Happy Birthday Ms. Dhoni: आपके नाम हैं कई कृतिमान

Happy Birthday Ms. Dhoni: आपके नाम हैं कई कृतिमान

झारखंड के रांची में जन्मे मामूली सा लड़का इतिहास रच देगा, यह किसी ने सोचा तक नहीं था। दिखने में साधारण लगने वाले और कप्तान कूल कहे जाने वाले महेंद्र सिंह धोनी खतरों के खिलाड़ी भी हैं। बहुत जल्द ही वे टीम इंडिया का यकीन जीतकर भारतीयों के दिलों पर राज करने लगे तो वहीं विश्व में अपने नाम की गूंज फैला दी। उन्होंने अपने करियर के दौरान ना केवल खुद के तूफानी प्रदर्शन से मुकाम हासिल किया बल्कि संवेदनशील मसलों पर निर्णय लेकर अपनी कप्तानी का लोहा मनवाया है।

यह भी पढ़ें Koderma News: बंद पड़े पत्थर खदानों की घेराबंदी कराए सरकार: डॉ नीरा

वे साल 2004 में अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में 23 साल में एंट्री की और वे ही इकलौते कप्तान हैं जिन्होंने आईसीसी की तीनों प्रतियोगिता अपने नाम कर लिया। 2007 में टी 20 विश्व कप फाईनल में जीत हासिल की। दिसंबर 2009 में भारत टेस्ट क्रिकेट में 1 नंबर प्राप्त किया। 2011 में वर्ल्ड कप जीता। 2013 में ऑस्ट्रेलिया को उसी के घर में हराकर 48 साल पुराना रिकॉर्ड तोड़ा। अगले साल टी 20 वर्ल्ड कप में फायनल तक पहुंचें।

यह भी पढ़ें Sahebganj News: 9 से 14 मार्च तक चलेगा आधुनिक पशुपालन तकनीक का प्रशिक्षण

साल 2007 में विश्व कप के फाईनल में उन्होंने आखिरी ओवर में मिस्बाह अल हक के सामने गोविंद शर्मा को गेंदबाजी सौंप कर सबकी धड़कनें तेज कर दी। हालांकि उनका यह फैसला सही साबित हुआ। 2009 टी 20 विश्व कप में पूर्व भारतीय ओपनर वीरेंद्र सहवाग और धोनी के बीच मतभेद चल रहा था लेकिन इस मैच के पहले प्रेस कॉन्फ्रेंस में पूरी टीम के साथ पहुंचकर सबको हैरान कर दिया।

साल 2011 में श्रीलंका के खिलाफ विश्व कप फाईनल में भारत ने जबरदस्त छक्का जड़कर 28 साल पुराना विश्व रिकॉर्ड तोड़ा और विश्व विजेता हुआ। साल 2014 ऑस्ट्रेलिया दौरे पर चार टेस्ट की सीरीज का तीसरा मैच खत्म होते ही टेस्ट को टाटा कर दिया तब उनका करियर काफी ऊंचाई पर था जिससे सब हैरान रह गए। साल 2017 में उन्होंने कप्तानी छोड़ने का ऐलान कर दिया जिससे हड़कंप मच गया। टी 20 और वन डे की कप्तानी छोड़ दी। उन्होंने भारत को दो विश्व कप और एक चैंपियन ट्रॉफी दिलाई है।

धोनी ने काफी काम उम्र में विश्व रिकॉर्ड कायम किया है। उनके जन्मदिन पर झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सारेन ने उन्हें उनकी जन्मदिन की बधाई और शुभकामनाएं देते हुए उनके दीर्घायु जीवन और खुशहाल जिंदगी की कामना की है। उन्होंने लिखा है कि वे भारतीय क्रिकेट को बुलंदियों तक ले गए। उन्हें उनकी जन्मदिन की बधाई और शुभकामनाएं। आज पूरा देश उनके जन्मदिन को लेकर उत्साहित हैं और ढेरों बधाइयां और शुभकामनाएं उन्हें दे रहे हैं।

Edited By: Samridh Jharkhand

Related Posts

Latest News

Pakur News: कैलाश नगर में जलजमाव से बढ़ी परेशानी, जनप्रतिनिधियों ने किया निरीक्षण Pakur News: कैलाश नगर में जलजमाव से बढ़ी परेशानी, जनप्रतिनिधियों ने किया निरीक्षण
Giridih News: रामनवमी, ईद और सरहुल को लेकर एसडीओ संतोष गुप्ता ने की बैठक
Palamu News: डीसी ने डीईजीएस व ई-गवर्नेंस कार्यों की समीक्षा बैठक की 
Pakur News: तेज आंधी-बारिश से कच्चा घर गिरा, परिवार बाल-बाल बचा
Sahebganj News: स्वास्थ्य आरोग्य दूत एवं साथिया सम्मान, उत्कृष्ट कार्य करने वालों को किया गया सम्मानित
Dumka News: बीडीओ ने सीएचओ और सहिया के साथ की बैठक
Dumka News: रामगढ़ प्रखंड सभागार में पंचायत समिति की बैठक आयोजित
Hazaribagh News: भारत के भिन्न जनजातीय परंपराओं में लैंगिक हिस्सेदारी के मिसाल उपलब्ध: प्रो नवल किशोर अम्बष्ट
Pakur Neww: पर्वों को लेकर शांति समिति की बैठक आयोजित
Hazaribagh News: लॉ कॉलेज में नवनिर्वाचित मेयर अरविंद राणा का हुआ भव्य स्वागत
Hazaribagh News: ईद, सरहुल एवं रामनवमी पर्व को लेकर शांति समिति की बैठक आयोजित
Pakur News: हिरणपुर थाना में शांति समिति की बैठक आयोजित