Dhanbad News: राष्ट्रपति के दौरे से पहले ट्रायल रन, एयरपोर्ट से आईआईटी आईएसएम तक सुरक्षा तैयारियों का जायजा
राष्ट्रपति के आगमन से पहले धनबाद में मॉक ड्रिल
राष्ट्रपति के कार्यक्रम को लेकर आज उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी आदित्य रंजन एवं वरीय पुलिस अधीक्षक प्रभात कुमार के नतृत्व में बरवाअड्डा एयरपोर्ट से आईआईटी आईएसएम के मुख्य समारोह स्थल तक कारकेड के साथ ट्रायल रन किया गया.
धनबाद: भारत की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू शुक्रवार, 1 अगस्त 2025, को आईआईटी आईएसएम के 45 वें दीक्षांत समारोह में बतौर मुख्य अतिथि शामिल होंगी. राष्ट्रपति का शुक्रवार को सुबह 11:40 बजे धनबाद एयरपोर्ट पर आगमन निर्धारित है.
राष्ट्रपति के कार्यक्रम को लेकर आज उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी आदित्य रंजन एवं वरीय पुलिस अधीक्षक प्रभात कुमार के नतृत्व में बरवाअड्डा एयरपोर्ट से आईआईटी आईएसएम के मुख्य समारोह स्थल तक कारकेड के साथ ट्रायल रन किया गया.

निरीक्षण के बाद पुनः आईआईटी आईएसएम से एयरपोर्ट तक ट्रायल रन किया गया. इस अवसर पर उपायुक्त आदित्य रंजन, वरीय पुलिस अधीक्षक प्रभात कुमार, छोटानागपुर प्रक्षेत्र (बोकारो जोन) के पुलिस महानिरीक्षक (आइजी) क्रांति कुमार गढ़ीदेशी, उप विकास आयुक्त सादात अनवर, नगर आयुक्त रवि राज शर्मा, ग्रामीण एसपी कपिल चौधरी, सिटी एसपी ऋत्विक श्रीवास्तव, एडीएम लॉ एंड ऑर्डर हेमा प्रसाद के अलावा अन्य प्रशासनिक व पुलिस पदाधिकारी मौजूद थे.