गिरिडीह में चलती मालगाड़ी का खुला चक्का, टला बड़ा हादसा

रेलवे और सीसीएल की टीमों ने घटनास्थल पर पहुंचकर की तुरंत मरम्मत कार्य शुरू

गिरिडीह में चलती मालगाड़ी का खुला चक्का, टला बड़ा हादसा
चलती मालगाड़ी का खुला चक्का (फ़ोटो)

गिरिडीह: गिरिडीह रेलवे स्टेशन के पास एक बड़ा हादसा होते-होते टल गया जब कोयला लेकर प्रयागराज जा रही मालगाड़ी के एक वैगन का चक्का चलती ट्रेन से अलग हो गया। यह घटना मंगलवार सुबह 11:40 बजे हुई, जिससे यात्रियों और रेलवे कर्मियों में हड़कंप मच गया। गनीमत रही कि हादसे में कोई हताहत नहीं हुआ और समय रहते स्थिति पर काबू पा लिया गया।

कैसे हुआ हादसा

जानकारी के अनुसार, गिरिडीह-पारसनाथ सीपी साइडिंग से कोयला लोड कर उत्तर प्रदेश के प्रयागराज जा रही मालगाड़ी के पीछे वाले एक वैगन का चक्का अचानक खुल गया। ट्रेन की रफ्तार उस समय कम थी, जिससे बड़ा नुकसान होने से बच गया। यदि ट्रेन तेज गति से चल रही होती तो यह हादसा और गंभीर हो सकता था। मालगाड़ी 29 बोगी और लगभग 1800 टन कोयला लेकर जा रही थी।

घटनास्थल पर पहुंचे रेलवे अधिकारी

घटना की सूचना मिलते ही सीसीएल और रेलवे के अधिकारी तथा कर्मचारी मौके पर पहुंच गए। मरम्मत का कार्य प्रगति पर है ताकि ट्रैक जल्द चालू किया जा सके। सीनियर सेक्शन इंजीनियर अमित कुमार यादव, सीसीएल इंस्पेक्टर एवं सीपी साइडिंग के अन्य अधिकारियों ने मौके का निरीक्षण किया और उच्च अधिकारियों को पूरी जानकारी से अवगत कराया।

जिम्मेदार अधिकारियों की प्रतिक्रिया

रेलवे के अधिकारियों के अनुसार गनीमत रही कि ट्रेन की गति उस समय कम थी, जिससे जानमाल की कोई क्षति नहीं हुई। अधिकारियों ने बताया कि इस साइडिंग से निकलने वाली ट्रेनों की स्थिति और सुरक्षा की लगातार निगरानी की जाती है, फिर भी इस तरह की घटना चिंता का विषय है। अधिकारियों ने दोषपूर्ण वैगनों की समय-समय पर जांच और जरूरी मरम्मत की आवश्यकता बताते हुए ट्रेनों के समयबद्ध परिचालन पर ज़ोर दिया।

यह भी पढ़ें: Giridih News: ट्रैफिक जाम से मिलेगी मुक्ति, बरमसिया और टावर चौक पर लगेंगे आधुनिक सिग्नल और साइनेज

बड़ी घटना से बचाव

रेलवे कर्मचारियों ने बतायाकि इस तरह का हादसा अक्सर ट्रेनों की नियमित जांच और उचित रखरखाव के अभाव में होता है। कोयला युक्त मालगाड़ी के वैगन का पहिया खुल जाना एक बड़ी तकनीकी खामी को दर्शाता है, जिसे गंभीरता से लेना जरूरी है। मालगाड़ी के अन्य वैगनों की भी जांच की जा रही है ताकि भविष्य में ऐसी दुर्घटना न हो पाए।

यह भी पढ़ें: Giridih News: भीषण गर्मी में राहत बनी अग्रवाल समाज की पहल, शुरू हुई दो चलंत प्याऊ गाड़ियां

गूगल न्यूज से जुड़ें... Follow करें
चैनल से जुड़ें 👉
Edited By: Samridh Media Desk
Samridh Media Desk Picture

Samridh Media Desk is the official editorial and news publishing team of Samridh Jharkhand. The desk covers breaking news, politics, national and international affairs, Jharkhand and Bihar updates, crime, business, and trending stories with a focus on accuracy, credibility, and timely reporting. Dedicated to quality journalism, Samridh Media Desk delivers reliable and impactful news coverage that keeps readers informed.

Latest News

आज का राशिफल: किन राशियों को मिलेगा लाभ, किन्हें रहना होगा सावधान आज का राशिफल: किन राशियों को मिलेगा लाभ, किन्हें रहना होगा सावधान
Ramgarh News: कोयलांचल में भीषण गर्मी को देख मुखिया ने पत्रकार चौक समेत दो जगहो पर प्याऊ की व्यवस्था कराई
Ramgarh News: पुलिस की बड़ी सर्जिकल स्ट्राइक, भैरवी नदी किनारे अवैध शराब भट्टी ध्वस्त, 120 लीटर महुआ शराब जब्त
Ramgarh News: सीसीएल प्रबंधन का बड़ा एक्शन, अवैध कोयला मुहानों पर चला बुलडोजर, 20 टन कोयला जब्त
Dhanbad News: बिजली-पानी संकट पर विधायक रागिनी सिंह सख्त: खुद उतरीं ग्राउंड पर, अफसरों को दी हिदायत
Dhanbad News: डालसा की बड़ी पहल, बस्ताकोला के जीवन संस्थान में दिव्यांग बच्चों के अधिकारों पर जागरूकता कार्यक्रम
Dumka News: डीएसओ डॉ राजशेखर ने किया रामगढ़ स्थित राज्य खाद्य निगम गोदाम का औचक निरीक्षण
Dumka News: फिट इंडिया मूवमेंट के तहत कॉमनवेल्थ डे पर साइकिलिंग और योग कक्षा का आयोजन 
Palamu News: आजसू का बड़ा शंखनाद, 15 दिनों के भीतर जिले की सभी पंचायतों में होगा संगठन का विस्तार
Palamu News: पिकेट बनाने के खिलाफ फूटा जनाक्रोश: मेदिनीनगर में बाजार पूरी तरह बंद, व्यापारियों में भारी उबाल
Pakur News: बालू माफिया का तांडव, महेशपुर-गुम्मामोड़ सड़क पर बिना चालान दौड़ रहे ओवरलोड हाईवा
Pakur News: प्रतिबंधित लॉटरी का बड़ा नेटवर्क सक्रिय, अंबेडकर चौक से गांवों तक रोजाना लाखों का अवैध धंधा