Giridih News: तिसरी में गाइडलाइन को ताक पर रखकर चलाया जा रहा है निजी प्राइवेट विद्यालय, शिक्षा व्यवस्था पर उठ रहे सवाल

Giridih News: तिसरी में गाइडलाइन को ताक पर रखकर चलाया जा रहा है निजी प्राइवेट विद्यालय, शिक्षा व्यवस्था पर उठ रहे सवाल
फाइल फोटो

विद्या निकेतन पब्लिक स्कूल खिजुरी, चिल्ड्रन डेवलपमेंट पब्लिक स्कूल खिजुरी, समेत दर्जनों विद्यालय में नियमों का धज्जियां उड़ाकर संचालित किया जा रहा है।

गिरिडीह: तिसरी प्रखंड में इन दिनों सरकारी विद्यालयों का शिक्षा व्यवस्था चरमराने लगी है, जिसका फायदा तिसरी प्रखंड में संचालित निजी विद्यालयों द्वारा उठाया जा रहा है। इतना ही नहीं इनमें से कई विद्यालय नियम के अनुसार संचालित भी नहीं हो रहे है और ना ही कुछ विद्यालयों को udise कोड भी मिला है। स्थिति यह है अभिभावकों द्वारा बच्चों को अच्छी शिक्षा देने के लिए कभी किताबों के नाम पर तो कभी स्कूल फीस के नाम पर ऊंची कीमत चुकाना पड़ रहा है।

आपको बता दें कि एक और जहां विभाग द्वारा सरकारी विद्यालयों में लापरवाही के नाम पर कई विद्यालयों को शो काज किया गया है तो वहीं दूसरी ओर प्राइवेट विद्यालयों पर ध्यान नहीं दिए जाने के कारण, विद्या निकेतन पब्लिक स्कूल खिजुरी, चिल्ड्रन डेवलपमेंट पब्लिक स्कूल खिजुरी, समेत दर्जनों विद्यालय में नियमों का धज्जियां उड़ाकर संचालित किया जा रहा है। अगर बात करे तो खिजुरी में संचालित विद्या निकेतन पब्लिक स्कूल में अभिभावकों से ठगने के लिए उनके प्रॉस्पेक्टस में कंप्यूटर की शिक्षा देने की बात कही गई है, जबकि विद्यालय में कंप्यूटर रूम तक उपलब्ध नहीं है। वहीं विद्यालय में बच्चों एवं बच्चियों के लिए अलग बाथरूम की व्यवस्था भी नहीं की गई है। अगर रास्ते की बात करे तो विद्यालय तक पहुंचने का रास्ता झाड़ीयों से भरा है, जहां कभी भी विषैले प्राणी बच्चों को नुकसान पहुंचा सकते है। इसके अलावा विद्यालय बिना udise कोड के ही संचालित किया जा रहा है।

इसके अलावा खिजुरी में संचालित चिल्ड्रन डेवलपमेंट पब्लिक स्कूल की बात करे तो उक्त विद्यालय का भवन अब तक निर्माणाधीन है और बच्चों के बाहर मैदान में बैठा कर भी पढ़ाया जाता है। विद्यालय में न तो प्रोफेशनल शिक्षक है और न ही बच्चों के लिए व्यवस्था की गई है बावजूद विद्यालय को udise कोड दिया गया है। लेकिन बताया गया जी अपडेट नहीं है वहीं इन सब के अलावा खिजरी में संचालित गोल्डन फ्यूचर पब्लिक स्कूल की बात करें तो इस विद्यालय का भी udise कोड नहीं मिला है और ना ही बच्चों के लिए बेहतर व्यवस्था की गई है। जबकि कुछ माह पूर्व इस विद्यालय में अवैध शराब का निर्माण करते हुए उत्पाद विभाग ने पकड़ा था, बावजूद ऐसे विद्यालयों का संचालय किया जा रहा है। हालाकि मामले को लेकर स्कूल प्रधानाध्यापक ने कहा जो भी स्कूल में गड़बड़ियां है सुधार किया जायेगा 

गूगल न्यूज से जुड़ें... Follow करें
चैनल से जुड़ें 👉
Edited By: Hritik Sinha
Samridh Media Desk Picture

Samridh Media Desk is the official editorial and news publishing team of Samridh Jharkhand. The desk covers breaking news, politics, national and international affairs, Jharkhand and Bihar updates, crime, business, and trending stories with a focus on accuracy, credibility, and timely reporting. Dedicated to quality journalism, Samridh Media Desk delivers reliable and impactful news coverage that keeps readers informed.

Latest News

शंभु नाथ चौधरी का विश्लेषण, राधाकृष्ण किशोर की बेचैनी के पीछे के राजनीतिक मायने शंभु नाथ चौधरी का विश्लेषण, राधाकृष्ण किशोर की बेचैनी के पीछे के राजनीतिक मायने
Palamu News: उपायुक्त दिलीप प्रताप सिंह शेखावत की अध्यक्षता में हुई राजस्व विभाग की समीक्षा बैठक
Palamu News: उपायुक्त दिलीप प्रताप सिंह शेखावत की अध्यक्षता में भू-अर्जन मामलों की हुई समीक्षा
BIT सिंदरी बनेगा यूनिटरी यूनिवर्सिटी, सीएम हेमन्त सोरेन ने दी हरी झंडी
Dumka News: उपायुक्त अभिजीत सिन्हा की अध्यक्षता में विद्युत व्यवस्था की हुई समीक्षा, दिए गए सख्त निर्देश
Deoghar News: शिल्पग्राम में SDM की अध्यक्षता में SIR वॉलंटियर्स की समीक्षा सह प्रशिक्षण बैठक आयोजित
Deoghar News: उपायुक्त सौरभ कुमार भुवानिया की अध्यक्षता में आयोजित हुई DMFT न्यास परिषद की बैठक
Sahebganj News: शेरशाहवादी समुदाय के जाति प्रमाण पत्र के लिए पूर्व मंत्री आलमगीर आलम ने की बड़ी पहल
Sahebganj News: रेलवे की बड़ी कार्रवाई, ऐतिहासिक 'लाल कोठी' की जमीन पर कब्जा जमाने वालों को नोटिस
Sahebganj News: पेयजल सचिव अबू इमरान ने राजमहल के पूर्वी नारायणपुर में जल जीवन मिशन का किया निरीक्षण
Koderma News: पुलिस की बड़ी कार्रवाई, नासरगंज पेट्रोल पंप के समीप शराब लदी बोलेरो जब्त
Giridih News: जिले में 94.99% गणना प्रपत्रों का वितरण पूरा, शत-प्रतिशत लक्ष्य का निर्देश