Hazaribag News : गणतंत्र दिवस 2026 की तैयारियों को लेकर समीक्षा बैठक, अधिकारियों को दिए गए दिशा-निर्देश

उप विकास आयुक्त रिया सिंह की अध्यक्षता में बैठक

Hazaribag News : गणतंत्र दिवस 2026 की तैयारियों को लेकर समीक्षा बैठक, अधिकारियों को दिए गए दिशा-निर्देश

गणतंत्र दिवस 2026 के सफल आयोजन को लेकर हजारीबाग समाहरणालय में समीक्षा बैठक आयोजित की गई, जिसमें विभिन्न विभागों को समयबद्ध तैयारी सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए।

हजारीबाग : गणतंत्र दिवस 2026 के सफल एवं गरिमामय आयोजन को लेकर उपायुक्त शशि प्रकाश सिंह के निर्देशानुसार बुधवार को उप विकास आयुक्त रिया सिंह की अध्यक्षता में समाहरणालय सभागार में जिले के सभी विभागीय पदाधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में उप विकास आयुक्त द्वारा 26 जनवरी, 2026 की तैयारियों की विस्तृत समीक्षा करते हुए संबंधित पदाधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।

उन्होंने गणतंत्र दिवस के अवसर पर सभी कार्यक्रम स्थलों की साज-सज्जा, रंगाई-पुताई तथा नए राष्ट्रीय ध्वज की समुचित व्यवस्था सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। सुरक्षा व्यवस्था को लेकर पुलिस विभाग के पदाधिकारियों को पुख्ता इंतजाम सुनिश्चित करने का निर्देश दिया गया। साथ ही गणतंत्र दिवस समारोह में परेड प्रदर्शन करने वाले विभिन्न प्लाटूनों की तैयारियों की समीक्षा की गई तथा संबंधित पदाधिकारियों को परेड का अभ्यास समय पर एवं अनुशासित ढंग से पूर्ण कराने का निर्देश दिया गया।

गणतंत्र दिवस के अवसर पर प्रदर्शित होने वाली झांकियों के संबंध में आवश्यक दिशा-निर्देश देते हुए संबंधित विभागों को झांकियों का थीम प्रस्तुत करने को कहा गया। झांकियों के लिए ट्रेलर की व्यवस्था सुनिश्चित करने का निर्देश जिला परिवहन पदाधिकारी को दिया गया।स्वास्थ्य व्यवस्था के दृष्टिगत आवश्यक चिकित्सा कर्मियों की प्रतिनियुक्ति करने का निर्देश सिविल सर्जन को दिया गया।

राष्ट्रगान के लिए बालिकाओं की उपस्थिति सुनिश्चित करने एवं पेंटिंग प्रतियोगिता के लिए थीम निर्धारित करने का भी निर्देश दिया गया। बैठक में गणतंत्र दिवस के अवसर पर शराब एवं मांस-मदिरा की दुकानों को बंद रखने, शहीद स्मारक एवं सभी महापुरुषों की मूर्तियों की साफ-सफाई कराने, यातायात व्यवस्था को दुरुस्त रखने तथा सांस्कृतिक कार्यक्रमों के चयन हेतु चयन समिति गठित करने के निर्देश भी दिए गए।

यह भी पढ़ें टाटानगर रेलवे स्टेशन पर मिला लापता नाबालिग इस्माइल प्रधान, परिजनों ने ली राहत की सांस

उप विकास आयुक्त ने सभी संबंधित विभागों को आपसी समन्वय के साथ समयबद्ध रूप से तैयारियाँ पूर्ण करने का निर्देश दिया, ताकि गणतंत्र दिवस समारोह सफलतापूर्वक एवं गरिमामय ढंग से संपन्न हो सके। बैठक में उपविकास आयुक्त के अलावे सदर अनुमंडल पदाधिकारी, प्रशिक्षु आईएएस, डीएसपी सहित विभिन्न विभागों के पदाधिकारी सहित अन्य कर्मी एवं लोग उपस्थित रहे।

यह भी पढ़ें Jamshedpur News : काम के दौरान दूसरी मंजिल से गिरकर ठेका मजदूर की मौत

Edited By: Susmita Rani
Susmita Rani Picture

Susmita Rani is a journalist and content writer associated with Samridh Jharkhand. She regularly writes and reports on grassroots news from Jharkhand, covering social issues, agriculture, administration, public concerns, and daily horoscopes. Her writing focuses on factual accuracy, clarity, and public interest.

Related Posts

Latest News

Dumka News: बी०एल०ओ० सुपरवाइजर तथा बी०एल०ओ० को विशेष गहन पुनरीक्षण के पूर्व दिया गया प्रशिक्षण Dumka News: बी०एल०ओ० सुपरवाइजर तथा बी०एल०ओ० को विशेष गहन पुनरीक्षण के पूर्व दिया गया प्रशिक्षण
Hazaribagh News: सुरक्षा में ऐतिहासिक मजबूती: 28 नई हाईटेक महिंद्रा बोलेरो सड़कों पर उतरीं
Hazaribagh News: भीषण सड़क हादसा: टर्बो की चपेट में आने से महिला की दर्दनाक मौत, सड़क जाम
Hazaribagh News: रामनवमी, ईद-उल-फितर एवं सरहुल पर्व को लेकर प्रशासनिक तैयारियां तेज
Hazaribagh News: महासमिति की कार्यकारिणी गठन का पूर्ण अधिकार केवल अध्यक्ष को
Hazaribagh News: विधानसभा में विधायक प्रदीप प्रसाद ने उठाया टेंडर अनियमितता का मुद्दा
Sahebganj News: डीसी कार्यालय में जनता दरबार का आयोजन, बड़ी संख्या में शिकायतें लेकर पहुंचे नागरिक
Sahebganj News: ट्रैक्टर की चपेट में आने से बाइक सवार की मौत, दर्दनाक हादसे के बाद मचा कोहराम
Sahebganj News: गर्मी के मौसम में पटरियों के रख-रखाव पर तकनीकी संगोष्ठी आयोजित
Sahebganj News: मंडल कारा में बंदी की इलाज के दौरान मौत
Dumka News: जल महोत्सव कार्यक्रम के दौरान, जल अर्पण दिवस का आयोजन
Dumka News: समाज कल्याण विभाग अंतर्गत संचालित विभिन्न योजनाओं की समीक्षात्मक बैठक आयोजित