गांव से ग्राउंड और अब इंडियन क्रिकेट टीम में, जानिए गुमला के कृष्णा की अनसुनी कहानी

पिता हिमाचल में करते है वेल्डिंग का काम, बेटे का इंडियन क्रिकेट टीम में हुआ चयन

गांव से ग्राउंड और अब इंडियन क्रिकेट टीम में, जानिए गुमला के कृष्णा की अनसुनी कहानी
कृष्णा टाना भगत (फाइल फोटो)

गुमला शहर के राजकीयकृत मध्य विद्यालय में कक्षा आठवीं के छात्र कृष्णा टाना भगत का चयन इंडिया अंडर-16 क्रिकेट टीम में हुआ है. इस उपलब्धि से स्कूल और जिले में खुशी का माहौल है. गुमला जिला को खेल नगरी के रूप में जाना जाता है. 

गुमला: पिता हिमाचल में करते है वेल्डिंग का काम, बेटे का इंडियन क्रिकेट टीम में हुआ सिलेक्शन गुमला जिले के लिए यह गर्व की बात है, क्योंकि यहां के एक और युवा खिलाड़ी ने राष्ट्रीय स्तर पर अपनी पहचान बनाई है. गुमला शहर के राजकीयकृत मध्य विद्यालय में कक्षा आठवीं के छात्र कृष्णा टाना भगत का चयन इंडिया अंडर-16 क्रिकेट टीम में हुआ है. इस उपलब्धि से स्कूल और जिले में खुशी का माहौल है. गुमला जिला को खेल नगरी के रूप में जाना जाता है. यहां के कई खिलाड़ी राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अपनी प्रतिभा का लोहा मनवा चुके हैं. अब इसी कड़ी में एक और नाम जुड़ गया है.

कृष्णा ने बताया कि वह सिसई प्रखंड के नगर सिसकारी गांव का रहने वाला है, लेकिन वर्तमान में उसका पूरा परिवार हिमाचल प्रदेश में रहता है. उसके पिता हिमाचल में वेल्डिंग का काम करते हैं और मां सिलाई का कार्य करती हैं.

कृष्णा को बचपन से ही क्रिकेट से गहरा लगाव था. उसके माता-पिता ने हमेशा उसे क्रिकेट खेलने के लिए प्रोत्साहित किया. दिसंबर 2024 में उसे ट्रायल के लिए रांची बुलाया गया था, जिसके बाद उसका चयन बैट्समैन के रूप में हुआ फिलहाल कृष्णा सिसई के महुआडीपा में अपने एक दोस्त के साथ भाड़े के मकान में रह रहा है और प्रतिदिन बस से स्कूल आता-जाता है. शाम को वह शहर के परमवीर अल्बर्ट एक्का स्टेडियम में कोच ज्ञान सर के मार्गदर्शन में प्रैक्टिस करता है कृष्णा के इंडिया टीम में चयन को लेकर पूरे विद्यालय में खुशी की लहर है. लोगों ने उसे बधाइयां दी हैं और उसके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है.

गूगल न्यूज से जुड़ें... Follow करें
चैनल से जुड़ें 👉
Edited By: Sujit Sinha
Sujit Sinha Picture

Senior Technical Editor | Writer | Asst. Editor, Political, Geopolitical & Social Affairs
Working across digital media, technology, public discourse, and contemporary political developments.

Latest News

Koderma News: प्रधान जिला जज रामाकांत मिश्रा के मार्गदर्शन में जेल में लगा बड़ा कानूनी शिविर Koderma News: प्रधान जिला जज रामाकांत मिश्रा के मार्गदर्शन में जेल में लगा बड़ा कानूनी शिविर
Koderma News: शादी का झांसा देकर युवती से दो लाख ऐंठने वाला आरोपी विशाल राणा दबोचा गया
Koderma News: ग्रामीणों में बीमारी की शिकायत के बाद हरकत में आया स्वास्थ्य विभाग, जांच शुरू
Koderma News: सामंतो काली मंदिर में मां विपत्तारिणी पूजा पर उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़
Dhanbad News: 'जीरो कोल लीकेज टॉलरेंस पॉलिसी' के तहत सीआईएसएफ ने चलाया विशेष वाहन जांच अभियान
Dhanbad News: बीसीसीएल में कोयला चोरी और अवैध खनन रोकने के लिए सीआईएसएफ का बड़ा अभियान
Palamu News: फोन पर दूसरी लड़की से बात करने का विरोध करने पर विवाहिता प्रताड़ित
Palamu News: परीक्षा केंद्रों के 100 मीटर के दायरे में हथियार ले जाने और भीड़ लगाने पर रोक
Dumka News: उपायुक्त अभिजीत सिन्हा ने कल्याण विभाग की योजनाओं की प्रगति की गहन समीक्षा की
Dumka News: राजकीय श्रावणी मेला 2026, उपायुक्त अभिजीत सिन्हा ने तैयारियों को लेकर की विभागवार समीक्षा
Dumka News: गम्हरा गांव के आदिवासी टोला में विशाल अजगर ने सियार को दबोचा, मचा हड़कंप
Dumka News: महिला को बंधक बनाकर मारपीट करने के मामले में छह आरोपी गिरफ्तार, भेजे गए जेल