Hazaribagh News: दो लोगों को जहरीले सांप ने काटा, हुए रिम्स रेफर
मुनेश्वर गंझू ने घायलों को इलाज के लिए रिम्स पहुंचाया
मुनेश्वर गंझू ने तत्परता दिखाते हुए इलाज के लिए अपने निजी वाहन से दोनों को रांची रिम्स ले गया जहां उनका इलाज चल रहा है और इलाजरत दोनों लोग ठीक (स्वास्थ्य) है।
हजारीबाग: बड़कागांव प्रखंड के आंगो पंचायत अंतर्गत की चेलंदाग गांव में महजा दो दिनों के अंतराल में दो लोगों को जहरीला सांप ने काट लिया। जिससे शरीर में जहर फैलने से दोनों बुरी तरह घायल हो गए। मामले को लेकर तत्परता दिखाते हुए आंगो पंचायत के पंचायत समिति सदस्य प्रतिनिधि सह समाजसेवी मुनेश्वर गंझू ने तत्परता दिखाते हुए दोनों घायलों को इलाज के लिए रांची रिम्स ले गया। प्रतिनिधि मुनेश्वर गंझू ने बताया कि बीते शुक्रवार रात को घर पर मोहन गंझू पिता स्वर्गीय मंगलीया गंझू उम्र 38 वर्ष को जहरीला करैत सांप ने काट लिया, जिससे वह घायल हो गया। वहीं महज दो दिन पूर्व खुशबू कुमारी पति बासुदेव गंझू उम्र 22 वर्ष को खेत की ओर जाने के क्रम में रास्ते में जहरीला सांप ने काट लिया जिससे वह भी घायल हो गई। मुनेश्वर गंझू ने सूझबूझ के साथ तत्परता दिखाते हुए इलाज के लिए अपने निजी वाहन से रांची रिम्स ले गया जहां दोनों का इलाज चल रहा है और इलाजरत दोनों लोग ठीक (स्वास्थ्य) है।

डॉ अविनाश कुमार ने बताया कि व्यक्ति और खुद को शांत रखें।सांप को ढूंढने या पकड़ने में समय बर्बाद ना करें।जितनी जल्द हो सके व्यक्ति को अस्पताल ले जाएं।व्यक्ति को हिलने ढूलने से रोके ताकि जहर तेजी से ना फेले।
क्या ना करें :
अंधविश्वास और झाड़ फुंक पर भरोसा ना करें इससे सिर्फ और सिर्फ समय बर्बाद होता है।
