sinha

Latest News

Horoscope: चंद्रमा का प्रभाव, राशियों पर बदलाव: जानें आज क्या कह रहे हैं आपके सितारे Horoscope: चंद्रमा का प्रभाव, राशियों पर बदलाव: जानें आज क्या कह रहे हैं आपके सितारे
रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ ने रांची में आयोजित आईसीएसआई ईस्टर्न रीजन कॉन्वोकेशन की शोभा बढ़ाई
महिला बंदियों की स्वास्थ्य कठिनाइयों पर सरकार की चुप्पी दर्दनाक: राफिया नाज़
छात्रवृत्ति को लेकर बड़ा आंदोलन: देवेन्द्र नाथ महतो के नेतृत्व में पदयात्रा रांची की ओर
आउटसोर्सिंग कर्मचारियों का 6 माह का वेतन बकाया: चिकित्सा संघ ने दी आंदोलन की चेतावनी
पूर्व विधायक अनंत ओझा के प्रयास और जनता की लड़ाई से पूरी हुई 94 लाख की पेयजल योजना
Giridih News: सलूजा गोल्ड इंटरनेशनल स्कूल का वार्षिक उत्सव शानदार तरीके से संपन्न
Giridih News: विधायक मंजू कुमारी ने ग्रामीण सड़क निर्माण का किया भूमि पूजन
बंधु तिर्की का आरोप: लोकतंत्र पर हमला कर रहे जे.पी. नड्डा और भाजपा
Koderma News: जैन विद्यालय के कैंपस में अहिंसा इंडोर स्पोर्टस एकेडमी का हुआ शुभारंभ
क्रिकेटर स्मृति मंधाना की शादी टूटी, इंस्टा पोस्ट में अफ़वाहों पर लगाया पूर्ण विराम
गोवा के नाइट क्लब में भीषण आग: डांस फ्लोर पर मचा हाहाकार, 25 की मौत