Dhanbad News: डीआरडीए निदेशक ने की धरती आबा जनभागीदारी अभियान की समीक्षा

लाभुकों को योजनाओं का लाभ प्रदान करने का बीडीओ को दिया निर्देश

Dhanbad News: डीआरडीए निदेशक ने की धरती आबा जनभागीदारी अभियान की समीक्षा
ऑनलाइन समीक्षा करते डीआरडीए निदेशक व अन्य

इसका उद्देश्य विशेष रूप से कमजोर जनजातीय समूह एवं अनुसूचित जनजाति बहुल गांवों तक केंद्र एवं राज्य सरकार की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ पहुँचाना है

धनबाद: डीआरडीए निदेशक राजीव रंजन‌ ने आज धरती आबा जन भागीदारी अभियान को लेकर सभी बीडीओ के साथ ऑनलाइन समीक्षा की. उन्होंने कहा कि जिले में 30 जून तक इसका आयोजन किया जा रहा है. इसका उद्देश्य विशेष रूप से कमजोर जनजातीय समूह एवं अनुसूचित जनजाति बहुल गांवों तक केंद्र एवं राज्य सरकार की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ पहुँचाना है. 

शिविरों में विशेष रूप से कमजोर जनजातीय समूह एवं अनुसूचित जनजाति के योग्य लाभुकों को आधार कार्ड पंजीकरण, प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना, उज्ज्वला योजना, आयुष्मान भारत कार्ड, पीएम किसान सम्मान निधि, किसान क्रेडिट कार्ड, पीएम जनधन योजना, पीएम विश्वकर्मा योजना, सुकन्या समृद्धि योजना, पीएम नेशनल डायलिसिस प्रोग्राम, पीएम आवास योजना सहित राज्य सरकार की जन कल्याणकारी योजनाओं से जोड़ना तथा अधिक से अधिक संख्या में लाभुकों को लाभ प्रदान करना है. निदेशक डीआरडीए ने सभी प्रखंड विकास पदाधिकारियों को अधिक से अधिक लाभुकों को योजना का लाभ प्रदान करने का निर्देश दिया. 

वहीं प्रभारी जिला कल्याण पदाधिकारी नियाज अहमद ने बताया कि 15 जून से 22 जून तक जिले के विभिन्न प्रखंडों में 119 शिविरों का आयोजन किया गया. जिसमें लगभग 30 हजार से अधिक लाभुकों ने हिस्सा लिया. 

शिविरों में 976 लाभुकों को आधार कार्ड, 286 की टीबी जांच, 456 को आयुष्मान भारत कार्ड, 273 को जाति प्रमाण पत्र, 157 को किसान क्रेडिट कार्ड, 23 लाभुकों को पीएम जन धन योजना, 256 को पीएम जीवन ज्योति बीमा योजना, 26 को पीएम किसान सम्मन निधि योजना, 121 को पीएम मातृ वंदना योजना एवं एक लाभुक को पीएम गरीब कल्याण अन्न योजना से लाभान्वित किया गया.

यह भी पढ़ें: सीआईएसएफ की बड़ी कार्रवाई, एरिया-5 में 13 टन अवैध कोयला और दो बाइक जब्त

इसके अलावा 1265 लाभुकों को राशन कार्ड, 1182 को मनरेगा, 4069 को घरेलू सामग्री, 192 को अधिवास प्रमाणपत्र (डोमिसाइल सर्टिफिकेट), 1146 का सिकल सेल परीक्षण, 110 को मिशन इंद्रधनुष, 46 को पीएम विश्वकर्म योजना तथा 15 लाभुकों को पीएम उज्जवला योजना का लाभ प्रदान किया गया. 

यह भी पढ़ें: सीआईएसएफ और स्थानीय पुलिस की संयुक्त छापेमारी में चार टन अवैध कोयला लदा वाहन जब्त

ऑनलाइन समीक्षा बैठक में निदेशक डीआरडीए राजीव रंजन, प्रभारी जिला कल्याण पदाधिकारी नियाज अहमद, जिला जनसंपर्क पदाधिकारी सुनील कुमार सिंह मौजूद थे.

गूगल न्यूज से जुड़ें... Follow करें
चैनल से जुड़ें 👉
Edited By: Sujit Sinha
Samridh Media Desk Picture

Samridh Media Desk is the official editorial and news publishing team of Samridh Jharkhand. The desk covers breaking news, politics, national and international affairs, Jharkhand and Bihar updates, crime, business, and trending stories with a focus on accuracy, credibility, and timely reporting. Dedicated to quality journalism, Samridh Media Desk delivers reliable and impactful news coverage that keeps readers informed.

Latest News

शंभु नाथ चौधरी का विश्लेषण, राधाकृष्ण किशोर की बेचैनी के पीछे के राजनीतिक मायने शंभु नाथ चौधरी का विश्लेषण, राधाकृष्ण किशोर की बेचैनी के पीछे के राजनीतिक मायने
Palamu News: उपायुक्त दिलीप प्रताप सिंह शेखावत की अध्यक्षता में हुई राजस्व विभाग की समीक्षा बैठक
Palamu News: उपायुक्त दिलीप प्रताप सिंह शेखावत की अध्यक्षता में भू-अर्जन मामलों की हुई समीक्षा
BIT सिंदरी बनेगा यूनिटरी यूनिवर्सिटी, सीएम हेमन्त सोरेन ने दी हरी झंडी
Dumka News: उपायुक्त अभिजीत सिन्हा की अध्यक्षता में विद्युत व्यवस्था की हुई समीक्षा, दिए गए सख्त निर्देश
Deoghar News: शिल्पग्राम में SDM की अध्यक्षता में SIR वॉलंटियर्स की समीक्षा सह प्रशिक्षण बैठक आयोजित
Deoghar News: उपायुक्त सौरभ कुमार भुवानिया की अध्यक्षता में आयोजित हुई DMFT न्यास परिषद की बैठक
Sahebganj News: शेरशाहवादी समुदाय के जाति प्रमाण पत्र के लिए पूर्व मंत्री आलमगीर आलम ने की बड़ी पहल
Sahebganj News: रेलवे की बड़ी कार्रवाई, ऐतिहासिक 'लाल कोठी' की जमीन पर कब्जा जमाने वालों को नोटिस
Sahebganj News: पेयजल सचिव अबू इमरान ने राजमहल के पूर्वी नारायणपुर में जल जीवन मिशन का किया निरीक्षण
Koderma News: पुलिस की बड़ी कार्रवाई, नासरगंज पेट्रोल पंप के समीप शराब लदी बोलेरो जब्त
Giridih News: जिले में 94.99% गणना प्रपत्रों का वितरण पूरा, शत-प्रतिशत लक्ष्य का निर्देश