Hazaribagh News: हाथियों ने मचाया तांडव, ग्रामीणों में डर का माहौल
जेएलकेएम प्रखंड सचिव गौतम कुमार ने मुआवजे की मांग की
हजारीबाग: बड़कागांव प्रखण्ड अन्तर्गत गोंदलपुर पंचायत अंतर्गत सुदरवर्ती गाँव चपरी के रोहानीया टोला मे मंगलवार संध्या 6:00 बजे हाथियों का झुंड घरों पर अचानक धावा बोल दिया। यह देख ग्रामीणों का होश उड़ गया ।सभी जहां-तहां भाग कर अपनी जान को बचा पाए तथा अपने घर के बुजुर्गों को कंधे में उठा कर भागना पड़ा।
20 से 22 हाथियों का झुण्ड इस कदर तांडव मचाने लगे की टोले के सभी घरों को पूरी तरह क्षतिग्रस्त कर दिया ।घर मे रखा अनाज चावल,गेंहू, दाल सहित घर मे रखे बरतनो को नष्ट कर दिया, वे घर अब रहने योग्य नही रहे, मुख्य रूप से रामेश्वर भुंइया पिता प्रेम भुइयां, निर्मल महतो पिता झरी महतो, दुबेस कुमार पिता मंगल महतो, सुकर महतो पिता सन्नु महतो, बालेश्वर भुईया पिता प्रेम भुंइया, तापेश्वर भुइयां पिता प्रेम भुंइया, रोहन महतो पिता सन्नु महतो के घर को धवस्त कर, गांव के अन्य किसानो के धान की खेती को भी नुकसान पहुँचा है। साथ ही निर्मल महतो का खेत का मक्का का फसल को पूरी तरह से हाथियों ने नष्ट कर दिया। गांव में डर का माहौल अभी भी बना हुआ है।
समृद्ध डेस्क (Samridh Desk), समृद्ध झारखंड का आधिकारिक संपादकीय विभाग है, जो निष्पक्ष, पारदर्शी और सामाजिक जागरूक पत्रकारिता के लिए समर्पित है। हम अनुभवी संपादकों, रिपोर्टरों, डिजिटल संवाददाताओं और कंटेंट राइटर्स की टीम हैं, जो सत्य और जिम्मेदारी की भावना से समाज के मुद्दों को सामने लाने का कार्य करती है।
हम हर खबर को तथ्यों, निष्पक्षता और जनहित के दृष्टिकोण से प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को केवल सूचना नहीं, बल्कि सच्चाई का पूरा चित्र मिले।
