छात्रवृत्ति को लेकर बड़ा आंदोलन: देवेन्द्र नाथ महतो के नेतृत्व में पदयात्रा रांची की ओर

9 दिसंबर को विधानसभा के समक्ष होगा शक्ति प्रदर्शन और धरना

छात्रवृत्ति को लेकर बड़ा आंदोलन: देवेन्द्र नाथ महतो के नेतृत्व में पदयात्रा रांची की ओर
पदयात्रा में देवेन्द्र नाथ महतो एवं अन्य

झारखंड में छात्रवृत्ति तीन वर्षों से लंबित है, जिसे लेकर JLKM ने बड़ा आंदोलन शुरू किया है। 130 किमी की पदयात्रा रामगढ़ पहुंच चुकी है और 9 दिसंबर को विधानसभा के समक्ष धरना दिया जाएगा। छात्रों ने सरकार पर संवेदनहीनता और राजनीतिक लापरवाही का आरोप लगाया है।

रांची: राज्य सरकार इन दिनों वित्तीय संकट के दौर से गुजर रहा है। छात्रों को छात्रवृत्ति नहीं मिल पा रही है। 'झारखंड लोकतांत्रिक क्रांतिकारी मोर्चा' छात्रों के मांगों को लेकर सड़क पर आंदोलन कर रहे हैं। आज (रविवार) कुल 130 किलोमीटर की पदयात्रा दूरी तय कर रामगढ़ पहुंचे। विभिन्न जगहों पर छात्रों व लोगों के द्वारा पद यात्रियों को स्वागत किया जा रहा है। कल शाम को रांची बूटी मोड़ पहुंचेगी। एवं विशेष शक्ति प्रदर्शन के साथ 9 दिसंबर को राजधानी में पदयात्रा करते हुए विधानसभा के समक्ष धरना प्रदर्शन किया जाएगा।

पदयात्रा में केन्द्रीय वरीय उपाध्यक्ष देवेन्द्र नाथ महतो ने कहा कि केन्द्र और राज्य सरकार के राजनीतिक षड्यंत्र के कारण छात्रों को छात्रवृत्ति नहीं मिल पा रही है। असंवेदनशीलता ने राज्य के छात्रों को सड़क पर उतरने में मजबूर कर दिया है। ई कल्याण छात्रवृत्ति जैसे जीवनरेखा योजना को सरकार लटकाकर रखी है। छात्रवृत्ति नहीं मिलने पर एसटी, एससी, ओबीसी छात्रों में भारी नाराजगी है। तीन वर्षों 2022-23, 2023-24 और 2024-2025 से छात्रवृत्ति का भुगतान नहीं होना राजनीतिक लापरवाही का परिणाम है।

रविवार के पदयात्रा के दौरान देवेंद्र नाथ महतो, मोतीलाल महतो, सूरज सिंह, महेंद्र प्रसाद मंडल, पूजा महतो, दिपक रवानी, संजय महतो, दिनेश साहू आदि सैकड़ो पदाधिकारी मोजुद रहे।

Edited By: Anshika Ambasta

Related Posts

Latest News

90 के दशक के सहपाठी जुटे  तिलैया डैम के तट पर, मनोरम वादियों में भावनाओं का दिखा सैलाब   90 के दशक के सहपाठी जुटे  तिलैया डैम के तट पर, मनोरम वादियों में भावनाओं का दिखा सैलाब  
राजद नेता सुभाष प्रसाद यादव के आवास पर मकर संक्रांति कार्यक्रम का आयोजन
जेजेए की बैठक में संगठन की मजबूती और पत्रकार एकता पर बल
झारखंड के 13 जिलों में शीतलहर का येलो अलर्ट जारी
विद्युत कर्मियों पर हमले के दोषियों पर हो सख्त कार्रवाई : अजय राय
वरिष्ठ समाजसेवी धर्मेंद्र तिवारी ने ब्राह्मण समाज की एकता और समरसता पर दिया जोर
VKDL एनपीए एडवाइजरी काउंसिल के चेयरमैन विनय कुमार दुबे सम्मानित
17वें नेशनल जंप रोप प्रतियोगिता के लिए कोडरमा में दो दिवसीय ट्रेनिंग कैंप व ट्रायल संपन्न
म्यूटेशन नियम में बदलाव जनविरोधी, भ्रष्टाचार को मिलेगा बढ़ावा : सुरेश साव
रामपुर में तीन दिवसीय फुटबॉल प्रतियोगिता का फाइनल संपन्न, जालोकुंडी बनी विजेता
Giridih News: साइबर ठगी से करोड़ों की संपत्ति बनाने वाले 3 शातिर साइबर अपराधी गिरफ्तार
6 करोड़ 14 लाख से अधिक की लागत से 54 योजनाओं का शिलान्यास, मानगो को मिलेगी नई रफ्तार