Hazaribagh News:  संगठन सृजन 2025 के तहत जिला कांग्रेस कार्यकारिणी की बैठक संपन्न

कार्यकर्ता ही संगठन के रीढ़: जलेश्वर महतो

Hazaribagh News:  संगठन सृजन 2025 के तहत जिला कांग्रेस कार्यकारिणी की बैठक संपन्न

हजारीबाग जिला कांग्रेस कार्यालय कृष्ण बल्लभ आश्रममें संगठन सृजन 2025के तहत एक महत्वपूर्ण जिला कांग्रेस कार्यकारिणी बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता जिला अध्यक्ष शैलेन्द्र कुमार यादव  ने की और इसमें मुख्य अतिथि के रूप में त्रिपुरा के विधायक एवं एआईसीसी पर्यवेक्षक सुदीप राय बर्मन उपस्थित रहे।

हजारीबाग : जिला कांग्रेस कार्यालय कृष्ण बल्लभ आश्रम में संगठन सृजन 2025 के तहत जिला कांग्रेस कार्यकारिणी की एक महत्वपूर्ण बैठक का आयोजन किया गया। रविवार को देर रात तक चली बैठक की अध्यक्षता जिला अध्यक्ष शैलेन्द्र कुमार यादव ने किया। मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित एआईसीसी द्वारा बनाए गए हजारीबाग जिला के पर्यवेक्षक त्रिपुरा प्रदेश अगरतल्ला विधान सभा से विधायक सुदीप राय बर्मन ने बैठक को संबोधित करते हुए कहा कि संगठन सृजन 2025 के तहत झारखंड प्रदेश के सभी जिला, प्रखंड, पंचायत तथा बुथ स्तर तक संगठन को मजबूत करना कांग्रेस का मुख्य लक्ष्य है।


इस बार संगठन मे अल्पसंख्यक,  ओबीसी,  महिला, एसटी, एससी तथा युवाओं को शामिल किया जाएगा ताकि कांग्रेस के संगठन में नया जोश भरा जाए। उन्होंने कहा कि छोटे और बड़े कार्यकर्ताओं से राय लेकर एक रिपोर्ट बनाकर उपर तक लेकर जाऊंगा ताकि कोई आम कार्यकर्ता संगठन से वंचित न हो सके। उन्होंने कहा कि संगठन सृजन 2025 मील का पत्थर साबित होगा। बैठक को संबोधित करते हुए पूर्व मंत्री जलेश्वर महतो ने कहा कि कार्यकर्ता ही संगठन के रीढ़ होते हैं यदि आपका संगठन मजबूत हो तो आप चुनाव में जीत का परचम लहरा सकते हैं। बैठक को संबोधित करते हुए जेपीसीसी से बनाए गए पर्यवेक्षक सुधीर कुमार चंद्रवंशी ने कहा कि वर्तमान में देश को कांग्रेस की आवश्यकता है जहां एक ओर हमारे प्रतिपक्ष के नेता राहुल गांधी देश की संविधान को बचाने में जुटे हुए हैं और दुसरी ओर भाजपा के नेता संविधान का उल्लंघन कर रहे हैं। जेपीसीसी से बनाए गए पर्यवेक्षक आलोक दुबे ने कहा कि संगठन को मजबूत बनाने के लिए झारखंड प्रदेश के सभी जिलों मे संगठन सृजन 2025 के तेहत युद्ध स्तर पर कार्यक्रम किए जा रहे हैं। 

इस कार्यक्रम को अमलीजामा पहनाना हम सभी कांग्रेसियों का कर्तव्य है। बैठक का संचालन कार्यकारिणी सदस्य संजय तिवारी ने किया जबकी धन्यवाद ज्ञापन मीडिया अध्यक्ष निसार खान ने किया। मौके पर प्रदेश के पदाधिकारीगण वरिष्ठ कांग्रेसजन प्रदेश प्रतिनिधिगण जिला कांग्रेस के पदाधिकारीगण जिला 20 तथा 15 सुत्री के सदस्यगण प्रखंड 20 सुत्री के अध्यक्ष , उपाध्यक्ष,  सदस्यगण प्रखंड के अध्यक्षगण नगर अध्यक्ष नगर के पदाधिकारीगण सभी प्रकोष्ठ तथा मंच मोर्चा के अध्यक्ष तथा कार्यकर्तागण सैकड़ो की संख्या में उपस्थित थे।

 

यह भी पढ़ें Viral MMS Video से सावधान! लिंक पर क्लिक करते ही शुरू हो जाता है साइबर स्कैम

 

यह भी पढ़ें संगठन सृजन 2025: केशव महतो कमलेश करेंगे तीन जिलों का दौरा

यह भी पढ़ें ChatGPT ने लैन्डिंग कराई Airbus A320! स्पेन के रियल फ्लाइट में AI एक्सपेरिमेंट ने उड़ाए होश

 

 

Edited By: Mohit Sinha
Mohit Sinha Picture

Mohit Sinha is a writer associated with Samridh Jharkhand. He regularly covers sports, crime, and social issues, with a focus on player statements, local incidents, and public interest stories. His writing reflects clarity, accuracy, and responsible journalism.

Latest News

भारत में शुरू हुई CNAP सर्विस: अब हर कॉल पर दिखेगा कॉल करने वाले का असली नाम भारत में शुरू हुई CNAP सर्विस: अब हर कॉल पर दिखेगा कॉल करने वाले का असली नाम
बाबूलाल मरांडी के साथ दिखा CCTV फुटेज, कांग्रेस नेता बोले, कोई लेनदेन नहीं हुआ
रांची से निकलता है पत्रकारिता में सफलता का रास्ता, राष्ट्रीय संस्थानों तक पहुंचती झारखंड की कलम
Jharkhand Waterfalls: झारखंड के प्रमुख वाटरफॉल, नाम, स्थान और पूरी जानकारी
अवेंजर वॉरियर्स को हराकर डिवाइन स्ट्राइकर्स ने जीता रोमांचक फाइनल
Giridih News : नकली विदेशी शराब तैयार करने की फैक्ट्री का उद्भेदन, भारी मात्रा में नकली शराब जब्त, तीन गिरफ्तार
नोबेल शांति पुरस्कार विजेता नरगिस मोहम्मदी फिर गिरफ्तार, हिरासत से पहले मारपीट के आरोप
सेक्रेड हार्ट स्कूल में लोकतंत्र की जीवंत तस्वीर, तृतीय यूथ पार्लियामेंट का सफल आयोजन
पीरटांड के पाण्डेयडीह में आपस में टकराई तीन गाड़ियां, एक महिला की मौत
भालूबासा में 21 वर्षीय युवक ने नशे से परेशान होकर की आत्महत्या, परिवार में मातम
WhatsApp ने नए फीचर्स किए लॉन्च, मिस्ड कॉल मैसेज से AI स्टेटस तक बड़ा अपडेट
डालमिया भारत ग्रुप ने मनाया सेवा दिवस, सतत विकास और समाज सेवा पर रहा फोकस