Crime News: पचंबा थाना क्षेत्र में लाखों की चोरी, दीवार तोड़कर घर में घुसे चोर

गहने, नकदी, टीवी और कीमती कपड़े लेकर फरार, जांच में जुटी पुलिस 

Crime News: पचंबा थाना क्षेत्र में लाखों की चोरी, दीवार तोड़कर घर में घुसे चोर
चोरी के बाद टूटी अलमारी

चोरों ने पहले मकान की दीवार तोड़ी और फिर गेट खोलकर पूरे गिरोह को घर के अंदर घुसाया.

गिरिडीह: पचंबा थाना क्षेत्र के 28 नंबर वार्ड में बीती रात चोरी की एक बड़ी घटना सामने आई है. जानकारी के अनुसार महेश पंडित के घर को चोरों ने निशाना बनाते हुए लाखों रुपये के सामान की चोरी कर ली. खास बात यह रही कि घटना के समय घर पूरी तरह से खाली था, क्योंकि परिवार के सभी सदस्य 23 जुलाई से बाहर गए हुए थे.

चोरों ने पहले मकान की दीवार तोड़ी और फिर गेट खोलकर पूरे गिरोह को घर के अंदर घुसाया. इसके बाद उन्होंने पूरे घर में तलाशी ली और करीब 90 हजार रुपये नकद, लाखों के गहने, टीवी और महंगे कपड़े समेट लिए. जब शुक्रवार को परिजन लौटे तो उन्हें घर का नजारा देख होश उड़ गए.

सूचना मिलते ही पचंबा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की. पुलिस ने आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालनी शुरू कर दी है और जल्द ही अपराधियों की पहचान कर लेने का दावा कर रही है.

स्थानीय लोगों का कहना है कि इस क्षेत्र में लगातार चोरी की घटनाएं बढ़ रही हैं. खाली घरों को चोर आसानी से निशाना बना रहे हैं, जिससे लोगों में डर का माहौल है. पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए जांच तेज कर दी है और जल्द ही खुलासे का भरोसा दिलाया है. 

गूगल न्यूज से जुड़ें... Follow करें
चैनल से जुड़ें 👉
Edited By: Sujit Sinha
Sujit Sinha Picture
Senior Technical Editor | Political & Geopolitical Affairs
Works in digital journalism and newsroom operations with a commitment to accurate, responsible, and fact-based reporting.

Latest News

Pakur News: डीसी के आदेश पर एक्शन में प्रशासन, कार्यपालक अभियंता और बीडीओ-सीओ ने जांचा चहारदीवारी निर्माण Pakur News: डीसी के आदेश पर एक्शन में प्रशासन, कार्यपालक अभियंता और बीडीओ-सीओ ने जांचा चहारदीवारी निर्माण
Pakur News: ग्रामीणों द्वारा सड़क निर्माण की मांग को लेकर ग्रामीणों ने किया चक्का जाम 
Sahebganj News: मालदा रेल मंडल का ‘बिना टिकट यात्रा बंद करो’ अभियान सफल, 10 दिनों में ₹1.03 करोड़ की रिकॉर्ड वसूली
Bokaro News: एसडीपीओ वशिष्ठ नारायण सिंह की बड़ी बैठक, लंबित नक्सल कांडों की समीक्षा कर दिए कड़े निर्देश
Sahebganj News: सरस्वती शिशु विद्या मंदिर में बाल सांसद का शपथग्रहण समारोह आयोजित
Sahebganj News: मॉडल कॉलेज में पर्यावरण संरक्षण एवं डेंगू जागरूकता कार्यक्रम आयोजित  
Sahebganj News: सकरीगली में झारखंड मजदूर संघ की बैठक सम्पन्न, 18 मई को जिला मुख्यालय पर धरना-प्रदर्शन की बनी रणनीति
Hazaribagh News: शतरंज का महाकुंभ शुरू, चतुर्थ एचडीसीए ऑल इंडिया ओपन फाइड रेटिंग टूर्नामेंट का भव्य आगाज
Hazaribagh News: आईसेक्ट विश्वविद्यालय में सांस्कृतिक महोत्सव 'कस्तूरी-2026' का भव्य आगाज, स्थापना दिवस पर थिरके छात्र
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष आदित्य साहू का कांग्रेस पर तीखा हमला, पुतला दहन को बताया घिनौनी हरकत
Hazaribagh News: कर्जन मैदान पहुंचे डीसी हेमन्त सती, खिलाड़ियों की सुविधा के लिए दिए बड़े निर्देश
Hazaribagh News: उपायुक्त हेमन्त सती का बरकट्ठा दौरा, स्वास्थ्य सेवाओं और पर्यटन स्थलों का लिया जायजा