Giridih News: आंगनबाड़ी सेविका-सहायिका ने पांच सूत्री मांगों को लेकर विधायक को सौंपा ज्ञापन

विभाग के आश्वासन के बाद आंदोलन को किया गया था स्थगित

Giridih News: आंगनबाड़ी सेविका-सहायिका ने पांच सूत्री मांगों को लेकर विधायक को सौंपा ज्ञापन
विधायक को ज्ञापन सौंपती आंगनबाड़ी सेविका-सहायिका

गिरिडीह: झारखंड राज्य समाज कल्याण आंगनबाड़ी कर्मचारी संघ की ओर से गुरुवार को बेंगाबाद में पांच सूत्री मांगों को लेकर एक ज्ञापन विधायक को सौंपा गया. संघ की महासचिव रेखा मंडल के नेतृत्व में जिला कार्यकारी अध्यक्ष विरमा कुमारी, तेरेसा हेंब्रम, रेखा कुमारी, सरिता देवी समेत कई आंगनबाड़ी कार्यकर्ता उपस्थित रहीं.

ज्ञापन के माध्यम से विधायक को अवगत कराया गया कि सेविका-सहायिका लंबे समय से अपनी मांगों को लेकर संघर्षरत हैं. विभाग के आश्वासन के बाद आंदोलन को स्थगित किया गया था, लेकिन अब तक मांगों पर कोई ठोस पहल नहीं की गई है, जिससे कार्यकर्ताओं में भारी आक्रोश व्याप्त है. संघ ने विधायक से आग्रह किया कि वे राज्य सरकार तक उनकी आवाज पहुंचाएं और मांगों को पूरा करवाने में मदद करें.

संघ की प्रमुख मांग

  1. सेविका एवं सहायिका के मानदेय में वृद्धि करते हुए न्यूनतम ₹18,000 प्रतिमाह तथा सहायिका का ₹9,000 प्रतिमाह मानदेय निर्धारित किया जाए.
  2.  सेवानिवृत्ति की आयु सीमा 65 वर्ष की जाए.
  3.  आंगनबाड़ी केंद्रों में सरकारी विद्यालयों की तर्ज पर अवकाश की स्वीकृति दी जाए.
  4. सेवानिवृत्ति के पश्चात अंतिम मानदेय का 50 प्रतिशत पेंशन के रूप में दिया जाए.
  5. विभाग द्वारा वितरित मोबाइल फोन से पोषण ट्रैकर ऐप और बीएलओ कार्य करने में आ रही तकनीकी कठिनाइयों को देखते हुए कार्यकर्ताओं को बेहतर नेटवर्क सुविधा, विशेष रूप से 5जी कनेक्टिविटी उपलब्ध कराई जाए.

संघ ने चेतावनी दी है कि यदि शीघ्र ही मांगों पर सकारात्मक कार्रवाई नहीं की गई, तो वे पुनः आंदोलन के लिए बाध्य होंगे.

गूगल न्यूज से जुड़ें... Follow करें
चैनल से जुड़ें 👉
Edited By: Sujit Sinha
Sujit Sinha Picture
Senior Technical Editor | Political & Geopolitical Affairs
Works in digital journalism and newsroom operations with a commitment to accurate, responsible, and fact-based reporting.

Latest News

कतरास छाताबाद गोलीकांड में पुलिस की बड़ी कार्रवाई, दो और आरोपी गिरफ्तार कतरास छाताबाद गोलीकांड में पुलिस की बड़ी कार्रवाई, दो और आरोपी गिरफ्तार
Dhanbad News: राज्यपाल से मिले इंडिया थेरेपी सेंटर के निदेशक, पुनर्वास सेवाओं के विस्तार पर हुई चर्चा
बीसीसीएल की पहलः रिटेल सेल्स एग्जीक्यूटिव प्रशिक्षण कार्यक्रम का भव्य उद्घाटन
Dumka News: कारूडीह शिव मंदिर के पास सड़क हादसा, दो युवक गंभीर रूप से घायल
Dumka News: दो दिनों के भीतर 85 प्रतिशत मैपिंग पूरा करने का निर्देश
Pakur News: 'चुप्पी तोड़ो, स्वस्थ रहो' अभियान का शुभारंभ, बीडीओ ने निकाली जागरूकता रैली
Pakur News: पॉलिटेक्निक में बेसिक इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग एवं वायरिंग कनेक्शन पर कार्यशाला आयोजित
Pakur News: गुजारा भत्ता नहीं देने के मामले में मुफस्सिल पुलिस की बड़ी कार्रवाई
Deoghar News: कॉलेज में शीतल पेयजल और कैंटीन की मांग पर एनएसयूआई का प्रदर्शन
Deoghar News: उपायुक्त सौरभ कुमार भुवानिया ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग से की जनगणना की समीक्षा
Deoghar News: उपायुक्त सौरभ कुमार भुवानिया ने की शिक्षा विभाग की महत्वपूर्ण समीक्षा
Hazaribagh News: दनुआ घाटी में कार का टायर फटने से बड़ा हादसा, 8 लोग घायल