Hazaribagh News: दुर्गम पहाड़ियों के बीच बसे गांव को मिलेगी सड़क की सौगात

उपायुक्त ने सुदूरवर्ती गांव पुरनपनियां का किया निरीक्षण

Hazaribagh News: दुर्गम पहाड़ियों के बीच बसे गांव को मिलेगी सड़क की सौगात
सुदूरवर्ती गांव का निरीक्षण करते उपायुक्त

इचाक प्रखंड के भ्रमण के दौरान उपायुक्त ने आंगनवाड़ी केंद्र, जन वितरण प्रणाली की दुकान, विद्यालय आदि का भी निरीक्षण किया.

हजारीबाग: उपायुक्त शशि प्रकाश सिंह ने बुधवार को इचाक प्रखंड के आदिवासी बहुल सुदूरवर्ती गांव पुरनपनियां (पंचायत - डाडीघाघर) का भ्रमण किया. यह गांव कठिन भू-भौगोलिक परिस्थितियों और वन क्षेत्र में स्थित होने के कारण वर्षों से सड़क जैसी मूलभूत सुविधाओं का आभाव झेल रही है.

ग्रामीणों की समस्याओं से संबंधित समाचार माध्यमों से प्राप्त सूचना को संज्ञान में लेते हुए उपायुक्त ने संवेदनशीलता का परिचय दिया एवं स्वयं दुर्गम रास्तों से होते हुए गांव पहुंचकर स्थल का निरीक्षण किया. उन्होंने ग्रामीणों से संवाद कर सड़क, पेयजल, शिक्षा व अन्य बुनियादी समस्याओं की जानकारी प्राप्त की. उपायुक्त ने वन क्षेत्र में सड़क निर्माण से संबंधित अड़चनों के निराकरण हेतु वन्य जीव प्रमंडल के डीएफओ सूरज कुमार के साथ चर्चा की एवं आवश्यक समन्वय बनाकर शीघ्र समाधान निकालने पर वार्ता हुई. साथ ही उन्होंने की सड़क निर्माण के लिए लेआउट को ध्यान में रखते हुए एस्टीमेट बनाने का निर्देश दिया. 

उपायुक्त ने कहा ग्रामीणों के लिए एक सामुदायिक भवन का भी निर्माण कराया जाएगा. इस दौरान उपायुक्त ने गांव के मुखिया और ग्रामीणों से वार्ता कर उन्हें सरकार की विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं का लाभ दिलाने को लेकर विशेष शिविर का आयोजन की बात कही. उन्होंने कहा कि "जिले के अंतिम व्यक्ति तक सरकार की योजनाओं का लाभ पहुँचाना और उनकी समस्याओं का समाधान सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है."

उपायुक्त ने इचाक प्रखंड के भ्रमण के दौरान जन वितरण प्रणाली की दुकानों, अबुआ आवास, आंगनवाड़ी केंद्रों एवं विद्यालयों में उपलब्ध मिड डे मील की गुणवत्ता एवं बच्चों की उपस्थिति की भी समीक्षा की. उन्होंने विद्यालय में संधारित शिशु पंजी,मिड डे मील का रजिस्टर का आदि की जांच की.

यह भी पढ़ें Pakur News : उपासना मरांडी के प्रयास से 25 केवीए का नया ट्रांसफार्मर स्थापित, ग्रामीणों में खुशी

संथाली बहुल क्षेत्र होने की वजह से प्रधानाध्यापक को हिंदी से संथाली भाषा रूपांतरण की किताब विद्यालय में रखने का निर्देश दिया. उन्होंने विधालय में बिजली की वैकल्पिक व्यवस्था के रूप में 24 घंटे के अंदर इनवर्टर लगाने का निर्देश दिया. साथ ही उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिया कि बच्चों के पोषण और शिक्षा में किसी प्रकार की कोताही न हो. मौके पर उपायुक्त ने अध्ययनरत बच्चों से संवाद भी किया. उपायुक्त ने जन्म एवं मृत्यु प्रमाण पत्र निर्गतीकरण में गति लाने के लिए जिला समन्वयक पंचायती राज को जिला स्तर पर पंचायत सचिवों को व्यापक प्रशिक्षण देने का निर्देश दिया.

