झामुमो आदिवासियों की नहीं है, घुसपैठियों की पार्टी बन गई: हिमंता बिस्वा सरमा

 हिमंता बोले- हमारे समाज को तोड़ रहे हैं झामुमो-कांग्रेस-राजद

झामुमो आदिवासियों की नहीं है, घुसपैठियों की पार्टी बन गई: हिमंता बिस्वा सरमा
जनसभा को संबोधित करते हिमंता बिस्वा सरमा.

उन्होने कहा कि आज लगातार यहां आदिवासी आबादी घट रही है, और मुस्लिम आबादी तेजी से बढ़ रही है. ये बांग्लादेशी घुसपैठिए हैं, अपने झारखंड के मुसलमान नहीं हैं. पाकुड़ और साहिबगंज में ये आबादी 35 प्रतिशत हो गई है. 

दुमका: असम के मुख्यमंत्री एंव सह चुनाव प्रभारी हिमंता बिस्वा सरमा ने जरमुंडी में चुनावी जनसभा को संबोधित किया. उन्होने कहा कि आज लगातार यहां आदिवासी आबादी घट रही है, और मुस्लिम आबादी तेजी से बढ़ रही है. आज हिंदू 67 प्रतिशत और मुस्लिम आबादी 33 प्रतिशत हो गई है. लगातार हमारे संथाल परगना में घुसपैठियों ने आना शुरु किया, लेकिन सरकार ने इस मुद्दे पर ध्यान नहीं दिया. बिस्वा ने कहा कि, ये बांग्लादेशी घुसपैठिए हैं, अपने झारखंड के मुसलमान नहीं हैं. पाकुड़ और साहिबगंज में ये आबादी 35 प्रतिशत हो गई है. 

बिस्वा ने हेमंत सरकार को घेरते हुए कहा कि, झामुमो आदिवासियों की पार्टी नहीं है, बल्कि घुसपैठियों के वोट बैंक के लिए उनकी पार्टी बन गई है. घुसपैठियों ने आदिवासियों की जमीनों पर कब्जा कर लिया, लेकिन सरकार ने उनका साथ नहीं दिया. प्रदेश में एक आदिवासी मुख्यमंत्री होने के बाद भी,  आदिवासियों को उनका सम्मान और उनका हक नहीं मिल रहा है. जामताड़ा और साहिबगंज में शुक्रवार को स्कूल बंद कर दिए जाते हैं. उन्होने हेमंत सरकार पर सवाल उठाते हुए कहा कि, अगर शुक्रवार को स्कूल बंद किए जाते हैं, तो मंगलवार को भी बद होने चाहिए. आज झारखंड में राम नवमी का जुलूस और दुर्गा पूजन नहीं करने दिया जाता.

उन्होंने कहा कि, हिंदूओं को एक होना होगा, हमारे वोट बंट जाते है, लेकिन घुसपैठियों के वोट एक ही पार्टी को जाते है. इसलिए हमको एक रहना होगा, बंटने से बचना होगा- एक रहेंगे तो सेफ रहेंगे.  राहुल गांधी, आलमगीर आलम और इरफान अंसारी जैसे लोग हर चुनाव में हमारे समाज को तोड़ने के लिए कोशिश करते हैं. ये लोग चुनाव के समय हमारे समाज को एससी-एसटी-ओबीसी में बांटने का काम करते है. 

सरमा ने कहा, हेमंत सरकार के संरक्षण में घुपैठिए हमारी रोटी-बेटी- माटी को लूटने का काम कर रहे हैं. लेकिन भाजपा सरकार बनते ही घुसपैठिओं के बच्चों को आदिवासी प्रमाण पत्र नहीं मिलने देंगे. साथ ही उनको मुखिया का चुनाव भी नहीं लड़ने दिया जाएगा. इसके अलावा आदिवासियों से घुसपैठियों द्वारा हड़पी गई जमीनों को वापस दिलाया जाएगा. सरमा ने कहा कि, झारखंड की रोटी-बेटी-माटी की सुरक्षा भारतीय जनता पार्टी और एनडीए की सरकार करेंगी.

यह भी पढ़ें लोहरदगा में गूंजेगा महामृत्युंजय मंत्र, महाशिवरात्रि पर 51 हजार मंत्रों का होगा सामूहिक जाप

Edited By: Subodh Kumar

Related Posts

Latest News

Horoscope: चंद्रमा का प्रभाव, राशियों पर बदलाव: जानें आज क्या कह रहे हैं आपके सितारे Horoscope: चंद्रमा का प्रभाव, राशियों पर बदलाव: जानें आज क्या कह रहे हैं आपके सितारे
गलगोटिया यूनिवर्सिटी ने AI समिट रोबोट विवाद पर मांगी माफी, प्रोफेसर पर लगाया दोष
AI Impact Summit 2026: अश्विनी वैष्णव बोले- भारतीय IT कंपनियां AI सर्विसेज के लिए तैयार, अपस्किलिंग जोरों पर
Bokaro News : नगर निगम चुनाव में बिनोद कुमार के समर्थन में तेज हुआ प्रचार अभियान
Palamu News : चुनाव को शांतिपूर्ण बनाने के लिए प्रशासन की सख्त तैयारी
Koderma News : डीसी के निर्देशन में चुनाव कर्मियों को दिया गया प्रशिक्षण
Koderma News : बाल विवाह रोकने के लिए प्रशासन ने की अपील
Crime News: दिनदहाड़े युवक का अपहरण, बेरहमी से तोड़े हाथ-पैर, उंगलियों के नाखून उखाड़े
बोड़म प्रखंड में महिलाओं के लिए सिलाई प्रशिक्षण से आत्मनिर्भरता की नई शुरुआत
Ranchi News : बीआईटी मेसरा में तीन दिवसीय अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन का आयोजन
Koderma News : मॉडर्न पब्लिक स्कूल के अरमान सूद बने JEE Main में जिला टॉपर
Bokaro News : नगर निगम चुनाव को लेकर भाजपा की बूथ स्तरीय कार्यकर्ता बैठक