Giridih News: जमुआ विधायक डॉ मंजू कुमारी ने पुलिस अधीक्षक से की मुलाकात

अपराध नियंत्रण और झारखंड धाम शिवरात्रि मेले की सुरक्षा व्यवस्था पर हुई चर्चा

बाबा झारखंडधाम में महाशिवरात्रि के अवसर पर लगने वाले मेले को लेकर भी विशेष सुरक्षा व्यवस्था की मांग की। उन्होंने कहा कि मेले में महिला श्रद्धालुओं की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए विशेष महिला पुलिस बल की तैनाती की आवश्यक है। 

गिरिडीह: जमुआ विधानसभा क्षेत्र में बढ़ती चोरी की घटनाओं और शिवरात्रि मेले के दौरान श्रद्धालुओं की सुरक्षा को लेकर जमुआ विधायक डॉ मंजू कुमारी ने गिरिडीह पुलिस अधीक्षक डॉ बिमल कुमार से मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने विधानसभा क्षेत्र में कानून व्यवस्था को मजबूत करने, खासकर महिला पुलिस की तैनाती, जमुआ थाना भवन निर्माण और क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनाए रखने को लेकर विस्तृत चर्चा की। 

डॉ मंजू कुमारी ने कहा कि उनकी प्राथमिकता जमुआ विधानसभा की जनता और पुलिस प्रशासन के बीच बेहतर तालमेल तथा भाईचारा बनाए रखना है, ताकि क्षेत्र सुरक्षित रहे और विकास की दिशा में आगे बढ़े।

चोरी की घटनाओं पर चिंता जताते हुए उन्होंने पुलिस से सख्त कदम उठाने की अपील की

जमुआ विधायक डॉ मंजू कुमारी ने बाबा झारखंडधाम में महाशिवरात्रि के अवसर पर लगने वाले मेले को लेकर भी विशेष सुरक्षा व्यवस्था की मांग की। उन्होंने कहा कि मेले में महिला श्रद्धालुओं की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए विशेष महिला पुलिस बल की तैनाती की आवश्यक है। 

यह भी पढ़ें Koderma News: 90 महिलाओं ने लाह उत्पादन से लिखी स्वावलंबन की नई इबारत

इसके अलावा, क्षेत्र में बढ़ती चोरी की घटनाओं पर चिंता जताते हुए उन्होंने पुलिस से सख्त कदम उठाने की अपील की, ताकि आम जनता में सुरक्षा की भावना बनी रहे। साथ ही, जमुआ थाना भवन निर्माण को लेकर भी चर्चा हुई, जिससे पुलिस प्रशासन को बेहतर सुविधाएं मिलें और अपराध नियंत्रण में सहायता मिले।

यह भी पढ़ें Bokaro News : महिला महोत्सव सप्ताह के तहत पिंक ऑटो जागरूकता रथ रवाना

जनता के बीच विश्वास और प्रशासन के सहयोग से जमुआ विधानसभा को सुरक्षित और समृद्ध बनाने के लिए हर संभव प्रयास

यह भी पढ़ें निशांत कुमार की राजनीति में एंट्री पर राजद का स्वागत, परिवारवाद पर उठे सवाल

जमुआ विधायक डॉ मंजू कुमारी ने कहा कि वह जनता के बीच विश्वास और प्रशासन के सहयोग से जमुआ विधानसभा को सुरक्षित और समृद्ध बनाने के लिए हर संभव प्रयास कर रही हैं।

Edited By: Samridh Jharkhand

Related Posts

Latest News

 बायोमेट्रिक UPI पेमेंट चालू: PhonePe, Google Pay, Paytm पर फेस आईडी-फिंगरप्रिंट सेटअप गाइड बायोमेट्रिक UPI पेमेंट चालू: PhonePe, Google Pay, Paytm पर फेस आईडी-फिंगरप्रिंट सेटअप गाइड
WhatsApp Encryption Explained: क्या कोई आपकी चैट पढ़ सकता है? जानिए सच्चाई
उत्तर कोरिया ने दागी 10 बैलिस्टिक मिसाइलें: अमेरिका के THAAD हटाने पर किम का तगड़ा जवाब
Jamshedpur News : संस्कृति सोशल वेलफेयर फाउंडेशन ने शालिग्राम में महिलाओं को बांटी सिलाई मशीनें
पत्रकार सुरक्षा कानून, पेंशन एवं स्वास्थ्य बीमा को लेकर JJA देगा विधानसभा के समक्ष धरना-प्रदर्शन
LPG Gas Saving Tips: इंडियन ऑयल ने बताए आसान तरीके, 25% तक बच सकती है गैस
साहिबगंज में गैस की किल्लत, कोयले की अंगीठी ने फिर पकड़ी रफ्तार
साहिबगंज में रसोई गैस के लिए लंबी कतारें, सप्लाई में देरी से उपभोक्ता परेशान
हंसाने वाला चेहरा रुला गया सबको, बरहरवा के मीडिया इनफ्लूएंसर की मौत 
Silchar Rally: PM Modi बोले- कांग्रेस ने North East को भुलाया, हमने बनाया विकास का सेतु
Aspirants Season 3 Review: DM अभिलाष vs संदीप भैया की टक्कर, सत्ता और अहंकार की नई कहानी
श्रीलंका से तेहरान भेजे जाएंगे 84 ईरानी नाविकों के शव, अमेरिकी टॉरपीडो हमले से डूबा था IRIS Dena