यह भी पढ़ें बोकारो स्टील प्लांट में सेवानिवृत्त कर्मियों को दी गई भावभीनी विदाई

अबुआ आवास योजना के निरीक्षण के क्रम में उपायुक्त ने आवास की द्वितीय किश्त की राशि के भुगतान करने तथा आवास के जियो टैगिंग पर गंभीरता से कार्य करने का निर्देश दिया. जन वितरण प्रणाली की दुकान के निरीक्षण के क्रम में राशनों के वितरण, माप तौल एवं फोर्टीफाइड चावल की भी स्थिति की जांच की. उन्होंने नियमित रूप से जांच अभियान चलाकर मृत लाभुको के नाम को विलोपित करते हुए नए लाभुकों को राशन कार्ड में जोड़ने की प्रक्रिया पर जोर देने का निर्देश दिया. 

यह भी पढ़ें Bokaro News : बीएसएल के निदेशक प्रभारी ने किया दो दिवसीय बसंत मेले का उद्घाटन

पदमा किला का निरीक्षण, हस्तांतरण प्रक्रिया में गति

आज के भ्रमण कार्यक्रम के क्रम में उपायुक्त शशि प्रकाश सिंह ने पदमा प्रखंड स्थित ऐतिहासिक पदमा किला का भी भौतिक निरीक्षण किया. हाल ही में पदमा किला को विनोबा भावे विश्वविद्यालय, हजारीबाग को हस्तांतरण करने के कार्य को प्रक्रियाधीन किया गया है.

निरीक्षण के दौरान उपायुक्त ने भवन को विश्वविद्यालय हेतु उपयुक्त पाया. पदमा किला को विनोबा भावे विश्वविद्यालय के विस्तारित रूप में उपयोग में लाया जाएगा. इस दौरान रजिस्ट्रार, फाइनेंस ऑफिसर व अन्य पदाधिकारी भी उपस्थित रहे. उपायुक्त ने किले के भवन की संरचना का अवलोकन किया तथा इसके संरक्षण व उपयोग के लिए रूपरेखा तैयार करने पर चर्चा की. उपायुक्त के भ्रमण कार्यक्रम में जिला प्रशासन के आला अधिकारी एवं प्रखंड विकास पदाधिकारी भी मौजूद रहे.

Edited By: Sujit Sinha
Sujit Sinha Picture

सुजीत सिन्हा, 'समृद्ध झारखंड' की संपादकीय टीम के एक महत्वपूर्ण सदस्य हैं, जहाँ वे "सीनियर टेक्निकल एडिटर" और "न्यूज़ सब-एडिटर" के रूप में कार्यरत हैं। सुजीत झारखण्ड के गिरिडीह के रहने वालें हैं।

'समृद्ध झारखंड' के लिए वे मुख्य रूप से राजनीतिक और वैज्ञानिक हलचलों पर अपनी पैनी नजर रखते हैं और इन विषयों पर अपनी रिपोर्ट प्रस्तुत करते हैं।

Latest News

झारखंड के होनहारों का यूपीएससी में दमदार प्रदर्शन, कई अभ्यर्थियों ने किया राज्य का नाम रोशन झारखंड के होनहारों का यूपीएससी में दमदार प्रदर्शन, कई अभ्यर्थियों ने किया राज्य का नाम रोशन
आज का राशिफल विशेष: नौकरी, स्वास्थ्य और धन के मामले में कैसा रहेगा आपका दिन
Dhanbad News: सीएमडी मनोज कुमार अग्रवाल ने ब्लॉक टू क्षेत्र की खदानों का किया निरीक्षण
Palamu News: शराब के नशे में बेकाबू स्कॉर्पियो घर में घुसी, बुजुर्ग महिला की मौत
Hazaribagh News: सांसद मीडिया प्रतिनिधि रंजन चौधरी ने घायलों से की मुलाकात
Sahebganj News: निहारिका ने यूपीएससी में मारी बाजी, 365वीं रैंक लाकर जिले का किया नाम रोशन
Hazaribagh News: जनता दरबार में उपायुक्त ने सुनी फरियादियों की समस्याएं
Koderma News: चोरी की घटनाओं का नहीं मिल रहा सुराग
Bokaro News: बीएसएल में महिला सशक्तिकरण को बढ़ावा देने हेतु विशेष इंटरैक्टिव सत्र आयोजित
Bokaro News: जनता दरबार में उपायुक्त ने कुल 31 मामलों में की सुनवाई, फिर लगाई संवेदनशीलता 
Bokaro News: एयरपोर्ट को लेकर जिला प्रशासन सख्त, दोबारा अतिक्रमण पर होगी करवाई
Jamshedpur News: STP के सहयोग से नि:शुल्क विशाल स्वास्थ्य जांच शिविर सफलतापूर्वक संपन्न