Hazaribagh News: विभावि के सीएनडी विभाग में स्तनपान जागरूकता पर कार्यक्रम

कुलपति ने किया आकर्षक 'फोटोबूथ सेल्फी पॉइंट' का अनावरण

Hazaribagh News: विभावि के सीएनडी विभाग में स्तनपान जागरूकता पर कार्यक्रम
फोटोबूथ सेल्फी पॉइंट

इस अवसर पर सेमेस्टर 2 की छात्राओं  ने एक लघु नाटिका के द्वारा स्तनपान के महत्व के बारे में बताया तथा कुछ मिथको के प्रति भी जागरूकता फैलाई।

हजारीबाग: विनोबा भावे विश्वविद्यालय के सीएनडी विभाग द्वारा 1 से 7 अगस्त तक विश्व स्तनपान सप्ताह के अंतर्गत गुरुवार को विशेष स्तनपान जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य छात्राओं और शिक्षकों को स्तनपान के महत्व, मातृत्व स्वास्थ्य और शिशु पोषण के बारे में जानकारी देना था। 

कार्यक्रम में विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो चंद्र भूषण शर्मा बतौर मुख्य अतिथि उपस्थित हुए। अपने उद्बोधन में उन्होंने कहा कि स्तनपान बच्चों के संपूर्ण विकास के लिए अत्यंत आवश्यक है। समाज में इसके प्रति वैज्ञानिक दृष्टिकोण विकसित करना समय की मांग है। साथ ही उन्होंने छात्राओं के द्वारा बनाया गया 'फोटोबूथ सेल्फी प्वाइंट' का अनावरण किया। 

विशिष्ट अतिथि के रूप में कार्यक्रम को सुशोभित कर रहे विश्वविद्यालय के कुलसचिव डॉ. सादीक रज़ाक़ ने  स्तनपान के महत्व पर प्रकाश डाला। सी.एन.डी विभाग के निर्देशक डॉ. मनोज कुमार  ने कार्यक्रम की रूपरेखा प्रस्तुत की। उन्होंने बताया कि 'कोलेस्ट्रम' अर्थात मां का पहला गाढ़ा दूध, बच्चों के लिए कितना महत्वपूर्ण है।

इस अवसर पर सेमेस्टर 2 की छात्राओं  ने एक लघु नाटिका के द्वारा स्तनपान के महत्व के बारे में बताया तथा कुछ मिथको के प्रति भी जागरूकता फैलाई। कार्यक्रम में राजनीति विज्ञान विभाग के अध्यक्ष डॉ सुकल्याण मोइत्रा, जंतुविज्ञान विभाग के अध्यक्ष डॉ केके गुप्ता, विभाग की शिक्षिकाएं जया सिन्हा, सुषमा कुमारी तथा डॉ. सफ़रोज़ परवीन के अलावे अन्य विभाग के शिक्षक मनीषा बाखला, डॉ मीता सिंह, डॉ कनुप्रिया, डॉ विनीता बाँकिरा, डॉ प्रभात कुमार, डॉ आशुतोष कुमार एवं अच्छी संख्या में छात्र-छात्राएं उपस्थित थे।

यह भी पढ़ें: Hazaribagh News: एसपी ने किया गोरहर थाना का औचक निरीक्षण: सुरक्षा व्यवस्था और पंजियों की गहन जांच

गूगल न्यूज से जुड़ें... Follow करें
चैनल से जुड़ें 👉
Edited By: Hritik Sinha
Samridh Media Desk Picture

Samridh Media Desk is the official editorial and news publishing team of Samridh Jharkhand. The desk covers breaking news, politics, national and international affairs, Jharkhand and Bihar updates, crime, business, and trending stories with a focus on accuracy, credibility, and timely reporting. Dedicated to quality journalism, Samridh Media Desk delivers reliable and impactful news coverage that keeps readers informed.

Latest News

बड़ा साइबर फ्रॉड: डीसी दिलीप प्रताप सिंह शेखावत के नाम से बना फर्जी इंस्टाग्राम अकाउंट, पैसे मांगने का आरोप बड़ा साइबर फ्रॉड: डीसी दिलीप प्रताप सिंह शेखावत के नाम से बना फर्जी इंस्टाग्राम अकाउंट, पैसे मांगने का आरोप
जहरीली गैस बनी मौत का कारण, कलाहांडी में सेप्टिक टैंक में उतरे 6 मजदूरों की गई जान
Sahebganj News: विधायक का जनता दरबार, PM आवास की किस्त से लेकर पेयजल संकट तक पर हुआ ऑन-द-स्पॉट फैसला
गिरिडीह दिशा बैठक में अन्नपूर्णा देवी का बड़ा निर्देश, बिजली-पानी संकट पर नहीं चलेगी लापरवाही
Pakur News: भीषण गर्मी में बिजली संकट से फूटा ग्रामीणों का गुस्सा, प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी
स्वास्थ्य विभाग में घोटाले और एंबुलेंस खरीद में भारी अनियमितता, CBI जांच की मांग: बाबूलाल मरांडी
बकरीद को लेकर चतरा पुलिस अलर्ट, न्यू पुलिस लाइन में हुआ मॉक ड्रिल
लोहरदगा में जंगली हाथी का तांडव, खेत में काम कर रही महिला को कुचलकर मार डाला
भारत की पहली सभ्यता आदिवासी थी, “वनवासी” राजनीति से सरना अस्मिता पर खतरा
गिरिडीह कॉलेज में संथाली पीजी की मांग तेज, मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू ने दिया आश्वासन
Hazaribagh News: फरार आरोपियों के घर पुलिस ने चिपकाया इश्तिहार, इलाके में मचा हड़कंप
शिक्षा सुधार पर बड़ा कदम, 5 हजार स्कूल ऑफ एक्सीलेंस और भर्ती प्रक्रिया तेज करने के निर्देश: हेमन्त सोरेन