संघर्ष की उड़ान: डिलीवरी बॉय से अफसर बने राजेश रजक, झारखंड प्रशासनिक सेवा में रच डाली नई कहानी

पिता की मृत्यु के बाद पढ़ाई छोड़ने की नौबत आने पर नहीं मानी हार 

संघर्ष की उड़ान: डिलीवरी बॉय से अफसर बने राजेश रजक, झारखंड प्रशासनिक सेवा में रच डाली नई कहानी
राजेश रजक एवं उनके परिवार के लोग

राजेश ने JSSC-CGL परीक्षा में भी सफलता प्राप्त की थी, हालांकि वह मामला फिलहाल न्यायालय में लंबित है.

हजारीबाग: झारखंड प्रशासनिक सेवा परीक्षा में इस बार कई ऐसे उम्मीदवारों ने सफलता हासिल की है, जिनका जीवन अभावों और संघर्षों से भरा रहा. उन्हीं में से एक हैं हजारीबाग जिले के बरकट्ठा प्रखंड के सुदूरवर्ती केंदुआ गांव निवासी राजेश रजक, जिन्होंने कठिन परिस्थितियों में भी हार नहीं मानी और झारखंड जेल सेवा में चयनित होकर 271वीं रैंक हासिल की है. उनकी कहानी आज हजारों युवाओं के लिए प्रेरणा बन गई है.

राजेश एक साधारण परिवार से ताल्लुक रखते हैं. उनके पिता किसान थे, जिनका निधन वर्ष 2017 में उस समय हो गया था, जब राजेश 12वीं कक्षा में पढ़ाई कर रहे थे. पहले से ही आर्थिक रूप से कमजोर परिवार पर यह एक बड़ा आघात था. पिता के जाने के बाद घर की जिम्मेदारी राजेश और उनके बड़े भाई पर आ गई. उनका भाई मुंबई में मजदूरी करता है और मां पास के ही एक सरकारी स्कूल में रसोईया हैं.
राजेश ने अपनी प्रारंभिक शिक्षा गांव के सरकारी स्कूल से पूरी की और फिर हजारीबाग से 12वीं तथा स्नातक की पढ़ाई की. पिता की मृत्यु के बाद जब पढ़ाई छोड़ने की नौबत आ गई, उसी समय उन्हें एक निजी स्कूल में ₹6000 प्रति माह की नौकरी मिल गई. इस आमदनी से उन्होंने न केवल अपनी पढ़ाई जारी रखी, बल्कि घर भी संभाला.

स्नातक के बाद राजेश ने रांची जाकर उच्च अध्ययन शुरू किया. वहां वे दिन में डिलीवरी बॉय की नौकरी करते थे और रात में पढ़ाई करते. यह दौर उनके जीवन का सबसे कठिन समय था — एक ओर आर्थिक जिम्मेदारियाँ, दूसरी ओर प्रशासनिक सेवा की कठिन तैयारी. लेकिन उन्होंने हार नहीं मानी. जब झारखंड लोक सेवा आयोग (JPSC) द्वारा छठी से दसवीं तक की संयुक्त परीक्षा का विज्ञापन निकला, तो राजेश ने डिलीवरी का काम छोड़ दिया और पूरी तरह परीक्षा की तैयारी में जुट गए.

राजेश बताते हैं कि उन्होंने छठी जेपीएससी में प्रारंभिक परीक्षा पास कर ली थी, लेकिन मुख्य परीक्षा में सफल नहीं हो पाए. फिर भी उन्होंने आत्मविश्वास नहीं खोया. पहली बार प्रीलिम्स पास करने से उन्हें यह भरोसा मिला कि यह परीक्षा उनके लिए असंभव नहीं है. उन्होंने दोबारा फॉर्म भरा और आखिरकार उनकी मेहनत रंग लाई. 

यह भी पढ़ें: शेख भिखारी मेडिकल कॉलेज अस्पताल की बड़ी लापरवाही उजागर, धक्के के सहारे चल रही 108 एंबुलेंस

आज जब उनका चयन प्रशासनिक सेवा में हुआ है, तो गांव से लेकर शहर तक लोग उनकी सफलता की मिसाल दे रहे हैं. उनकी मां जानकी देवी के लिए यह पल भावुक कर देने वाला है. उनकी आंखों से बहते आंसू उस खुशी को बयां कर रहे हैं, जिसे शब्दों में बयान करना उनके लिए मुश्किल हो रहा है.

यह भी पढ़ें: Hazaribagh News: 108 एंबुलेंस विवाद की खुली पोल, विक्की धान ने किया औचक निरीक्षण

राजेश का कहना है, "मेरे जैसे साधारण परिवार से आने वाले युवाओं को कभी हार नहीं माननी चाहिए. परिस्थितियां चाहे जैसी भी हों, अगर मेहनत और धैर्य के साथ निरंतर प्रयास किया जाए, तो कोई भी मंज़िल दूर नहीं रहती."
उनकी यह सफलता न सिर्फ उनके व्यक्तिगत संघर्ष की जीत है, बल्कि यह हजारों युवाओं के लिए यह संदेश है कि संसाधन की कमी कभी सपनों की उड़ान नहीं रोक सकती — जरूरत है तो बस दृढ़ निश्चय और लगातार मेहनत की. 

 

गूगल न्यूज से जुड़ें... Follow करें
चैनल से जुड़ें 👉
Edited By: Sujit Sinha
Sujit Sinha Picture
Senior Technical Editor | Political & Geopolitical Affairs
Works in digital journalism and newsroom operations with a commitment to accurate, responsible, and fact-based reporting.

Latest News

कतरास छाताबाद गोलीकांड में पुलिस की बड़ी कार्रवाई, दो और आरोपी गिरफ्तार कतरास छाताबाद गोलीकांड में पुलिस की बड़ी कार्रवाई, दो और आरोपी गिरफ्तार
Dhanbad News: राज्यपाल से मिले इंडिया थेरेपी सेंटर के निदेशक, पुनर्वास सेवाओं के विस्तार पर हुई चर्चा
बीसीसीएल की पहलः रिटेल सेल्स एग्जीक्यूटिव प्रशिक्षण कार्यक्रम का भव्य उद्घाटन
Dumka News: कारूडीह शिव मंदिर के पास सड़क हादसा, दो युवक गंभीर रूप से घायल
Dumka News: दो दिनों के भीतर 85 प्रतिशत मैपिंग पूरा करने का निर्देश
Pakur News: 'चुप्पी तोड़ो, स्वस्थ रहो' अभियान का शुभारंभ, बीडीओ ने निकाली जागरूकता रैली
Pakur News: पॉलिटेक्निक में बेसिक इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग एवं वायरिंग कनेक्शन पर कार्यशाला आयोजित
Pakur News: गुजारा भत्ता नहीं देने के मामले में मुफस्सिल पुलिस की बड़ी कार्रवाई
Deoghar News: कॉलेज में शीतल पेयजल और कैंटीन की मांग पर एनएसयूआई का प्रदर्शन
Deoghar News: उपायुक्त सौरभ कुमार भुवानिया ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग से की जनगणना की समीक्षा
Deoghar News: उपायुक्त सौरभ कुमार भुवानिया ने की शिक्षा विभाग की महत्वपूर्ण समीक्षा
Hazaribagh News: दनुआ घाटी में कार का टायर फटने से बड़ा हादसा, 8 लोग घायल