Gumla News: बंद घर में चोरी, 1 लाख की सोने की चेन व नगदी ले उड़े चोर

कुल 5 लाख के सामान की हुई है चोरी

Gumla News: बंद घर में चोरी, 1 लाख की सोने की चेन व नगदी ले उड़े चोर
चोरी के बाद तितर बितर सामान.

गीता देवी नामक महिला इलाज के लिए रांची गई थीं. उनके पुत्र मनोज वर्मा खाना खाने के लिए बाहर गए थे. इसी दौरान चोरों ने घर का मुख्य ताला तोड़कर सोने-चांदी के जेवर और नगदी पर हाथ साफ कर दिया.

गुमला: गुमला के जवाहर नगर में चोरों ने एक घर में चोरी की घटना को अंजाम दिया है. जानकारी के मुताबिक चोरों ने एक बंद घर का ताला तोड़कर लगभग 5 लाख रुपये की संपत्ति पर हाथ साफ कर दिया. घटना के संबंध में बताया गया कि गीता देवी नामक महिला इलाज के लिए रांची गई थीं. उनके पुत्र मनोज वर्मा खाना खाने के लिए बाहर गए थे. इसी दौरान चोरों ने घर का मुख्य ताला तोड़कर सोने-चांदी के जेवर और नगदी पर हाथ साफ कर दिया.

चोरी हुए सामान में 1 लाख रुपये की सोने की चेन, मांग टीका, लॉकेट, कान की झालो, दो जोड़ी अंगूठी, चांदी का गिलास व कटोरा और 50 हजार रुपये नकद शामिल है. इस मामले में एसडीपीओ सुरेश प्रसाद यादव ने कहा कि पुलिस मामले की गंभीरता से छानबीन कर रही है. जल्द ही चोर गिरोह को पकड़कर सलाखों के पीछे भेजा जाएगा.

Edited By: Subodh Kumar

Related Posts

Latest News

आज का राशिफल: किन राशियों को मिलेगा लाभ, किन्हें रहना होगा सावधान आज का राशिफल: किन राशियों को मिलेगा लाभ, किन्हें रहना होगा सावधान
Bokaro News : इफ्तार पार्टी में जुटे जनप्रतिनिधि, भाईचारे पर जोर
Bokaro News : अवैध गैस सिलेंडर भंडारण का खुलासा, दुकान में छापेमारी
Palamu News: एसडीओ की अध्यक्षता में S.I.R को लेकर बैठक
Palamu News: जनता दरबार में सुनी गईं लोगों की समस्याएं 
सरिया थाना में ईद-रामनवमी को लेकर शांति समिति की बैठक, प्रशासन अलर्ट
Palamu News: डिप्टी मेयर मनोज सिंह ने त्योहारों को लेकर सफाई व रोशनी पर दिया जोर
Lohardaga News : प्रशिक्षण से सशक्त होंगी आंगनबाड़ी सेविकाएं, बच्चों को मिलेगा बेहतर आधार
Lohardaga News : ओलावृष्टि से फसलों को भारी नुकसान, किसान परेशान
Dhanbad News: मिडिल ईस्ट युद्ध का साया हटा: फर्टिलाइजर प्लांट में फिर शुरू हुआ पूर्ण उत्पादन
गोमो स्टेशन की खड़ी सीढ़ियां बनीं जानलेवा, प्लेटफॉर्म पहुंचने से पहले यात्री की मौत
Dhanbad News: जमीन विवाद में बहूभोज बना रणक्षेत्र, 11 पर जानलेवा हमले की शिकायत