Giridih news: खेतों में डीसी साहब! पहाड़पुर में किसानों से सीधे संवाद, बीज और बोरिंग की व्यवस्था पर दिए निर्देश

खेती और सिंचाई कार्यों की समीक्षा कर किसानों से ली फीडबैक

Giridih news: खेतों में डीसी साहब! पहाड़पुर में किसानों से सीधे संवाद, बीज और बोरिंग की व्यवस्था पर दिए निर्देश
पहाड़पुर ग्राम में मूंगफली की खेती का निरीक्षण करते डीसी (तस्वीर)

गिरिडीह: जीतपुर पंचायत अंतर्गत पहाड़पुर ग्राम में मूंगफली की खेती का निरीक्षण किया। साथ ही बीज की उपलब्धता और गुणवत्ता की जानकारी ली। किसानों से मुलाकात कर उनकी समस्याओं को सुना एवं कृषि विभाग को आवश्यक व उचित दिशा-निर्देश दिया।

इसके अलावा धान रोपनी कार्यों का जायजा लिया। इस दौरान धान की रोपाई के लिए आवश्यक बीज और अन्य सामग्री किसानों को पर्याप्त मात्रा में उपलब्ध हो, यह सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। उन्होंने खेतों में पहुंचकर किसानों से सीधा संवाद किया और उनकी समस्याओं को गंभीरता से सुना।

उपायुक्त ने धान रोपनी एवं बीज वितरण की स्थिति की जानकारी ली तथा पर्याप्त मात्रा में बीज की उपलब्धता और उसकी गुणवत्ता सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। कहा कि, किसानों की समस्याओं को लेकर जिला प्रशासन गंभीर है।

उन्होंने बीज विक्रेताओं पर सतत निगरानी रखते हुए बीज की कालाबाजारी या अनियमितता पर त्वरित कार्रवाई करने को कहा। इसके अलावा पानी टंकी की स्थिति और डीप बोरिंग को सुचारू रूप संचालित करने के निर्देश दिए। मौके पर जिला कृषि पदाधिकारी, कृषि मैनेजर, कृषि विज्ञान केंद्र, उपनिदेशक आत्मा समेत अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित थे।

गूगल न्यूज से जुड़ें... Follow करें
चैनल से जुड़ें 👉
Edited By: Samridh Media Desk
Samridh Media Desk Picture

Samridh Media Desk is the official editorial and news publishing team of Samridh Jharkhand. The desk covers breaking news, politics, national and international affairs, Jharkhand and Bihar updates, crime, business, and trending stories with a focus on accuracy, credibility, and timely reporting. Dedicated to quality journalism, Samridh Media Desk delivers reliable and impactful news coverage that keeps readers informed.

Latest News

Dumka News: झारखंड ग्रामीण बैंक महारो शाखा द्वारा बीमा योजना के तहत लाभुकों को सहायता राशि प्रदान Dumka News: झारखंड ग्रामीण बैंक महारो शाखा द्वारा बीमा योजना के तहत लाभुकों को सहायता राशि प्रदान
Dhanbad News: चांदमारी खेल मैदान में मिले युवक के शव मामले का खुलासा, सिटी एसपी ने प्रेस वार्ता में दी जानकारी
Dhanbad News: डिजिटल जनगणना 2027 का औपचारिक शंखनाद, 'एचएलओ ऐप' से घर-घर जाकर जुटेगा डेटा
Palamu News: संत मरियम आवासीय विद्यालय में पीरियॉडिक टेस्ट शुरू, कक्षाओं में पहुंचे चेयरमैन अविनाश देव
Palamu News: उपायुक्त का बड़ा एक्शन, हुसैनाबाद अनुमंडल कार्यालय और अस्पताल का औचक निरीक्षण
Pakur News: डीसी के आदेश पर एक्शन में प्रशासन, कार्यपालक अभियंता और बीडीओ-सीओ ने जांचा चहारदीवारी निर्माण
Pakur News: ग्रामीणों द्वारा सड़क निर्माण की मांग को लेकर ग्रामीणों ने किया चक्का जाम 
Sahebganj News: मालदा रेल मंडल का ‘बिना टिकट यात्रा बंद करो’ अभियान सफल, 10 दिनों में ₹1.03 करोड़ की रिकॉर्ड वसूली
Bokaro News: एसडीपीओ वशिष्ठ नारायण सिंह की बड़ी बैठक, लंबित नक्सल कांडों की समीक्षा कर दिए कड़े निर्देश
Sahebganj News: सरस्वती शिशु विद्या मंदिर में बाल सांसद का शपथग्रहण समारोह आयोजित
Sahebganj News: मॉडल कॉलेज में पर्यावरण संरक्षण एवं डेंगू जागरूकता कार्यक्रम आयोजित  
Sahebganj News: सकरीगली में झारखंड मजदूर संघ की बैठक सम्पन्न, 18 मई को जिला मुख्यालय पर धरना-प्रदर्शन की बनी रणनीति