Hazaribagh News: युवा विस्थापित संघर्ष समिति ने रोका कोयला ट्रांसपोर्टिंग हाईबा, माइनिंग कार्य प्रभावित

Hazaribagh News: युवा विस्थापित संघर्ष समिति ने रोका कोयला ट्रांसपोर्टिंग हाईबा, माइनिंग कार्य प्रभावित
मौके पर मौजूद पुलिसबल

आंदोलनकारीओं ने राजा बागी, पकवानाला, अंबे गेट, चेपाकला और  चमगढ़ा के पास कंपनी के वाहनों की आवागमन को पूर्ण रूप से बंद कर दिया।

हजारीबाग: बडकागाँव युवा विस्थापित संघर्ष  समिति के द्वारा कट ऑफ डेट को लेकर निर्धारित तिथि के अनुसार 18 अगस्त को आंदोलन किया गया। इस दौरान एनटीपीसी के कोयला हाईवा का परिचालन के अलावा कोयला खनन कार्य प्रभावित रहा है। सुबह 6:00 बजे से लेकर दोपहर 2:00 बजे तक पूर्ण रूप से प्रभावित रहा जिसके कारण एनटीपीसी  कंपनी को तकरीबन 10 करोड रुपए का नुकसान होने का अनुमान लगाया गया है ।

खदानों में कोयला माइनिंग  के अलावा लगभग 4:30 सौ हाईवा जहां जहां  खड़े रहे परिचालन पूर्ण रूप से बंद रहा। कट ऑफ डेट सुधार एवं फिक्स नहीं करने की मांग को लेकर 13 माइल के पास विगत 68 दिनों से युवा विस्थापित संघर्ष समिति के द्वारा निरंतर आंदोलन किया जा रहा है। पिछले बार कंपनी के खिलाफ सड़क जाम की तुलना में इस बार काफी असरदार नजर आया।

भारी संख्या में महिला पुरुष जुटे हुए थे। आंदोलनकारीओं ने राजा बागी, पकवानाला, अंबे गेट, चेपाकला और  चमगढ़ा के पास कंपनी के वाहनों की आवागमन को पूर्ण रूप से बंद कर दिया। जिसके कारण कंपनी के कर्मी कोयला माइनिंग क्षेत्र खदान में पहुंच नहीं पाए फल स्वरुप करोड़ों का नुकसान कंपनी को उठाना पड़ा।

इस दौरान विस्थापित संगठन ने  कन्वेयर बेल्ट को बंद कराने का प्रयास किया, परंतु सीआईएसएफ की सतर्कता एवं कर्तव्यनिष्ठा के कारण सुचारू रूप से कन्वेयर बेल्ट से कोयला का परिचालन जारी रहा। अंबे गेट के पास भारी संख्या में पुलिस बल एवं ग्रामीणों के बीच की उपस्थिति देखी गई ग्रामीण और पुलिस आमने-सामने आ गए थे।

Read More.. Hazaribagh News: 12वीं बोर्ड में जीएम कॉलेज का दबदबा, कला 97% और वाणिज्य 100% परिणाम

इस दौरान ग्रामीण अपनी मांगों को पूरा करने की मांग कंपनी से कर रहे थे। विगत 70 दिनों से अनिश्चितकालीन धरना प्रदर्शन किया जा रहा है परंतु अब तक ग्रामीणों की मांग पूरी नहीं हुई है जिसके कारण अनिश्चितकालीन धरना आंदोलन जारी है। आंदोलन को देख सोमवार को हजारीबाग सदर अनुमंडल पदाधिकारी बैजनाथ कामती धरना स्थल पर पहुंचे और आंदोलनकारी के मांगों को समझने का प्रयास किया। इस दौरान वार्ता के लिए आज मंगलवार को हजारीबाग एसडीएम कार्यालय में त्रिपक्षीय वार्ता करने का आश्वासन दिया गया है जिसमें एनटीपीसी प्रभावित क्षेत्र के ग्रामीण, एनटीपीसी के अधिकारी  एवं जिला से एसडीएम एवं डीएलएओ  शामिल रहेंगे।

Read More.. Hazaribagh News: टेक सखी 2026 अनमास्क्ड साइबर सिक्योरिटी प्राइवेट लिमिटेड के विशेषज्ञों का योगदान, छात्राओं को दी साइबर सुरक्षा से जुड़ी महत्वपूर्ण टिप्स

मौके  पर वार्ता में मुख्य रूप से प्रखंड विकास पदाधिकारी जितेंद्र कुमार मंडल, एसडीपीओ पवन कुमार ,पूर्व विधायक लोकनाथ महतो, राकेश कुमार, विकास कुमार, अमित कुमार, सुनीता साहू, मिथिलेश महतो, के अलावा कई लोग उपस्थित थे।

Read More.. Hazaribagh News: पुलिस का मिडनाइट एक्शन: 39 टीमों ने 119 ठिकानों पर की छापेमारी, मनचलों में हड़कंप

Edited By: Hritik Sinha

Latest News

"जनता की गाढ़ी कमाई से बन रहा शीशमहल": मुख्यमंत्री आवास पर भाजपा का प्रहार, करोड़ का विलासिता पूर्ण महल बना रहे हेमंत सोरेन "जनता की गाढ़ी कमाई से बन रहा शीशमहल": मुख्यमंत्री आवास पर भाजपा का प्रहार, करोड़ का विलासिता पूर्ण महल बना रहे हेमंत सोरेन
छात्राओं संग नागपुरी फिल्म 'सेरेंग' देखने पहुंचीं मंत्री शिल्पी नेहा तिर्की, कलाकारों की प्रतिभा को सराहा
Dumka News: उपायुक्त अभिजीत सिन्हा ने मलूटी चेकपोस्ट का किया औचक निरीक्षण, सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा
कसमार में सनसनी: कुएं पर नहाने गई महिला की चाकू से गला रेतकर हत्या, आरोपी फरार
Dhanbad News: बाल संरक्षण इकाई की समीक्षा, डीडीसी ने रिक्त पदों को भरने और नया बालक गृह खोलने का दिया निर्देश
Dhanbad News: स्कूल की जमीन पर अतिक्रमण से रुका बाउंड्री निर्माण, ग्रामीणों ने डीसी से लगाई गुहार
Dhanbad News: लोको बाजार में हाइवा की चपेट में आने से बाइक सवार की मौत, सड़क जाम
Dhanbad News: बीआईटी में नवाचार और कौशल का हुआ संगम, जीईसी बोकारो के छात्रों ने बिखेरी चमक
झारखंड में कानून व्यवस्था वेंटिलेटर पर, अपराधियों को मिल रहा संरक्षण: बाबूलाल मरांडी
Palamu News: पूर्व सैनिकों ने उपायुक्त से की मुलाकात, जिला सैनिक बोर्ड और कार्यालय आवंटन की उठी मांग
Palamu News: ई-गवर्नेंस की रफ्तार बढ़ाएंगे उपायुक्त, योजनाओं की समीक्षा कर अधिकारियों को दिए सख्त निर्देश
Sahebganj News: साप्ताहिक गंगा आरती में उमड़ा आस्था का सैलाब, वैदिक मंत्रों और शंखध्वनि से गूंजा गंगा तट