Hazaribagh News: नमो फुटबॉल टूर्नामेंट का हुआ समापन, राय बचरा की टीम बनी विजेता
हजारीबाग: सांसद खेल महोत्सव-2025 के तहत नमो फुटबॉल टूर्नामेंट, पतरातु प्रखंड का शुरुआत पांचवे चरण में बीते 27 जुलाई को इमली ग्राउंड, जनता नगर पतरातु में हुआ था। इस टूर्नामेंट में पतरातु प्रखंड क्षेत्र के कुल 42 टीमों ने भाग लिया था। बुधवार को इस टूर्नामेंट का फाइनल हुआ। टूर्नामेंट का फाइनल महामुकाबला राय बचरा टीम बनाम रसदा टीम के बीच खेला गया जिसमें बेहद ही रोमांचक और संघर्षपूर्ण मुकाबले में रसदा टीम को हराकर राय बचरा टीम को एक गोल से विजेता बनी और इस टूर्नामेंट का खिताब अपने नाम कर ली। टूर्नामेंट में निर्णायक की भूमिका में हासिम अंसारी, मंटू सिंह, इकबाल अंसारी, विश्वजीत सिंह, राज करमाली और मुकेश हांसदा रहें।
फाइनल महामुकाबले में बतौर मुख्य अतिथि के रूप में बड़कागांव विधानसभा क्षेत्र के विधायक रोशन लाल चौधरी, स्थानीय सांसद प्रतिनिधि राजाराम प्रजापति, भाजपा जिला नेता किशोर कुमार महतो, समाजसेवी गणेश ठाकुर, नमो खेल श्रृंखला के संयोजक बंटी तिवारी, जयप्रकाश सहित अन्य गणमान्य लोग उपस्थित हुए और खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर और फुटबॉल में किक मारकर फाइनल मुकाबले का आगाज कराया। टूर्नामेंट के विजेता राय बचरा टीम को सांसद मनीष जायसवाल की ओर से 25 हजार रुपए का चेक, आकर्षक नमो ट्रॉफी, चमकता मेडल और उपविजेता टीम 15 हजार रुपए का चेक, आकर्षक नमो ट्रॉफी और चमकता मेडल के साथ उत्कृष्ट खिलाड़ियों, गोलकीपर सहित रेफरी को भी सम्मानित किया गया ।
Samridh Media Desk is the official editorial and news publishing team of Samridh Jharkhand. The desk covers breaking news, politics, national and international affairs, Jharkhand and Bihar updates, crime, business, and trending stories with a focus on accuracy, credibility, and timely reporting. Dedicated to quality journalism, Samridh Media Desk delivers reliable and impactful news coverage that keeps readers informed.
